• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • IPL 2024
  • जेपी डुमिनी ने अपनी ऑलटाइम आईपीएल इलेवन का किया चयन
महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना को इस टीम में नहीं मिली जगह

जेपी डुमिनी ने अपनी ऑलटाइम आईपीएल इलेवन का किया चयन

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जेपी डुमिनी ने अपनी ऑलटाइम आईपीएल इलेवन चुनी है। उनकी टीम में कई चौंकाने वाले खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। उन्होंने विराट कोहली को टीम का कप्तान चुना है और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी को जेपी डुमिनी की ऑलटाइम इलेवन में जगह नहीं मिली है।

सुपर ओवर पॉडकास्ट में जेपी डुमिनी ने अपनी ऑलटाइम इलेवन का चयन किया है। गौर करने वाली बात है कि आईपीएल में एक प्लेइंग इलेवन में 7 भारतीय और 4 विदेशी खिलाड़ी होते हैं। हालांकि जेपी डुमिनी की टीम में ऐसा नहीं है। उन्होंने हैरान करते हुए भारत से सिर्फ दो खिलाड़ियों को चुना है और 9 विदेशी खिलाड़ियों को रखा है।

Ad

यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी ने खेला इंडोर क्रिकेट, पूछा दिलचस्प सवाल

जेपी डुमिनी ने अपने सलामी बल्लेबाज के तौर पर आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले क्रिस गेल और डेक्कन चार्जर्स को चैंपियन बनाने वाले एडम गिलक्रिस्ट को रखा है। तीन नंबर पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और 4 नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली को रखा है। विराट कोहली और रोहित शर्मा इस टीम में शामिल दो भारतीय खिलाड़ी हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के एबी डीविलियर्स को पांचवें स्थान पर उन्होंने रखा है। छठे और सातवें स्थान पर उन्होंने मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल को रखा है। ब्रेट ली और लसिथ मलिंगा टीम के दो तेज गेंदबाज हैं। इसके अलावा जेपी डुमिनी ने इमरान ताहिर और मुथैया मुरलीधरन के रूप में दो स्पिनर्स को भी रखा है।

Ad

जेपी डुमिनी की टीम में महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना को नहीं मिली जगह

हालांकि बसे हैरान करने वाली बात यह है कि जेपी डुमिनी की ऑलटाइम आईपीएल इलेवन में महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना जैसे आईपीएल के दिग्गज खिलाड़ी शामिल नहीं है। इन दोनों खिलाड़ियों के रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग में काफी बेहतरीन रहा है। जेपी डुमिनी ने सिर्फ 2 भारतीय खिलाड़ियों को रखा है, यह भी काफी हैरान करने वाली बात है।

Ad

जेपी डुमिनी आईपीएल में मुंबई इंडियंस, डेक्कन चार्जर्स और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों के लिए खेले हैं। इसके अलावा वो दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी कर चुके हैं। अपने आईपीएल करियर में जेपी डुमिनी ने 83 मुकाबलों में 124.02 के स्ट्राइक रेट से 2029 रन बनाए और उन्होंने 23 विकेट भी चटकाए हैं।

जेपी डुमिनी की ऑलटाइम इलेवन इस प्रकार है:

क्रिस गेल, एडम गिलक्रिस्ट, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, किरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, ब्रेट ली, लसिथ मलिंगा, मुथैया मुरलीधरन और इमरान ताहिर।

Ad
Edited by
मयंक मेहता
 
See more
More from Sportskeeda