• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • SA vs SL, दूसरा टेस्ट: श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, 2-0 से सीरीज जीतकर रचा इतिहास

SA vs SL, दूसरा टेस्ट: श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, 2-0 से सीरीज जीतकर रचा इतिहास

पोर्ट एलिज़ाबेथ में खेले गए दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन मेहमान श्रीलंका ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया। 197 रनों के पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। श्रीलंका ने यह मैच 45.4 ओवरों में 8 विकेट से जीत लिया और 2-0 से श्रृंखला अपने नाम की। कुसल मेंडिस 84 जबकि ओशादा फर्नान्डो 75 रन बनाकर नाबाद लौटे। कुसल मेंडिस को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच और कुसल परेरा को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

कल के स्कोर 60/2 से आगे श्रीलंका टीम मजबूत इरादों के साथ मैदान पर उतरी। अपना दूसरा ही टेस्ट खेल रहे ओशादा फर्नान्डो ने अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया और कुसल मेंडिस के साथ मिलकर तेजी से रन बटोरे। पहले घंटे के खेल में बिना विकेट खोये 73 रन जोड़कर श्रीलंका ने यह मैच अपनी गिरफ्त में कर लिया। यहाँ से श्रीलंकाई टीम को 64 रनों की दरकार थी जबकि उनके हाथ मे 8 विकेट थे। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे कुसल मेंडिस ने अपना अर्धशतक पूरा किया। पारी के 32वें ओवर में केशव महाराज की चौथी गेंद पर चौका जड़कर ओशादा फर्नान्डो ने भी अपना पहला अर्धशतक लगाया। दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरे और तीसरे विकेट के लिए 163 रनों की अटूट साझेदारी कर श्रीलंका को मैच जिताया।

Ad

इससे पहले दूसरे दिन श्रीलंका की पहली पारी 154 रनों पर सिमट गई थी। पहली पारी में प्रोटियाज टीम को 68 रनो की बढ़त हासिल हुई, मगर मेहमान टीम इस बढ़त का फायदा उठाने में नाकामयाब रहे। तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल की घातक गेंदबाजी के सामने अफ्रीका की टीम 128 रनों पर सिमट गई थी। लकमल ने दूसरी पारी में 4 विकेट लिए थे।

गौरतलब है कि यह श्रीलंका की दक्षिण अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीत है। साल 2015-16 के बाद से अब दक्षिण अफ्रीका अपने घर मे श्रृंखला हारी है। उन्हें अंतिम बार इंग्लैंड की टीम ने घर पर हराया था। इसके साथ ही श्रीलंका की टीम दक्षिण अफ्रीका को उनके घर में सीरीज हराने वाली पहली एशियाई टीम भी बनी।

संक्षिप्त स्कोरकार्ड:

Ad

दक्षिण अफ्रीका: 222 एवं 128

श्रीलंका: 154 एवं 197/2 ( कुसल मेंडिस 84* , ओशादा फर्नान्डो 75*)

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Ad
Edited by
मयंक मेहता
 
See more
More from Sportskeeda