• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • तीन कारण जो साबित करते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी को फिलहाल नहीं लेना चाहिए संन्यास
महेंद्र सिंह धोनी

तीन कारण जो साबित करते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी को फिलहाल नहीं लेना चाहिए संन्यास

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय सेना के साथ अपने 15 दिन की ट्रेनिंग को खत्म कर वापस अपने घर लौट आये हैं। वह इस वजह से वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जा पाए थे। हालांकि, वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम को महेंद्र सिंह धोनी की कमी काफी महसूस हुई क्योंकि ऋषभ पंत का प्रदर्शन वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में कुछ ख़ास नहीं रहा था।

Ad

फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान नहीं किया है, लेकिन कई लोगो का मानना है, कि अब संन्यास ले लेना चाहिए।

Ad

हालांकि, आज हम कुछ ऐसे कारणों के बारे में चर्चा करने वाले हैं। जिनसे साबित होता है कि फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी को संन्यास नहीं लेना चाहिए और उन्हें करीब 1-2 साल और सफ़ेद गेंद की क्रिकेट खेलना चाहिए।

Ad

यह भी पढ़ें : Hindi Cricket News: युवराज सिंह के अलावा किसी अन्य भारतीय खिलाड़ी को टी20 लीग में खेलने के लिए नहीं दिया जाएगा NOC

Ad

धोनी के बगैर मध्यक्रम बहुत कमजोर

Ad
महेंद्र सिंह धोनी
Ad

वर्तमान समय में भारतीय टीम का मध्यक्रम बहुत ज्यादा कमजोर है और अगर इसमें से महेंद्र सिंह धोनी को हटा दिया जाए, तो यह और भी कमजोर दिखता है।

Ad

फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी अपने अनुभव से भारतीय टीम को संभाल लेते हैं और भारतीय टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचा देते हैं। अगर वह वर्तमान में संन्यास लेते हैं, तो भारतीय टीम के मध्यक्रम का और भी बुरा हाल हो जायेगा। इसलिए महेंद्र सिंह धोनी को फिलहाल संन्यास नहीं लेना चाहिए।

Ad

भारतीय क्रिकेट के लिए उचित यही होगा कि महेंद्र सिंह धोनी 1-2 साल और खेले और तब तक ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाज कुछ अनुभव प्राप्त कर लेंगे और धोनी के संन्यास तक मध्यक्रम के परिपक्व खिलाड़ी बन जायेंगे।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं।

आ रहा टी-20 विश्व कप

महेंद्र सिंह धोनी
Ad

क्रिकेट प्रशंसकों को बता दें, कि 2020 में टी-20 विश्व कप आ रहा है. अब इस विश्व कप को एक साल का ही समय रह गया है।

महेंद्र सिंह धोनी टी-20 क्रिकेट के एक शानदार खिलाड़ी है और आईपीएल में भी जमकर चौके-छक्के लगाते हैं। ऐसे में भारतीय टीम के लिए बेहतर यही होगा, कि वह टी-20 विश्व कप खेले और फिलहाल संन्यास ना ले। उनके टी-20 विश्व कप में होने से भारतीय टीम को निश्चित रूप से फायदा ही होगा।

अब भी शानदार है धोनी की फिटनेस

महेंद्र सिंह धोनी
Ad

महेंद्र सिंह धोनी की उम्र भले ही 37 साल से ज्यादा की हो, लेकिन उनकी फिटनेस अब भी बहुत अच्छी है। वह अभी भी विकेट के बीच काफी तेज दौड़ लगाते है। उन पर उम्र हावी होते हुए नहीं दिख रही है।

उनकी फिटनेस ऐसी है, कि वह आराम से भारतीय टीम के लिए 1-2 साल और क्रिकेट खेल सकते हैं। खुद की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए भी महेंद्र सिंह धोनी को फिलहाल संन्यास लेने की जरुरत नहीं दिखती है।

Ad
Edited by
Naveen Sharma
 
See more
More from Sportskeeda