• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • League 2
  • Hindi Cricket News: स्टीव वॉ ने भारतीय उपमहाद्वीप में खिलाड़ियों के संन्यास लेने के रवैये को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी
स्टीव वॉ

Hindi Cricket News: स्टीव वॉ ने भारतीय उपमहाद्वीप में खिलाड़ियों के संन्यास लेने के रवैये को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का मानना है कि उनके देश में बड़े खिलाड़ियों के नेशनल टीम को अलविदा कहने के लिए बेस्ट पॉलिसी है क्योंकि उपमहाद्वीप में महान खिलाड़ी का दर्जा मिलने के बाद खिलाड़ी का मूव कर पाना मुश्किल हो जाता है। वर्ल्ड कप 2019 में भारत के सेमीफाइनल में बाहर हो जाने के बाद से लगातार चर्चा हो रही है कि धोनी को संन्यास लेना चाहिए या उन्हें टीम में बने रहना चाहिए।

वॉ ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के रिटायरमेंट पॉलिसी औऱ 2004 में खुद क्रिकेट छोड़ने पर कहा, "यह रोचक है। ऑस्ट्रेलिया निश्चित रूप से ऐसा करता। यह मायने नहीं रखता कि आप कौन हैं क्योंकि आपको आगे बढ़ना ही होगा।"

Ad

हालांकि, वॉ का यह भी कहना है कि ऑस्ट्रेलिया की परिस्थिति को भारत के साथ जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, "शायद उपमहाद्वीप में आप ज़्यादा हवा की ओर चलते हैं क्योंकि 1.4 बिलियन लोग आपको फॉलो कर रहे हैं। लोग बहुत दिन तक लोग नहीं रह जाते हैं। वे महान बन जाते हैं, भगवान बन जाते हैं। मूव ऑन करना बहुत कठिन हो जाता है। जब व्यक्ति एक निश्चित उम्र में पहुंचता है तो यह चैलेंजिंग हो जाता है। धोनी अभी भी महान खिलाड़ी हैं।"

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2019: दो हिस्सों में बंटी है टीम इंडिया, रवि शास्त्री से खुश नहीं हैं खिलाड़ी - रिपोर्ट

Ad

वर्ल्ड कप 2019 में धोनी भारत के लिए चौथे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे और उनका स्ट्राइक रेट 87 से ऊपर था जो केएल राहुल से भी बेहतरीन था। धोनी ने 45 कूी औसत के साथ रन बनाए थे और दो अर्धशतक लगाए थे, लेकिन इन सबके बावजूद धोनी को सबसे ज़्यादा आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा है।

लोग लगातार धोनी को ट्रोल कर रहे हैं और उनसे संन्यास लेने की मांग कर रहे हैं, लेकिन धोनी क्या निर्णय लेंगे इसके बारे में फिलहाल किसी को नहीं पता है।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।

Ad
Edited by
निशांत द्रविड़
 
See more
More from Sportskeeda