• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • IPL 2024
  • आईपीएल 2019: 5 खिलाड़ी जिन्होंने इस सीजन में अबतक सबसे लंबे छक्के लगाए हैं 

आईपीएल 2019: 5 खिलाड़ी जिन्होंने इस सीजन में अबतक सबसे लंबे छक्के लगाए हैं 

आईपीएल 2019 का रोमांच अपने चरम पर है। जहां एक ओर चेन्नई सुपर किंग्स 8 मैचों में से 7 मैच जीतकर 14 अंकों के साथ अंक तालिका में सबसे ऊपर है वहीं पिछले सीजन खराब प्रदर्शन करने वाली दिल्ली की टीम इस सीजन 8 मैचों में से 5 मैच जीतकर 10 अंको के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स तीसरे स्थान पर और मुम्बई इंडियंस टीम चौथे स्थान पर हैं।

Ad

इंडियन इंडियन प्रीमियर लीग 2019 में अब तक 30 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें लगभग 300 से अधिक छक्के लग चुके हैं। सबसे अधिक छक्के लगाने में कैरेबियाई खिलाड़ी आंद्रे रसेल सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने 30 छक्के लगाए हैं जबकि दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के ही क्रिस गेल हैं जिन्होंने 23 छक्के लगाए हैं और तीसरे नंबर पर किरोन पोलार्ड हैं जिन्होंने 17 छक्के लगाए हैं।

Ad

लेकिन आज हम बात करेंगे उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने इस सीजन सबसे लंबे छक्के लगाए हैं जिसमें सिर्फ वेस्टइंडीज के ही नहीं बल्कि भारत के भी खिलाड़ी शामिल है:

Ad

#5. आंद्रे रसेल:

Ad
Ad

विश्व के मशहूर ऑलराउंडर में शुमार आंंद्रे रसेल इस सीजन अब तक सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उनकी छवि एक हार्ड हिटर बल्लेबाज के रूप में है जो तेजी से रन बनाने में माहिर हैं। जिसकी बदौलत टीम को बड़ा से बड़ा रन चेज करने में आसानी होती है और बड़े लक्ष्य को सेट करने में भी मदद मिलती है। उन्होंने इस सीजन अब तक कुल 30 छक्के लगाए हैं। रसेल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए पहले मुकाबले में कुल 6 छक्के जड़े थे जिसमें उन्होंने 16वें ओवर में हर्शल पटेल की गेंद पर 98 मीटर का लंबा छक्का जड़ दिया था।

Ad

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

Ad

4. क्रिस गेल:

Ad

30 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम मोहाली में क्रिस गेल ने तीसरे ओवर में तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनाघन की लगातार दो गेंदों पर दो छक्के जड़े थे। इसमें से पहला छक्का उन्होंने डीप-मिड विकेट के ऊपर से मारा था जो 101 मीटर लंबा था। जबकि दूसरा छक्का लगाते ही क्रिस गेल इंडियन प्रीमियर लीग में 300 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए थे।

क्रिस गेल ने इस सीजन अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वे इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 7 मैचों की 7 पारियों में 53.66 की औसत से 322 रन बनाए हैं जिसमें 3 अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वाधिक स्कोर 99* है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 157.07 का रहा है। वे इस सीजन अब तक 23 छक्के जड़ चुके हैं।

#3. उमेश यादव:

Ad

उमेश यादव ने 31 मार्च को राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हो रहे मैच में 101 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया था। उमेश यादव ने यह छक्का तेज गेंदबाज संदीप शर्मा के 16वें ओवर की 5वीं गेंद पर जड़ा था। हालांकि इस मैच में उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 118 रन से हार झेलनी पड़ी थी क्योंकि इसी मैच में डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने शतक भी जड़ा था।

पेशे से तेज गेंदबाज उमेश यादव ने इस सीजन निराशकजनक प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक कुल 5 मैच खेले हैं जिसमें उन्हें 84.0 की खराब औसत से मात्र 2 सफलताएं प्राप्त हुई हैं। जबकि पिछले सीजन उन्होंने 14 मैचों में 20.82 की शानदार औसत से 20 विकेट चटकाए थे।

#2. क्रिस लिन:

कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज क्रिस लीन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 31 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 43 रन की अहम पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने पारी के छठे ओवर की 5वीं गेंद पर 102 मीटर लंबा छक्का लगाया था। यह ओवर स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल फेंक रहे थे।

इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 206 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। जिसे उन्होंने 5 गेंद शेष रहते ही जीत लिया। इस मैच में आंद्रे रसेल ने 13 गेंदों पर 48 रनों की शानदार पारी खेली थी और कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाई थी। उन्होंने इस पारी में 7 छक्के और 1 चौका जड़ा था।

#1. हार्दिक पांड्या:

Ad

आईपीएल में मुम्बई इंडियंस का प्रतिनिधित्व कर रहे धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में 14 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में तीन शानदार छक्के लगाए। उन्होंने पारी के 20वें ओवर के पांचवीं गेंद पर 104 मीटर लंबा छक्का जड़ दिया था जो इस सीजन का सबसे लंबा छक्का था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 20वां ओवर मोहम्मद सिराज फेंक रहे थे।

हार्दिक पांड्या ने पिछले सीजन की भांति इस सीजन भी शानदार आलराउंड प्रदर्शन किया है। उन्होंने 7 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 37.25 की औसत से 149 रन बनाए हैं जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 32* रन है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 183.95 का रहा है।

जबकि गेंदबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या ने 7 मैचों में 35.33 की औसत से 6 विकेट चटकाए हैं। उनकी गेंदबाजी इकॉनमी 10.80 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/20 का रहा है। यह प्रदर्शन उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में किया था जो कि मुम्बई इंडियंस का होम ग्राउंड है।

Ad
Edited by
मयंक मेहता
 
See more
More from Sportskeeda