• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • महेंद्र सिंह धोनी के डेब्यू मैच में खेलने वाले सभी खिलाड़ी: अब वे कहां है?

महेंद्र सिंह धोनी के डेब्यू मैच में खेलने वाले सभी खिलाड़ी: अब वे कहां है?

भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। कैप्टन कूल कहे जाने वाले धोनी एकमात्र ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने भारत को दो वर्ल्ड कप (एक टी-20 और एक वनडे फॉर्मेट ) दिलवाए हैं। 37 वर्षीय महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किए हैं।

Ad

धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ हुई थी। इस मुकाबले में टॉस जीतकर बांग्लादेश के कप्तान हबीबुल बशर ने फील्डिंग करने का फैसला लिया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 245 रन बनाये। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 234 रन बनाये थे और भारत ने इस मैच को 11 रनों से जीत लिया था।

Ad

धोनी ने 90 टेस्ट मैच में शानदार 38.09 रन की औसत से 4876 रन बनाये हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक और 33 अर्धशतक भी लगाये हैं। वहीं 335 एकदिवसीय मैचों में 50.81 रन की औसत के साथ 10366 रन बनाये हैं। धोनी ने 93 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 37.17 रन की औसत के साथ 1487 रन बनाये हैं।

Ad

महेंद्र सिंह धोनी के लिए ये सफर इतना आसान नहीं था। लेकिन उनके क्रिकेट के प्रति सच्ची भावना और कड़ी मेहनत के बल पर उन्होंने यह सफलता हासिल की है और आज वे विश्व के दिग्गज क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

Ad

महेंद्र सिंह धोनी विश्व के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। धोनी ने अपने करियर में कई सम्मान भी प्राप्त किए है, जिसमें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, पद्मश्री पुरस्कार शामिल है। इनकी कप्तानी में भारत ने 28 साल बाद एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप में दोबारा जीत हासिल की। वहीं 2013 में इनकी कप्तानी में भारत पहली बार चैंपियन ट्रॉफी का विजेता भी बना। धोनी दुनिया के पहले ऐसे कप्तान हैं, जिनके पास आईसीसी के सभी कप मौजूद हैं।

Ad

ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि महेंद्र सिंह धोनी के डेब्यू के दौरान भारत की एकदिवसीय टीम का हिस्सा रहे बाकी खिलाड़ी अब कहां है।

Ad

तो आइए एक नजर डालते हैं बाकी के 10 खिलाड़ियों पर जो धोनी के डेब्यू मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे

Ad

#1 सौरव गांगुली

Ad

भारत के सफल कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज सौरव गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी के डेब्यू मैच में ओपनिंग की थी। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का क्रिकेट करियर शानदार रहा और उन्होंने भारतीय टीम के लिए कई यादगार पारियां खेली है।

सौरव गांगुली ने अपने वनडे करियर में खेले गए 311 मैचों में 41 की औसत से 15416 रन बनाये हैं। इस दौरान उन्होंने 22 शतक और 72 अर्धशतक भी लगाये हैं। सौरव गांगुली का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 183 रन है।

गांगुली ने बतौर कप्तान 146 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 76 मैचों में जीत और 65 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। जबकि 5 मैचों का कोई निर्णय नहीं आया। ओवर ऑल गांगुली का कप्तानी में प्रदर्शन शानदार रहा। भारत को सबसे ज्यादा वनडे मैच जिताने वाले कप्तानों की श्रेणी में गांगुली तीसरे स्थान पर हैं। वर्तमान में गांगुली कोलकाता क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर तैनात हैं।

#2 सचिन तेंदुलकर

Ad

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, धोनी के डेब्यू मैच में मात्र 19 रन बनाकर आउट हुए थे।

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 18 दिसंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। सचिन ने 463 वनडे मैचों में 44.83 रनों की शानदार औसत और 86.23 की स्ट्राइक रेट से 18426 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 49 शतक और 96 अर्धशतक भी मारे हैं। वहीं सचिन का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर 200* रन है।

सचिन के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 100 शतक मारने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 18 मार्च 2012 को पाकिस्तान के ही खिलाफ खेला था। वहीं तेंदुलकर ने 16 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। वर्तमान में सचिन तेंदुलकर इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस टीम के बतौर मेंटोर पद पर कार्य कर रहे हैं।

#3 युवराज सिंह

12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में जन्मे युवराज सिंह "सिक्सर किंग" के नाम से जाने जाते हैं। युवराज ने अपना वन-डे डेब्यू केन्या के खिलाफ 3 अक्टूबर 2000 को किया था। युवराज ने अपना आखिरी वनडे मैच 30 जून 2017 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। तब से वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।

धोनी के डेब्यू मैच में युवराज सिंह ने 33 गेंदों में 21 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 4 चौके भी मारे थे।

युवराज ने अपने वनडे करियर में खेले गए 304 मैचों में 36.55 की औसत और 87.67 की स्ट्राइक रेट से 8701 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 14 शतक और 52 अर्धशतक लगाये है। वहीं गेंदबाजी करते हुए युवराज ने 111 विकेट झटके हैं। इनके नाम T-20 क्रिकेट फॉर्मेट में 12 गेंदों में अर्धशतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज है।

Ad

युवराज सिंह ने साल 2011 के विश्व कप में बतौर ऑल राउंडर शानदार प्रदर्शन किया था। वर्तमान में युवराज रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए खेल रहे हैं। अभी भी युवी ने टीम में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है और वह अपने शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम का अहम हिस्सा बनने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

#4 राहुल द्रविड़

पूर्व महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ जैसा धैर्य, बल्लेबाजी और विकेट पर डटे रहने की क्षमता आज के समय में शायद ही किसी बल्लेबाज में देखने को मिलेगी। राहुल द्रविड़ का पूरा क्रिकेट करियर भारतीय क्रिकेट के लिहाज से काबिले तारीफ रहा है।

महेंद्र सिंह धोनी के डेब्यू मैच में राहुल द्रविड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 80 गेंदों में 53 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 5 चौके मारे थे।

'मिस्टर डिपेंडेबल' के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ ने अपने वनडे करियर में 344 मैचों में 39.16 की औसत और 71.24 की स्ट्राइक रेट से 10889 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने 12 शतक और 83 अर्धशतक मारे हैं। और कई बार भारतीय क्रिकेट टीम को अपने दम पर जिताया है।

राहुल द्रविड़ फिलहाल भारतीय युवा खिलाड़ियों को तैयार करने का कार्य कर रहे हैं। द्रविड़ वर्तमान में इंडिया ए और अंडर-19 टीम के कोच पद पर कार्यरत हैं।

Ad

#5 मोहम्मद कैफ

धोनी के डेब्यू मैच में मोहम्मद कैफ ने भारत की ओर से 111 गेंदों में सर्वाधिक 80 रन बनाए थे ,जिसमें उन्होंने 7 चौके भी मारे थे। वहीं कैफ को इस मैच का 'मैन ऑफ द मैच' भी चुना गया था।

Ad

कैफ ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच 28 जनवरी 2002 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था और 29 नवंबर 2006 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला था।

भारतीय मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने अपने वनडे करियर में खेले गए 125 मैचों में 32 की औसत और 72 के स्ट्राइक रेट से 2753 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 17 अर्धशतक भी लगाये हैं। कैफ के नाम प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दस हजार से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

साल 2014 को मोहम्मद कैफ को कांग्रेस की तरफ से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया गया था। हालांकि मोदी लहर में कैफ को केशव मौर्य के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वर्तमान में मोहम्मद कैफ क्रिकेट विशेषज्ञ और कॉमेंटेटर की भूमिका निभा रहे हैं।

#6 श्रीधरन श्रीराम

श्रीधरन श्रीराम अपने समय के सर्वश्रेष्ट गेंदबाजों में से एक थे। धोनी के डेब्यू मुकाबले में भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज एस. श्रीराम ने 9 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे।

एस. श्रीराम ने अपना वनडे डेब्यू 19 मार्च 2000 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था और 26 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला था। उसके बाद एस. श्रीराम दोबारा कभी भी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा नहीं बन पाए।

एस. श्रीराम ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 8 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 9 विकेट हासिल किए हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एस. श्रीराम के नाम 133 मैचों में 85 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

वर्तमान में श्रीधरन श्रीराम किंग्स इलेवन पंजाब का गेंदबाजी कोच नियुक्त किए गए हैं। इससे पहले एस. श्रीराम दिल्ली कैपिटल (दिल्ली डेयरडेविल्स) के पूर्व सहायक कोच और ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाजी के कोच भी रह चुके हैं।

#7 अजीत अगरकर

Ad

अजीत अगरकर भारत के लिए खेलने वाले सबसे महान गेंदबाजों में से एक रहे हैं। लाइन-लेंथ को पकड़कर गेंदबाजी करने वाले अजीत अगरकर ने कई मौकों पर टीम को बल्लेबाजी से भी जीत दिलाई है।

महेंद्र सिंह धोनी के डेब्यू मैच में अगरकर ने अपने कोटे के 10 ओवरों में 51 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। वही बल्लेबाजी करते हुए अगरकर ने 24 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 25 रन बनाए थे।

अगरकर ने अपना वनडे डेब्यू 1 अप्रैल 1998 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था और 5 सितंबर 2007 को उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। अगरकर ने अपने करियर में खेले गए 191 वनडे मैचों में 288 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/42 रहा था। वहीं बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 1269 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक भी शामिल हैं।

वर्तमान में अगरकर क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में कार्यरत हैं।

#8 इरफान पठान

27 अक्टूबर 1984 को बेंगलुरु, गुजरात में जन्मे इरफान पठान ने धोनी के डेब्यू मुकाबले में 9 ओवरों में 45 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था। वहीं बल्लेबाजी करते हुए इन्होंने 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 11 गेंदों में 21 रन की नाबाद पारी खेली थी।

इरफान ने अपने वनडे करियर में खेले गए 120 वनडे मैचों में 30 की औसत से 173 विकेट लिए हैं। जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/27 रहा हैं। इरफान के नाम वनडे क्रिकेट में 7 बार 4 या 4 से अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। बल्लेबाजी करते हुए इरफान ने तीन अर्द्धशतक की मदद से 1544 रन बनाए हैं।

इरफान ने अपना वनडे डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 जनवरी 2004 को किया था और 4 अगस्त 2012 को उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी वनडे खेला था।

भारत के आक्रमक तेज गेंदबाज इरफान पठान वर्तमान में जम्मू कश्मीर टीम के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं।

#9 जोगिंदर शर्मा

Ad

महेंद्र सिंह धोनी के डेब्यू मैच में जोगिंदर शर्मा ने सबसे किफायती गेंदबाजी करते हुए 8 ओवरों में 28 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था। 23 दिसंबर 2004 को धोनी और जोगिंदर शर्मा ने साथ-साथ वनडे में डेब्यू किया था। वहीं जोगिंदर शर्मा ने 24 जनवरी 2007 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखरी वनडे मैच खेला था। जोगिंदर शर्मा का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिकॉर्ड ज्यादा खास नहीं रहा। लेकिन प्रथम श्रेणी क्रिकेट में जोगिंदर ने 77 मैचों में 21 की औसत और 2.65 स्ट्राइक रेट से 297 विकेट झटके हैं। इनका प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8/24 रहा।

जोगिंदर शर्मा ने प्रथम आईसीसी विश्व ट्वेंटी 20 विश्व कप 2007 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। जोगिंदर शर्मा ने टी20 विश्व कप में आखरी (20वां) ओवर फेंका था और भारत को पहला T-20 वर्ल्ड कप जीतने में मदद की थी । हरियाणा की तरफ से खेलने वाले जोगिंदर शर्मा वर्तमान में हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद में हैं।

#10 हरभजन सिंह

हरभजन सिंह
Ad

3 जुलाई 1980 को पंजाब में जन्मे हरभजन सिंह ने अपनी गेंदबाजी से हमेशा ही बल्लेबाजों को परेशान किया है। धोनी के डेब्यू मैच में भारतीय टीम के स्पिनर हरभजन सिंह ने 10 ओवरों में 46 रन देकर दिए थे।

हरभजन ने अब तक 236 वनडे मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 269 विकेट झटके हैं। इनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/31 रहा है।

हरभजन सिंह ने 25 अक्टूबर 2015 को अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। उसके बाद उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज़ हरभजन सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग में खेले गए 149 मैचों में 134 विकेट लिए हैं। वहीं बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 800 रन भी बनाए हैं।

हरभजन सिंह ने फिलहाल, क्रिकेट के किसी भी प्रारूप से संन्यास नहीं लिया है। वर्तमान में हरभजन सिंह इंडियन प्रीमियर लीग 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम की तरफ से मेजबानी करेंगे।

Ad
Edited by
सावन गुप्ता
 
See more
More from Sportskeeda