• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा के बीच 5 सबसे अनोखे संयोग
Enter caption

सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा के बीच 5 सबसे अनोखे संयोग

सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बीच रिकॉर्ड्स को लेकर तुलना होना एक आम बात है, लेकिन शायद बहुत कम लोगों का ध्यान इस ओर गया होगा कि रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर के बीच भी कई बड़े अनोखे संयोग हैं।

Ad

तो चलिए, एक नज़र डालते हैं दोनों खिलाड़ियों के बीच ऐसे 5 अनोखे संयोगों पर:

Ad

1. दोनों ने श्रीलंका के खिलाफ अपनी कप्तानी की शुरुआत की:

Ad
Ad

सचिन और रोहित शर्मा को हमेशा उनकी शानदार बल्लेबाज़ी के लिए याद किया जायेगा, लेकिन उन्होंने कप्तान के रूप में भी कुछ रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं। हालांकि सचिन कप्तान के रूप में कुछ खास करने में नाकाम रहे, लेकिन रोहित शर्मा ने अभी तक कप्तान के रूप में सराहनीय प्रदर्शन किया है। बहरहाल, दोनों के बीच अजीब इत्तेफ़ाक़ यह है कि दोनों ने कप्तान के तौर पर अपना पहला मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

Ad

इसके अलावा, दोनों ही भारतीय कप्तान के रूप में अपना पहला मैच हार गए थे। सचिन की कप्तानी में, भारतीय टीम 224 रनों पर ही आउट हो गई और इस मैच को श्रीलंका ने बड़ी आसानी से जीत लिया था जबकि रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया सिर्फ 112 रनों पर ही ढेर हो गई थी। इन दोनों के बीच एक और अजीब इत्तेफ़ाक़ यह है कि दोनों ने श्रीलंका के खिलाफ ही कप्तान के रूप में अपना पहला भी शतक लगाया था।

Ad

2. आंकड़ों का संयोग

Ad
Ad

एक अन्य रोचक संयोग में, सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा ने अपने करियर में तीन बार 111 रनों की पारी खेली है। इन दोनों खिलाड़ियों ने एक बार 152 रनों की पारी भी खेली है और ऐसा करने वाले वाले यह भारतीय क्रिकेट इतिहास के केवल दो खिलाड़ी हैं।

सचिन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही अपने सभी 111 रनों की पारियां खेली थी, जबकि रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दो बार और पाकिस्तान के खिलाफ एक बार यह कारनामा किया था। वहीं सचिन ने अपनी 152 रनों की पारी नामीबिया के खिलाफ जबकि रोहित ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेली थी।

3. टेस्ट प्रारूप में एक दिलचस्प संयोग:

टेस्ट क्रिकेट हमेशा क्रिकेट का सबसे कठिन प्रारूप रहा है। जहां सचिन ने चौंकाने वाले आंकड़ों के साथ टेस्ट प्रारूप को अलविदा कहा, वहीं रोहित शर्मा के पास अभी काफी समय है कि वह कई टेस्ट रिकार्ड अपने नाम कर सके।

हालांकि, दोनों के बीच टेस्ट प्रारूप में एक दिलचस्प संयोग है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दोनों ने अपनी 19वीं टेस्ट पारी में 1000 रनों का आँकड़ा पार किया था। इसके अलावा, दोनों ने अपने पहले मैच के तीन साल बाद अपनी 19वीं टेस्ट पारी खेली।

3. आईपीएल का संयोग:

Ad

इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा रहा है कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस के ज़बरदस्त प्रदर्शन के पीछे सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा दो बड़े नाम हैं। लेकिन इसके अलावा, यह दोनों बल्लेबाज़ आईपीएल में भी एक रिकॉर्ड साझा करते हैं।

सबसे पहले, रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के लिए शतक लगाने वाले केवल दो भारतीय खिलाड़ी हैं। रोहित ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जबकि सचिन ने कोच्चि टस्कर्स केरला के खिलाफ शतक लगाया था।

इसके अलावा दोनों केकेआर के खिलाफ ही आईपीएल में सबसे पहले ज़ीरो पर आउट हुए थे। और तो और, आईपीएल में यह दोनों ही बल्लेबाज़ आरसीबी के खिलाफ दूसरी बार ज़ीरो पर आउट हुए थे।

5. आईपीएल कप्तान के रूप में संयोग:

न केवल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बल्कि यह दोनों खिलाड़ी आईपीएल कप्तान के रूप में भी एक संयोग साझा करते हैं। शॉन पोलॉक, हरभजन सिंह और सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान रहे और इसके बाद रिकी पोंटिंग ने मुंबई की कमान संभाली।

पोंटिंग के कप्तानी संभालने से पहले सचिन तेंदुलकर ने कुछ सत्रों के लिए टीम का नेतृत्व किया था। हालांकि, थोड़े समय में ही रोहित शर्मा को टीम का नेतृत्व करने के लिए कहा गया था, और तब से, उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

बहरहाल, संयोग की बात करें तो दोनों ने कप्तान के तौर पर अपने पहले तीन मैच जीते और फिर चौथा मैच हार गए। इसके अलवा, 51 मैचों के बाद उनका रिकॉर्ड भी लगभग एक समान दिखता है। सचिन ने 30 मैच जीते और 21 हारे जबकि रोहित ने 31 मैचों में जीत दर्ज की और 20 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

पढ़िए क्रिकेट जगत की तमाम प्रमुख खबरें

Ad
Edited by
निशांत द्रविड़
 
See more
More from Sportskeeda