बारिश के कारण कई जगहों पर खेल नहीं हो पाया

रणजी ट्रॉफी 2019-20, सातवां राउंड: दूसरे दिन के खेल का राउंड अप

रणजी ट्रॉफी 2019-20 में सातवें राउंड के दूसरे दिन का खेल समाप्त हुआ। मध्य प्रदेश के गेंदबाज रवि यादव ने इतिहास रचते हुए अपने रणजी डेब्यू के पहले ही ओवर में हैट्रिक ली। इसके अलावा बारिश के कारण कई जगहों पर दूसरे दिन का खेल नहीं हो पाया।

आइए नजर डालते हैं दूसरे दिन के खेल के राउंड अप पर:

Ad

ग्रुप ए

बंगाल vs दिल्ली

कोलकाता के ईडेन गार्डेन में पहले खेलते हुए बंगाल ने 318 रन बनाए। जवाब में दिल्ली का स्कोर 192/6 है और वे अभी 126 रन पीछे हैं।

Ad

केरल vs आंध्रा

केरल के पहली पारी के 162 रनों के जवाब में आंध्रा ने 255 रन बनाकर 91 रनों की बढ़त हासिल की।

Ad

हैदराबाद vs राजस्थान

हैदराबाद के पहली पारी के 171 रनों के जवाब में राजस्थान ने 135 रन बनाए। दूसरी पारी में हैदराबाद का स्कोर 101/6 है।

विदर्भ vs गुजरात

पहली पारी में विदर्भ 142 रन पर आउट हो गई। उमेश यादव ने 12 गेंद पर 25 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जवाब में गुजरात ने 211 रन बनाए और पार्थिव पटेल ने 58 रनों की पारी खेली। दूसरी पारी में विदर्भ का स्कोर 89/4 है।

Ad

ग्रुप बी

बड़ौदा vs सौराष्ट्र

सौराष्ट्र ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 23 रन बना लिए हैं और उन्हें जीत के लिए अभी 177 रनों की और जरुरत है।

मुंबई vs हिमाचल प्रदेश

बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल नहीं हो सका। मुंबई ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 372 रन बना लिए हैं। सरफराज खान 226 रन बनाकर नाबाद हैं।

मध्य प्रदेश vs उत्तर प्रदेश

मध्य प्रदेश के पहली पारी के 230 रनों के जवाब में उत्तर प्रदेश ने 216 रन बनाए। सौरभ कुमार 98 रन बनाकर नाबाद रहे। मध्य प्रदेश के गेंदबाज रवि यादव ने अपने रणजी डेब्यू के पहले ही ओवर में हैट्रिक लेने का कारनामा कर दिखाया। दूसरी पारी में एमपी का स्कोर 105/3 है।

रेलवे vs कर्नाटक

रेलवे ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। टीम की तरफ से सातवें विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी हुई।

ग्रुप सी

ओडिशा vs असम

ओडिशा ने पहली पारी में 436 रन बनाए। जवाब में असम ने 3 विकेट पर 59 रन बना लिए हैं।

त्रिपुरा vs महाराष्ट्र

त्रिपुरा के पहली पारी के 121 रनों के जवाब में महाराष्ट्र ने 208 रन बनाए। दूसरी पारी में त्रिपुरा का स्कोर 166/3 है।

छत्तीसगढ़ vs जम्मू-कश्मीर

बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल नहीं हो सका। छत्तीसगढ़ ने 4 विकेट पर 270 रन बना लिए हैं।

उत्तराखंड vs हरियाणा

बारिश के कारण यहां भी दूसरे दिन का खेल नहीं हो सका। उत्तराखंड ने पहली पारी में 109 रन बना लिए हैं। जवाब में हरियाणा ने भी 50 रन पर 5 विकेट गंवा दिए हैं।

सर्विसेज vs झारखंड

पहली पारी में सर्विसेज ने 279 रन बनाए। जवाब में झारखंड ने 9 विकेट पर 145 रन बना लिए हैं। राहुल शुक्ला ने 7 विकेट लिए।

प्लेट ग्रुप

चंडीगढ़ vs पुद्दुचेरी

यहां भी बारिश की वजह से दूसरे दिन का खेल नहीं हो पाया। चंडीगढ़ ने पहली पारी में 134 रन बनाए। विनय कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए। जवाब में पुद्दुचेरी 37 रन तक 4 विकेट गंवा चुकी है।

गोवा vs अरुणाचल प्रदेश

गोवा ने अपनी पहली पारी 2 विकेट पर 589 रन बनाकर घोषित की। टीम की तरफ से 4 खिलाड़ियों ने शतक लगाया, जिनमें से दो नाबाद रहे। जवाब में अरुणाचल की टीम पहली पारी में 83 रन पर सिमट गई और फॉलोआन खेलते हुए दूसरी पारी में 19 रन पर 3 विकेट गंवा दिए हैं।

सिक्किम vs मणिपुर

सिक्किम ने पहली पारी में 169 रन बनाए। जवाब में मणिपुर सिर्फ 91 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में सिक्किम ने 266 रन बनाकर 345 रनों का लक्ष्य रखा है। दूसरी पारी में मणिपुर ने बिना किसी नुकसान के 7 रन बना लिए हैं।

नागालैंड vs मिजोरम

नागालैंड के पहली पारी के 243 रनों के जवाब में मिजोरम ने 3 विकेट पर 318 रन बना लिए हैं।

बिहार vs मेघालय

बिहार ने पहली पारी में 208 रन बनाए, जवाब में मेघालय का 179 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में बिहार का स्कोर 67/2 है।

Ad
Edited by
सावन गुप्ता
 
See more
More from Sportskeeda