भारतीय टीम की लगातार दूसरी जीत

NZ vs IND: भारतीय टीम के नाम अनोखा रिकॉर्ड, पहले और दूसरे टी20 के प्रमुख आंकड़ों पर एक नज़र 

भारतीय टीम ने ऑकलैंड में खेले गए दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया और पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। इससे पहले 24 जनवरी को ऑकलैंड में ही खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया था।

आइये नज़र डालते हैं दोनों मैचों में बने प्रमुख आंकड़ों पर:

Ad

# भारत के खिलाफ खेले गए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में न्यूजीलैंड 8-5 से आगे।

# भारत ने पहली बार लगातार दो टी20 मैचों में न्यूजीलैंड को हराया।

# पहले टी20 में भारत ने 17वीं और न्यूजीलैंड ने नौवीं बार टी20 अंतरराष्ट्रीय में 200 का आंकड़ा पार किया।

Ad

# भारतीय टीम ने पहले टी20 में 200 से ऊपर के लक्ष्य को चौथी बार हासिल किया और यह विश्व रिकॉर्ड है। इस मामले में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया (2 बार) है।

# पहली बार एक टी20 अंतरराष्ट्रीय में पांच अर्धशतक लगे। पहले मैच में भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर और केएल राहुल एवं न्यूजीलैंड की तरफ से कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन और रॉस टेलर ने अर्धशतक लगाया।

Ad

# टी20 अंतरराष्ट्रीय की एक पारी में पांचवीं बार तीन अर्धशतक लगे। पहले टी20 में न्यूजीलैंड की तरफ से यह रिकॉर्ड बना। इससे पहले 2007 में भारत ने इंग्लैंड, 2016 में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज, 2019 में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका और 2019 में ही भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था।

# टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली (2745) और रोहित शर्मा (2648) अभी भी टॉप दो बल्लेबाज हैं। न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल (2499) तीसरे स्थान पर हैं।

# जसप्रीत बुमराह (55 विकेट) - भारत की तरफ से टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज। दूसरे स्थान पर युजवेंद्र चहल (53) और तीसरे स्थान पर रविचंद्रन अश्विन (52) हैं।

# केएल राहुल का 11वां टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक और लगातार तीन पारियों में अर्धशतक लगाने वाले भारत के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज। इससे पहले विराट कोहली ने तीन और रोहित शर्मा ने एक बार यह रिकॉर्ड बनाया है।

Ad

# केएल राहुल ने बतौर विकेटकीपर अपने पहले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अर्धशतक लगाया और ऐसा करने वाले विश्व के पहले विकेटकीपर-बल्लेबाज बने।

# मार्टिन गप्टिल और कॉलिन मुनरो - टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1000 से ज्यादा रन जोड़ने वाली विश्व की सिर्फ सातवीं और न्यूजीलैंड की दूसरी जोड़ी।

# इश सोढ़ी (14 विकेट) - भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज। उन्होंने उमर गुल (11 विकेट) का रिकॉर्ड तोड़ा।

# रॉस टेलर ने पहले टी20 में अर्धशतक लगाया और यह लगभग 6 साल बाद उनका पहला अर्धशतक था। इससे पहले उन्होंने आखिरी अर्धशतक 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था।

# हैमिश बेनेट - न्यूजीलैंड के 83वें टी20 खिलाड़ी

Ad
Edited by
निशांत द्रविड़
 
See more
More from Sportskeeda