• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • टी20 में रोहित शर्मा के टॉप 5 रिकॉर्ड

टी20 में रोहित शर्मा के टॉप 5 रिकॉर्ड

रोहित शर्मा वर्तमान में विश्व के सबसे अच्छे सलामी बल्लेबाज़ों में से एक है। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए दूसरे अंतराष्ट्रीय टी20 मुकाबले में रोहित शर्मा के बल्ले से 29 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 50 रन निकले और भारत 19वें ओवर में मैच जीतने में कामयाब रहा।

Ad

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में रिकार्ड्स बनाना रोहित की आदत बन चुकी है। उस मुकाबले में उन्होंने भारत के लिए अंतराष्ट्रीय टी20 मुकाबलों में सबसे पहले 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया और साथ ही में न्यूज़ीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ मार्टिन गप्टिल के अंतराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

Ad

अपने टी20 करियर में रोहित शर्मा ने 92 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 32.6 की औसत और 138.4 के स्ट्राइक रेट से 2288 रन बनाए हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबलों में रोहित शर्मा के नाम 16 अर्धशतक और 4 शतक दर्ज हैं और एक पारी में उनका सर्वाधिक स्कोर 43 गेंदों में 10 छक्कों और 12 चौकों की मदद से 118 रन है।

Ad

आज इस आर्टिकल में हम रोहित शर्मा के टी20 में बनाए गए टॉप 5 रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे।

Ad

#5 टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़

Ad
Ad

विराट कोहली की अनुपस्थति में रोहित शर्मा का बल्ला लगातार लय में नज़र आ रहा है। भारत की पिछली तीन टी20 सीरीज़ में रोहित शर्मा ने भारत की कप्तानी की और खेले गए मुकाबलों में से सिर्फ 3 मुकाबले हारे। न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में खेले गए दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा ने 29 गेंदों में 50 रन बनाए और इसी के साथ वह टी20 फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए। उन्होंने मार्टिन गप्टिल के 2272 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित शर्मा के नाम अब 92 अंतराष्ट्रीय टी20 मुकाबलों में 2288 रन हैं।

Ad

#4 भारत के लिए टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज़्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज़

Ad

टी20 मुकाबले में रोहित शर्मा के नाम सबसे ज़्यादा शतक मारने का रिकॉर्ड है। वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 2018 में रोहित शर्मा ने अपने करियर का चौथा शतक लगाया और न्यूज़ीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ कॉलिन मुनरो के रिकॉर्ड की बराबरी करी। टी20 में रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज़ और इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया है। रोहित शर्मा के अलावा के एल राहुल के नाम भारत के लिए 2 टी20 शतक है।

#3 भारत के लिए टी20 अंतर्राष्ट्रीय में सबसे ज़्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज़

Ad

वर्तमान में भारतीय टी20 टीम के कप्तान रोहित शर्मा भारत के लिए टी 20 में सबसे ज़्यादा छक्के मारने वालों की सूची में पहले स्थान पर आते हैं। अपने टी20 करियर में रोहित शर्मा ने 92 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 32.6 की औसत और 138.4 के स्ट्राइक रेट से 2288 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा ने अपने टी20 करियर के 26.7 % रन छक्कों की मदद से बनाए हैं, जिसमें 102 छक्के शामिल हैं।

#2 भारत के लिए टी20 अंतर्राष्ट्रीय में एक पारी में सबसे ज़्यादा बॉउंड्री मारने वाले बल्लेबाज़

साल 2017 में रोहित शर्मा ने अपने अंतराष्ट्रीय टी20 करियर का सर्वाधिक स्कोर बनाया, जिसमे उन्होंने 43 गेंदों में 118 रन बनाए । रोहित शर्मा ने अपनी इस पारी में 12 चौके और 10 छक्के लगाए, जिसके चलते उन्होंने विराट कोहली के एक अंतराष्ट्रीय टी20 मुकाबले में सबसे ज़्यादा बॉउंड्री मारने के रिकॉर्ड को तोड़ा।

#1 एक अंतराष्ट्रीय टी20 मुकाबले में शतक और 3 कैच लपकने वाले पहले बल्लेबाज़

Ad

साल 2018 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेली गयी टी20 सीरीज़ में कप्तान रोहित शर्मा ने अपने लम्बे शॉट मारने की काबिलियत के साथ-साथ बेहतरीन फील्डिंग का नमूना भी दिखाया। सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा ने बल्ले से 111 रन बनाने के साथ साथ फ़ील्डिंग करते हुए तीन कैच भी लपके, और किसी अंतराष्ट्रीय टी20 मुकाबले में ऐसा करने वाले वो विश्व के सबसे पहले खिलाड़ी बने।

इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने डैरन ब्रावो, दिनेश रामदीन और कीमो पॉल का कैच लपकते हुए उन्हें पवेलियन की राह दिखाई। कुलदीप यादव की गेंद पर रोहित शर्मा ने सबसे पहले ड्वेन ब्रावो का कैच पकड़ा, और उसके बाद भुवनेश्वर कुमार की गेंदों पर रामदीन और कीमो पॉल के कैच लपके।

इसके साथ-साथ एक वनडे पारी में 150+ रन और 3 कैच पकड़ने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम है ।

Ad
Edited by
सावन गुप्ता
 
See more
More from Sportskeeda