डीन एल्गर

IND vs SA, पहला टेस्ट: डीन एल्गर और क्विंटन डी कॉक के शतकों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका का शानदार जवाब

विशाखापट्टनम टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 8 विकेट पर 385 रन बनाए। खेल समाप्ति के समय मुथुसामी 12 और केशव महाराज 3 रन बनाकर क्रीज पर थे। भारतीय टीम के पहली पारी में बनाए गए 502 रन से अभी मेहमान 117 रन से पीछे है। डीन एल्गर और क्विंटन डी कॉक ने शानदार शतक जड़कर टीम को मजबूती प्रदान की। भारत के लिए रविचन्द्रन अश्विन ने पांच विकेट झटके।

सुबह खेल शुरू होने के बाद इशांत शर्मा ने टेम्बा बवुमा (18) को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका दिया। इस समय कुल स्कोर 64 रन था। इसके बाद कप्तान फाफ डू प्लेसी ने डीन एल्गर के साथ मिलकर शानदार साझेदारी की। एल्गर ने बढ़िया तकनीक इस्तेमाल की और चौदहवां टेस्ट अर्धशतक जड़ दिया। डू प्लेसी ने एल्गर का बखूबी साथ देते हुए स्पिनरों का डटकर सामना किया। अश्विन और जडेजा ने भरपूर प्रयास किये लेकिन सफलता नहीं मिली। बीच में कप्तान विराट कोहली ने हनुमा विहारी को भी आक्रमण पर लगाया लेकिन दोनों मेहमान बल्लेबाजों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी कर पूरे सत्र में कोई विकेट नहीं गिरने दिया।

Ad

लंच के बाद खेलते हुए डू प्लेसी (55) अर्धशतक जड़कर अश्विन की गेंद पर आउट हुए। इस तरह यह खतरनाक साझेदारी टूटी। एल्गर ने अपने पाँव जमाए रखे और एक शानदार पारी खेलते हुए टेस्ट करियर का बारहवां शतक जमाया। क्विंटन डी कॉक ने उनका अच्छा साथ निभाया और अपनी अठारहवीं टेस्ट फिफ्टी के साथ छठे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी करने में भी अहम योगदान दिया।

तीसरे सत्र में एल्गर और डी कॉक ने शुरुआत में विकेट नहीं गिरने दिया। जडेजा ने एल्गर (160) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। डी कॉक ने अपना स्वाभाविक खेल जारी रखते हुए पारी को आगे बढ़ाते रहे। उन्होंने अश्विन की गेंद पर छक्का जड़कर शतक पूरा किया। कुछ समय बाद अश्विन ने उन्हें बोल्ड कर पवेलियन भेजा। डी कॉक ने 111 रन बनाए।

संक्षिप्त स्कोर

Ad

भारत पहली पारी: 502/7 (मयंक 215, 189/3)

दक्षिण अफ्रीका पहली पारी: 385/8, अश्विन 128/5)

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

Ad
Edited by
Naveen Sharma
 
See more
More from Sportskeeda