• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • IPL 2024
  • IPL 2020 - आकाश चोपड़ा ने किंग्स इलेवन पंजाब की सबसे बड़ी कमजोरी के बारे में बताया
Photo Credit - IPL

IPL 2020 - आकाश चोपड़ा ने किंग्स इलेवन पंजाब की सबसे बड़ी कमजोरी के बारे में बताया

पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल की प्रमुख टीमों में से एक किंग्स इलेवन पंजाब की सबसे बड़ी कमजोरी के बारे में बताया है। आकाश चोपड़ा ने बताया कि इस सीजन पंजाब के लिए क्या सबसे बड़ी मुश्किल नजर आ रही है।

अपने यू-ट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा ने राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच हुए मुकाबले का एनालिसिस किया। उन्होंने कहा कि किंग्स इलेवन पंजाब के पास एक जबरदस्त डेथ ओवरों का गेंदबाज नहीं है। उनके सबसे महंगे खिलाड़ी शेल्डन कॉट्रेल भी डेथ ओवरों में उतने अच्छे नहीं हैं।

Ad

आकाश चोपड़ा ने कहा " किंग्स इलेवन पंजाब की गेंदबाजी कमजोर है। शेल्डन कॉट्रेल उनके प्रमुख विदेशी गेंदबाज हैं लेकिन वो गन डेथ बॉलर नहीं हैं। वो जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर और कगिसो रबाडा जैसे गेंदबाजों जितने बेहतरीन नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: "राहुल तेवतिया महज 7-8 गेंद में जीरो से हीरो बन गए"

आकाश चोपड़ा के मुताबिक उनके सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी डेथ ओवरों में इतनी अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाते हैं।

Ad

उन्होंने कहा " मोहम्मद शमी भी परफेक्ट गन डेथ बॉलर नहीं हैं। वो भारत के लिए भी बेहतरीन डेथ ओवरों के गेंदबाज नहीं हैं। आपने जिमी नीशम को खिलाया जो एक ऑलराउंडर हैं और वो ना पावरप्ले में गेंदबाजी करते हैं और ना ही डेथ ओवरों में बॉलिंग करते हैं। ये आपके टीम की सबसे बड़ी समस्या है।"

डेथ ओवरों की गेंदबाजी किंग्स इलेवन पंजाब की सबसे बड़ी समस्या है - आकाश चोपड़ा

Ad

आकाश चोपड़ा के मुताबिक किंग्स इलेवन पंजाब के डेथ ओवरों में गेंदबाजी सबसे बड़ा चिंता का विषय है। उनके रिजर्व बॉलर भी उतने बड़े डेथ ओवरों के गेंदबाज नहीं हैं।

उन्होंने कहा " किंग्स इलेवन पंजाब को इस बारे में गंभीरता से सोचना होगा। हार्डस विल्जोएन और क्रिस जॉर्डन भी डेथ ओवरों में उतनी अच्छी गेंदबाजी नहीं करते हैं। देखना होगा कि अपनी इस बड़ी समस्या का हल वो कैसे निकालते हैं।"

आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में 223 रन बनाने के बावजूद किंग्स इलेवन पंजाब की टीम हार गई। उन्होंने आखिरी 4 ओवर में 80 से ज्यादा रन दे दिए और शेल्डन कॉट्रेल के एक ही ओवर में 5 छक्के लग गए।

ये भी पढ़ें: शाहिद अफरीदी ने आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खेलने को लेकर दिया बयान

Ad
Edited by
Nitesh
 
See more
More from Sportskeeda