• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • महेंद्र सिंह धोनी को लेकर सुरेश रैना की बड़ी प्रतिक्रिया
धोनी-रैना

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर सुरेश रैना की बड़ी प्रतिक्रिया

सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही खेल शुरू हो ताकि लोग देख सके कि महेंद्र सिंह धोनी कैसा खेल रहे हैं। सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी की ट्रेनिंग के बारे में भी बात की। इसके अलावा सुरेश रैना ने यह भी कहा कि महेंद्र सिंह धोनी इस बार कुछ अलग करने का प्रयास कर रहे थे।

स्टार स्पोर्ट्स के ताजा शॉ में सुरेश रैना ने कहा कि ट्रेनिंग के शुरुआती दिनों में उन्होंने इसे हल्का लिया। वे जिम आदि करते थे। वे शानदा शॉट खेल रहे थे तथा फिटनेस का स्तर भी ऊँचा था। इसके अलावा वे थकान भी महसूस नहीं कर रहे थे। जब कोई कड़ी मेहनत करता है, तो प्रार्थनाएँ और आशीर्वाद स्वतः अपना रास्ता ढूंढ लेते हैं।

Ad

यह भी पढ़ें:3 मौके जब सौरव गांगुली ने दिखाया था कि वे ही असली बॉस हैं

Ad

महेंद्र सिंह धोनी की ट्रेनिंग पर बोले सुरेश रैना

सुरेश रैना ने कहा कि उनकी तैयारी अलग थी। मैं सालों से उनके साथ आईपीएल और नेशनल टीम में खेला हूँ लेकिन इस बार वे अलग थे। जल्दी ही मैच शुरू हो ताकि सभी देख सकें कि उन्होंने कैसे तैयारी की और मैंने कैसे उन्हें दो महीने की ट्रेनिंग में लाइव देखा है।

Ad
धोनी-रैना

सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी द्वारा ट्रेनिंग में लम्बे समय तक बल्लेबाजी करने के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि मैं, धोनी भाई, अम्बाती रायडू और मुरली विजय एक समूह में बल्लेबाजी करते थे। माही भाई दो से चार घंटे तक खेलते थे। इस बार वे थकते नहीं थे। सुबह जिम और शाम में बल्लेबाजी का अभ्यास करते थे।

गौरतलब है कि आईपीएल के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने खिलाड़ियों के लिए एक कैम्प का आयोजन किया था। इसमें महेंद्र सिंह धोनी सहित तमाम खिलाड़ियों को नेट्स पर पसीना बहाते हुए देखा गया था। धोनी को लेकर सकारात्मक खबरें उस समय आ रही थी। कयास लगाए जा रहे थे कि आईपीएल में धाकड़ प्रदर्शन करते हुए धोनी एक बार फिर भारतीय टीम में दिखेंगे। टी20 वर्ल्ड कप में उनके आने की सम्भावना जताई गई थी। हालांकि फ़िलहाल आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप दोनों पर संशय बना हुआ है।

Ad
Edited by
Naveen Sharma
 
See more
More from Sportskeeda