• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • पाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक वन-डे रन बनाने वाले टॉप 10 भारतीय बल्लेबाज

पाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक वन-डे रन बनाने वाले टॉप 10 भारतीय बल्लेबाज

जब भी भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होता है तो दोनों ही देशों के क्रिकेट प्रेमियों की आशाएं अपने-अपने देश को जिताने की होती हैं। भारत ने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ 131 वनडे डे मैच खेले हैं, जिसमें भारत को 54 बार जीत और 73 हार का सामना करना पड़ा है। वनडे मैचों में पाकिस्तान को हराने के लिए भारत के बल्लेबाजों की हमेशा ही अहम भूमिका रही है।

Ad

इस लेख में उन भारतीय बल्लेबाजों का जिक्र है जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

Ad

आइए पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 भारतीय बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं:

Ad

#10 श्रीकांत, 687 रन

Ad
श्रीकांत
Ad

श्रीकांत ने भारत के लिए 1982 से 1992 तक अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर में खेले गए 146 मैचों में 29 की औसत से 4091 रन बनाए हैं। इस दौरान श्रीकांत ने 4 शतक और 27 अर्धशतक भी मारे हैं।

Ad

पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 26 मुकाबले खेले हैं जिसमें 687 रन बनाए हैं। इस दौरान श्रीकांत ने 1 शतक और 4 अर्धशतक भी मारे हैं। इनका वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ व्यक्तिगत स्कोर 123 रन रहा है। इस लिस्ट में श्रीकांत दसवें स्थान पर है।

Ad

#9 नवजोत सिंह सिद्धू, 862 रन

Ad
नवजोत सिंह सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू अपने समय के जाने-माने बल्लेबाज है सिद्धू अब तक पाकिस्तान के खिलाफ 28 वनडे मैच खेल चुके हैं। जिसमें इन्होंने 2 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 862 रन बनाए हैं। सिद्धू अब तक पाकिस्तान के खिलाफ 70 चौके और 4 छक्के भी मार चुके है।

#8 अजय जडेजा, 892 रन

अजय जडेजा
Ad

इस लिस्ट में अजय जडेजा 8वें स्थान पर है। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी अजय जडेजा ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 40 वनडे मैचों में 28.77 की औसत से 892 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 3 अर्धशतक भी मारे हैं। वहीं इनका पाकिस्तान के खिलाफ व्यक्तिगत स्कोर 93 रन रहा।

#7 वीरेंद्र सहवाग, 1071 रन

वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग भारत की और से खेलने वाले एक ओपनर बल्लेबाज थे। उन्होंने 1999 से 1913 तक भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इसी बीच सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलें 31 वनडे मैचों में 34 की औसत से 1071 रन बनाए हैं।

#6 महेंद्र सिंह धोनी,1230 रन

महेंद्र सिंह धोनी
Ad

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ धोनी ने अब तक 35 वनडे मैच खेले हैं इस दौरान उन्होंने 55 की औसत से 1230 रन बनाए हैं। वहीं धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ 2 शतक और 9 अर्धशतक भी मारे हैं। इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी छठे स्थान पर हैं।

#5 युवराज सिंह, 1360 रन

युवराज टीम

विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी युवराज सिंह वर्तमान में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। लेकिन युवराज टीम में वापसी करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।पाकिस्तान के खिलाफ सिक्सर किंग युवराज सिंह ने 38 मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने 42 की औसत से 1360 रन बनाए हैं। वहीं उनके नाम पाकिस्तान के खिलाफ एक शतक और 12 अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

#4 सौरव गांगुली, 1652 रन

सौरव गांगुली
Ad

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट टीम का महान बल्लेबाज माना जाता है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 53 वनडे मैचों में 35 की औसत से 1652 रन बनाए हैं। इस दौरान गांगुली ने 2 शतक और 9 अर्धशतक भी मारे हैं।

#3 मोहम्मद अजहरुद्दीन, 1657 रन

मोहम्मद अजहरुद्दीन

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारत के लिए 1985 से 2000 तक अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेले हैं। पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में अजहरुद्दीन तीसरे स्थान पर हैं। अजहरुद्दीन अपने समय के महान क्रिकेटरों में से एक थे। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 64 वनडे मैचों में 1657 रन बनाए हैं। वहीं उनके नाम पाकिस्तान के खिलाफ 2 शतक और 9 अर्धशतक मारने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

#2 राहुल द्रविड़, 1899 रन

Fifth ODI - India v South Africa
Ad

इस लिस्ट में राहुल द्रविड़ दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर में 344 में खेलते हुए 10889 रन बनाए हैं इस दौरान द्रविड़ ने शानदार 12 शतक और 83 अर्धशतक भी मारे हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ 58 वनडे मैच खेलते हुए राहुल द्रविड़ ने 36 की औसत से 1899 रन बनाए हैं। वहीं इनके नाम पाकिस्तान के विरुद्ध 2 शतक और 14 अर्धशतक मारने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

#1 सचिन तेंदुलकर, 2526 रन

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के तमाम रिकार्डों को अपने नाम दर्ज करने वाले भारत के इस बल्लेबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतक बनाए हैं।

सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 69 वनडे मैचों में 40 की औसत से 2526 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शानदार शतक और 16 अर्धशतक भी मारे हैं। इनका व्यक्तिगत सर्वाधिक स्कोर 141 रन रहा हैं।

Ad
Edited by
Naveen Sharma
 
See more
More from Sportskeeda