• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • IPL 2024
  • आईपीएल 2019: तीन बड़े रिकॉर्ड जिन्हें रोहित शर्मा इस आईपीएल में अपने नाम कर सकते हैं

आईपीएल 2019: तीन बड़े रिकॉर्ड जिन्हें रोहित शर्मा इस आईपीएल में अपने नाम कर सकते हैं

मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल खिलाड़ियों में से रहे हैं। खेल की सीमित प्रारूप में उनकी बल्लेबाजी एक अलग स्तर पर होती है। अगर कोई बल्लेबाज, विराट कोहली के स्तर का है तो वह निश्चित ही रोहित शर्मा है। जब से उन्होंने भारतीय टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज खेलना शुरू किया है, तब से उनका प्रदर्शन बेहतर हुआ है। उनकी मौजूदा फॉर्म शानदार है जिस कारण रोहित निरन्तर रन बनाने में सफल रहे हैं।

Ad

T20 में उनके नाम चार शतक हैं जो कि एक असाधारण रिकॉर्ड है। उनके आईपीएल रिकॉर्ड भी अद्भुत हैं। इसके अलावा, उन्होंने 2013 से मुंबई टीम की कप्तानी की और उनकी टीम ने तीन खिताब जीते। इस बीच रोहित ने दिखाया है कि उनके पास किसी भी टीम की कप्तानी करने की क्षमता है। ऐसी टीम को संभालना आसान नहीं है, जिसमें इतने सारे स्टार खिलाड़ी हों। मगर रोहित शर्मा ने यह करके दिखाया है।

Ad

अब बात करते है आईपीएल के उन 3 रिकॉर्ड के बारे में जिन्हें रोहित शर्मा इस सत्र में तोड़ सकते हैं:

Ad

# 3 दो सौ छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी:

Ad
Ad

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में, रोहित ने अपने छक्कों के साथ कई रिकॉर्ड तोड़े हैं लेकिन अब समय है कि वह आईपीएल में भी ऐसा करें। क्रिस गेल के नाम सबसे ज्यादा 292 छक्के हैं।

Ad

हालांकि यह बहुत दूर की बात है, रोहित आईपीएल में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं। फिलहाल दौड़ में तीन भारतीय हैं। एमएस धोनी 186 छक्कों के साथ थोड़ा आगे हैं, सुरेश रैना 185 के साथ धोनी के पीछे हैं और फिर रोहित शर्मा 184 छक्कों के साथ आते हैं।

Ad

अगर रोहित शर्मा ने धोनी और रैना से पहले 16 और छक्के मारे तो फिर वह 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। हमने देखा है कि रोहित शर्मा के पास बड़े शॉट लगाने की क्षमता है और अगर वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बन जाते हैं तो इसमें आश्चर्य नहीं होगा।

Ad

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।

# 2 आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक

Ad

क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में, सभी बल्लेबाजों को शतक बनाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलता है, इसलिए यदि किसी बल्लेबाज ने अर्धशतक बनाया है तो यह एक शानदार उपलब्धि होती है। आईपीएल में एक बल्लेबाज की सफलता को शतक के बजाय अर्धशतक और 30 के संदर्भ में मापा जाता है।

रोहित शर्मा का प्रदर्शन में आईपीएल में शानदार रहा है। वह वर्तमान में 34 अर्द्धशतक के साथ सूची में चौथे स्थान पर हैं। डेविड वॉर्नर और गौतम गंभीर 36 के साथ सूची में शीर्ष दो पर हैं, जबकि सुरेश रैना 35 के साथ तीसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा को इस सूची में शीर्ष पर पहुंचने के लिए कुछ और अर्द्धशतक चाहिए।

पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के कारण वॉर्नर पूरे आईपीएल के लिए उपलब्ध नहीं हो सकते हैं। रोहित के पास आईपीएल के इस संस्करण में सबसे अधिक अर्द्धशतक के रिकॉर्ड को तोड़ने का एक शानदार अवसर है।

# 1 सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाले कप्तान

रोहित शर्मा वास्तव में मुंबई इंडियंस के लिए सफल कप्तान रहे हैं। उन्हें मुश्किल परिस्थितियों में 2013 में कप्तानी करने के लिए कहा गया था, और उन्होंने पहले सीज़न में ही मुम्बई को ट्रॉफी जितवा दी थी।

तब से उनके पास 2015 और 2017 में कप्तान के रूप में आईपीएल की दो और ट्रॉफी हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी आईपीएल में सफल होने के कारण वह भारत की कप्तानी भी कर चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर में जब भी उन्हें कप्तानी करने का अवसर मिला है उन्होंने अच्छी कप्तानी की है।

फिलहाल, एमएस धोनी और रोहित शर्मा दो ऐसे कप्तान हैं, जो आईपीएल की तीन ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं। दोनों के पास इस सीजन में जीतने पर रिकॉर्ड रखने का मौका है। अगर रोहित शर्मा इस सत्र में ट्रॉफी जीतने में सफल होते हैं तो वह सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे।

Ad
Edited by
Naveen Sharma
 
See more
More from Sportskeeda