• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • IPL 2024
  • आईपीएल 2019: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रोस्टर, मालिक, संभावित प्लेइंग इलेवन, टाइम टेबल और टीम का पूरा विश्लेषण

आईपीएल 2019: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रोस्टर, मालिक, संभावित प्लेइंग इलेवन, टाइम टेबल और टीम का पूरा विश्लेषण

आरसीबी के लिए पिछला सीजन काफी निराशाजनक रहा था और टीम प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई तक नहीं कर पाई थी। आईपीएल के 11 सीजन के इतिहास में अब तक रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर से हमेशा ही काफी उम्मीद रहती है, लेकिन अबतक टीम एक बार भी खिताब पर कब्जा करने में कामयाब नहीं हुई है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम रोस्टर

Ad

विराट कोहली, एबी डीविलियर्स, पार्थिव पटेल, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, मार्कस स्टोइनिस, कुलवंत खेजरोलिया, युजवेंद्र चहल, टिम साउदी, नाथन कूल्टर नाइल, मोइन अली, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, शिवम दूबे, मिलिंद कुमार, देवदत्त पल्लीकल, अक्षदीप नाथ, हिम्मत सिंह, प्रयाग रे बर्मन, शिमरोन हिटमायर, गुरकीरत सिंह मान, हेनरिक क्लासेन और नवदीप सैनी।

टीम मालिक- यूनाइटेड स्पिरिट्स

Ad

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पूरा विश्लेषण

टीम की ताकत: रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के पास आईसीसी रैंकिंग का नंबर 1 बल्लेबाज (विराट कोहली) उपलब्ध है जो आरसीबी की सबसे बड़ी ताकत है। इनके अलावा आरसीबी के पास एबी डीविलियर्स, पार्थिव पटेल, हेनरिक क्लासेन जैसे खिलाड़ी भी मौजूद है। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो बेंगलुरु के पास युजवेंद्र चहल, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज मौजूद हैं।

Ad

टीम की कमजोरी: रॉयल चैलेंजर बैंगलोर टीम की सबसे बड़ी कमजोरी उसका मध्यम क्रम है। इस टीम के पास ऐसा कोई सा भी बल्लेबाज नहीं है जो मुश्किल समय में टीम की नैया पार लगा सके।

टीम के पास मौके: बैंगलोर की टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जोकि इस सीजन में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।

टीम के लिए खतरा: रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के लिए सबसे बड़ा खतरा खिलाड़ियों की फॉर्म रहेगी। खिलाड़ियों के खराब फॉर्म के चलते बैंगलोर पिछले साल (2018 में) मात्र 6 मैचों में जीत अर्जित कर पाई थी।

रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु अंक तालिका में कौन से स्थान पर रहेगी: तीन बार (2009, 2011 और 2016) टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में खेलने के बावजूद भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अभी तक आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। आईपीएल के 12वें सीजन में रॉयल चैलेंजर बैंगलोर अंक तालिका में लगभग छठे स्थान पर रहेगी। हालांकि इस टीम के भाग्य का फैसला विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी निर्भर करेगा।

Ad

रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन:

विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, पार्थिव पटेल, हेनरिक क्लासेन, शिवम दूबे, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, गुरकीरत सिंह मान, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, युज़वेंद्र चहल और नाथन कुल्टर नाइल।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का अभी तक का शेड्यूल इस प्रकार है:

1- चेन्नई सुपर किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (23 मार्च, रात 8 बजे से चेन्नई में)

Ad

2- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs मुंबई इंडियंस (28 मार्च, रात 8 बजे से बैंगलोर में)

3- सनराइजर्स हैदराबाद vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (31 मार्च, शाम 4 बजे से हैदराबाद में)

4- राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (2 अप्रैल, रात 8 बजे से जयपुर में)

5- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs कोलकाता नाइटराइडर्स (5 अप्रैल, रात 8 बजे से बैंगलोर में)

6- रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर vs दिल्ली कैपिटल्स (7 अप्रैल, शाम 4 बजे से बैंगलोर में)

7- किंग्स इलेवन पंजाब vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (13 अप्रैल, रात 8 बजे से मोहाली में)

8- मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर (15 अप्रैल, रात 8 बजे से मुंबई में)

9- कोलकाता नाइटराइडर्स vs रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर (19 अप्रैल, रात 8 बजे से कोलकाता में)

10- रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर vs चेन्नई सुपर किंग्स (21 अप्रैल, रात 8 बजे से बैंगलोर में)

11- रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर vs किंग्स इलेवन पंजाब (24 अप्रैल, रात 8 बजे से बैंगलोर में)

12- दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर (28 अप्रैल, शाम 4 बजे से दिल्ली में)

13- रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर vs राजस्थान रॉयलस (30 अप्रैल, रात 8 बजे से बैंगलोर में)

14- रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर vs सनराइजर्स हैदराबाद (4 मई, रात 8 बजे से बैंगलोर में)

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Ad
Edited by
सावन गुप्ता
 
See more
More from Sportskeeda