बिशन सिंह बेदी ने उठाए सवाल, कहा-धोनी की गैरमौजूदगी में कोहली असहज नजर आते हैं

विराट कोहली की कप्तानी में भारत ऑस्ट्रेलिया से पांच एकदिवसीय मैचों की शृंखला 3-2 से हार गया है। सीरीज के शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करने के बावजूद कंगारुओं ने वापसी की और लगातार तीन मैच जीते। लगातार मिली करारी शिकस्तों से हर तरफ भारत की आलोचना हो रही है। पूर्व भारतीय स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने तो विराट कोहली की कप्तानी पर प्रश्न चिह्न लगा दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अनुपस्थिति में विराट कोहली फील्ड पर असहज नजर आते हैं। वहीं, यह भी सवाल किया कि महेंद्र सिंह धोनी को आखिरी दो मैचों में विश्राम क्यों दिया गया?

अपनी बेबाकी के लिए पहचाने जाने वाले बिशन सिंह बेदी ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी टीम के आधे कप्तान हैं। वह जब नहीं होते हैं तो विराट कोहली दुविधा में नजर आते हैं। बेदी ने कहा कि वैसे मैं टिप्पणी करने वाला कौन होता हूं? फिर भी हम सब हैरान हैं कि उन्हें आखिरी के दो महत्वपूर्ण मुकाबलों में क्यों रेस्ट दिया गया। उनकी अनुपस्थिति में बल्लेबाजी, क्षेत्ररक्षण और कई अहम फैसलों की कमी खली। धोनी एक तरह से टीम के आधे कप्तान हैं। उन्हें मौकों को भुनाना अच्छी तरह से आता है।

Ad

हालांकि, धोनी अब युवा नहीं रहे हैं और न ही उनमें पहले जैसी फुर्ती है। फिर भी टीम को उनकी सख्त जरूरत है। उनकी मौजूदगी में टीम शांत स्वभाव से खेलती है। मैच के दौरान वह विराट को समय-समय पर सही सलाह देते हैं। धोनी के न रहने पर विराट का इस तरह असहज होना टीम के भविष्य के लिए खराब संकेत है। यही नहीं, चयनकर्ताओं को विश्वकप से पहले टीम में फेरबदल नहीं करने चाहिए। हमें वर्तमान पर नजर गड़ानी चाहिए। डेढ़ साल से लगातार टीम में प्रयोग किए जा रहे हैं, जिसके पक्ष में मैं बिल्कुल भी नहीं हूं।

Hindi Cricket News सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाईलाइटस और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Ad
Edited by
निशांत द्रविड़
 
See more
More from Sportskeeda