• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • वनडे में 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा शतक मारने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
एबी डीविलियर्स

वनडे में 100 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा शतक मारने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के किसी भी फॉरमेट में शतक मारना एक बड़ी बात हैं। टी20 क्रिकेट के आने के बाद अब बल्लेबाज वनडे और टेस्ट क्रिकेट में भी तेजी से रन बनाने में संकोच नहीं करते हैं। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम हैं। सचिन ने वनडे में सबसे अधिक 49 शतक मारे हैं।

Ad

वनडे में कई खिलाड़ियो ने 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए भी शतक मारे हैं। हम यहां वनडे में 100 से कम गेंद खेलकर सबसे ज्यादा शतक मारने वाले टॉप 5 बल्लेबाजो की बात कर रहे हैं।

Ad

Ad

#5 शिमरोन हेटमायर, वेस्टइंडीज

Ad
शिमरोन हेटमायर
Ad

इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर हैं। हेटमायर वेस्टइंडीज के उभरते हुए खिलाड़ी हैं। हेटमायर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने वनडे क्रिकेट में कुल 5 शतक मारे हैं। इन सभी शतकों में इनका स्ट्राइक रेट 100 से अधिक था।

Ad

वनडे क्रिकेट में अबतक खेले गए 44 मैचों में हेटमायर ने 1338 रन बनाए हैं। यह आईपीएल में एक बार फिर से खेलते नजर आने वाले हैं। पिछले सीजन यह खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा था। इस बार हेटमायर को आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने खरीदा है।

Ad

Ad

#4 शाहिद अफरीदी, पाकिस्तान

शाहिद अफरीदी

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी हैं। पाकिस्तान की टीम के लिए इन्होंने बहुत सारे मैच खेले हैं। शाहिद अफरीदी लंबे-लंबे छक्के मारने के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने वनडे क्रिकेट में 351 छक्के मारे हैं।

अफरीदी ने अपने वनडे करियर में 6 शतक मारे हैं। इन सभी शतकों में इनका स्ट्राइक रेट 100 से अधिक था। अफरीदी ने वनडे क्रिकेट में 398 मैचों में कुल 8098 रन बनाए हैं। अफरीदी के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 450 से ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड हैं।

#3 जॉनी बेयरस्टो, इंग्लैंड

जॉनी बेयरस्टो
Ad

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो हैं। यह पिछले कुछ समय से इंग्लैंड के लिए निरंतर प्रदर्शन करते आ रहे हैं।

इन्होंने अबतक वनडे क्रिकेट में 2500 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान बेयरस्टो ने वनडे क्रिकेट में 9 शतक मारे हैं। इन सभी शतकों में इनका स्ट्राइक रेट 100 से अधिक था।


#2 एजाज अहमद, पाकिस्तान

इजाज अहमद

इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी इजाज अहमद हैं। इन्होंने पाकिस्तान के लिए 250 वनडे मैचों में 6564 रन बनाए हैं।

वनडे में इन्होंने 10 शतक मारे हैं। इन सभी शतकों में इनका स्ट्राइक रेट 100 से अधिक था। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में इन्होंने 3000 से ज्यादा रन बनाए हैं।


#1 एबी डीविलियर्स, दक्षिण अफ्रीका

एबी डीविलियर्स
Ad

इस लिस्ट में पहले स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स हैं। एबी डीविलियर्स अपने रचनात्मक अंदाज से बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं।

एबी डीविलियर्स ने 228 वनडे मैचों में 50 से अधिक की शानदार औसत से 9577 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने 25 वनडे शतक मारे है। इन सभी शतकों में इनका स्ट्राइक रेट 100 से अधिक था।

Ad
Edited by
Naveen Sharma
 
See more
More from Sportskeeda