रणजी ट्रॉफी 2018-19, आठवां राउंड: तीसरे दिन का राउंड अप

रणजी ट्रॉफी 2018-19 के आठवें राउंड के तीसरे दिन का खेल आज समाप्त हुआ। विदर्भ ने मुंबई जैसी बेहतरीन टीम को एक पारी और 146 रनों से हरा दिया। वहीं बड़ौदा ने रेलवे को 164 रन से हराया। जबकि मध्य प्रदेश ने हिमाचल प्रदेश को 140 रनों से मात दी।

आइए डालते हैं तीसरे दिन के खेल पर एक नजर

Ad

एलीट ग्रुप ए

नागपुर में विदर्भ ने मुंबई को एक पारी और 146 रन से हरा दिया। विदर्भ ने पहली पारी में 511 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम पहली पारी में 252 और दूसरी पारी में 113 रन बनाकर सिमट गई। श्रेयस अय्यर फ्लॉप रहे। इसके साथ ही विदर्भ ने क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

पुणे में महाराष्ट्र ने गुजरात के खिलाफ दूसरी पारी में 6 विकेट पर 137 रन बना लिए हैं और अभी भी वो 178 रन पीछे हैं।

Ad

अलूर में कर्नाटक ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ दूसरी पारी में 113/4 का स्कोर बना लिया है। इस तरह से उनकी कुल बढ़त 248 रनों की हो गई है। कप्तान मनीष पांडे 57 रन बनाकर नाबाद हैं।

दिल्ली में बड़ौदा ने रेलवे को 164 रन से हरा दिया। बड़ौदा ने पहली पारी में 313 और दूसरी पारी में 157 रन बनाए। जवाब में रेलवे की टीम 200 और 106 रन ही बना सकी। इस मैच में क्रुणाल पांड्या ने पहली पारी में 160 और दूसरी पारी में 104 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने कुल 6 विकेट भी चटकाए।

Ad

एलीट ग्रुप बी

कोलकाता में बंगाल को दिल्ली के खिलाफ जीत के लिए 304 रनों की और जरूरत है। दूसरी पारी में बंगाल ने बिना किसी नुकसान के 18 रन बना लिए हैं। इससे पहले दिल्ली की दूसरी पारी 240 रनों पर समाप्त हुई।

विजयनगरम में हैदराबाद ने आंध्रा के खिलाफ दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 33 रन बना लिए हैं और आंध्रा के पहली पारी के आधार पर वो अभी भी 198 रन पीछे हैं। इससे पहले आंध्रा ने अपनी पहली पारी 502 रन बनाकर घोषित की।

इंदौर में मध्य प्रदेश ने हिमाचल प्रदेश को 140 रनों से हरा दिया। मध्य प्रदेश ने 265 और 193 का स्कोर बनाया, जवाब में हिमाचल की टीम 127 और 191 रन ही बना सकी।

Ad

मोहाली में पंजाब ने केरल को 10 विकेट से हरा दिया। केरल की टीम पहली पारी में 121 और दूसरी पारी में 223 रन ही बना सकी। पंजाब ने 217 और 131 का स्कोर बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। शुबमन गिल दूसरी पारी में 69 रन बनाकर नाबाद रहे। युवराज सिंह पहली पारी में कुछ खास नहीं कर पाए थे।

एलीट ग्रुप सी:

पोरवोरिम में गोवा ने राजस्थान के खिलाफ दूसरी पारी में 199/5 का स्कोर बना लिया है और पहली पारी के आधार पर वो 70 रन पीछे हैं। इससे पहले गोवा के 244 रनों के जवाब में राजस्थान ने पहली पारी में 513/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया।

जमशेदपुर में त्रिपुरा ने झारखंड के खिलाफ दूसरी पारी में 146/2 का स्कोर बना लिया है और अभी वो 10 रन पीछे हैं। इससे पहले त्रिपुरा के पहली पारी के 253/9 के जवाब में झारखंड ने 409 रन बनाए।

दिल्ली में ओडिशा ने सर्विसेज के खिलाफ दूसरी पारी में 65/1 का स्कोर बना लिया है और वो अभी भी 175 रन पीछे हैं। इससे पहले ओडिशा के 177 रनों को जवाब में सर्विसेज ने पहली पारी में 8 विकेट पर 417 रन बनाए।

गुवाहाटी में जम्मू-कश्मीर ने असम को 4 विकेट से हरा दिया। असम ने 128 और 245 का स्कोर बनाया। जवाब में जम्मू-कश्मीर ने 144 और 231/6 रन बनाकर मैच जीत लिया। इरफान पठान ने इस मैच में 5 विकेट लेने के अलावा 68 रन भी बनाए।

प्लेट ग्रुप:

भुवनेश्वर में सिक्किम ने मेघालय के खिलाफ दूसरी पारी में 72/2 का स्कोर बना लिया है और वो अभी भी 535 रन पीछे हैं। इससे पहले सिक्किम के पहली पारी के 219 रनों के जवाब में मेघालय ने 7 विकेट पर 826 रन बनाकर पारी घोषित की। पुनीत बिष्ट ने 343 रनों की मैराथन पारी खेली। इसके अलावा 3 और बल्लेबाजों ने भी शतक लगाया।

जोरहट में बिहार ने मिजोरम को एक पारी और 216 रन से हरा दिया। बिहार ने पहली पारी में 440/9 रन बनाए। जवाब में मिजोरम पहली पारी में 77 और दूसरी पारी में 147 रन ही बना सकी।

अनंतपुर में पुड्डुचेरी ने मणिपुर को 10 विकेट से हरा दिया। मणिपुर ने पहली पारी में 132 और दूसरी पारी में 118 रन बनाए। जवाब में पुड्डुचेरी ने 238 और 13 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया।

दीमापुर में नागालैंड ने अरुणाचल प्रदेश को पारी और 120 रन से हरा दिया। नागालैंड ने 377/9 का स्कोर बनाया। जवाब में अरुणाचल की टीम 135 और 122 रन ही बना सकी।

Get Cricket News In Hindi Here

Ad
Edited by
सावन गुप्ता
 
See more
More from Sportskeeda