IND vs SA: टी20 मुकाबलों में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज़
अंतराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत और दक्षिण अफ्रीका का इतिहास भले ही लगभग 13 साल पुराना है, लेकिन इन दोनों देशों के बीच खेले गए 13 टी20 मुकाबले हमेशा एक्शन से भरपूर रहे हैं। चाहे वो दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे सबसे पहले टी20 विश्व कप का ग्रुप मुकाबला हो, जिसमें रोहित शर्मा ने पहली बार विश्व क्रिकेट में अपनी झलक दिखाई थी और अपने पहले टी20 मुकाबले में एक महत्वपूर्ण अर्दशतकीय पारी खेली, जिसके चलते भारत सेमीफइनल में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा ,यां फिर 2010 के टी20 विश्वकप का मुकाबला, जिसमें सुरेश रैना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 60 गेंदों में 101 रन बनाए थे।
दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में कईं रोमांचक बल्लेबाज़ी प्रदर्शन देखे गए हैं। आज इस सूची में हम उन 5 बल्लेबाज़ों की बात करेंगे, जिन्होंने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए टी20 मुकाबलों में सबसे ज़्यादा रन बनाए हैं।
#5 महेंद्र सिंह धोनी - 204 रन
भारतीय विकेट कीपर-बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी इस सूची में पांचवे स्थान पर आते हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने अपने अंतराष्ट्रीय टी20 करियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 34 की औसत और 138 के स्ट्राइक-रेट से 204 रन बनाए हैं।
धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1 अर्धशतक लगाया है, और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका सर्वाधिक स्कोर 28 गेंदों में 52 रन है, जो उन्होंने साल 2018 में सेंचूरियन के मैदान पर बनाया था।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए धोनी ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए थे, लेकिन भारत मुकाबला जीतने में असफल रहा था।
#4 एबी डीविलियर्स - 208 रन
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डी विलियर्स इस सूची में चौथे स्थान पर आते हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने भारत के खिलाफ 9 टी20 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 23 की औसत और 132 के स्ट्राइक-रेट से 208 रन बनाए।
एबी डीविलियर्स ने भारत के खिलाफ 2 अर्धशतक लगाए हैं, और भारत के खिलाफ उनका सर्वाधिक स्कोर 51 गेंदों में 63 रन है, जो उन्होंने साल 2009 में ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर बनाया था।
Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं।
#3 जेपी डुमिनी - 295 रन
पूर्व दक्षिण अफ़्रीकी बल्लेबाज़ जेपी डुमिनी इस सूची में तीसरे स्थान पर आते हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने भारत के खिलाफ 10 टी20 मुकबले खेले, जिसमें उन्होंने 59 की औसत और 122 के स्ट्राइक-रेट से 295 रन बनाए।
डुमिनी ने भारत के खिलाफ 3 अर्दशतक लगाए हैं , और इस टीम के खिलाफ उनका सर्वाधिक स्कोर 34 गेंदों पर 78 रन है, जो उन्होंने साल 2016 में धर्मशाला के मैदान पर बनाया था।
#2 सुरेश रैना - 339 रन
भारतीय बल्लेबाज़ सुरेश रैना इस सूची में दूसरे स्थान पर आते हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12 टी20 मुकबले खेले, जिसमें उन्होंने 34 की औसत और 148 के स्ट्राइक-रेट से 339 रन बनाए।
रैना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक शतक लगाया है, और इस टीम के खिलाफ उनका सर्वाधिक स्कोर 60 गेंदों पर 101 रन है, जो उन्होंने साल 2010 के टी20 विश्वकप में बनाया था।
#1 रोहित शर्मा - 341 रन
भारतीय सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा इस सूची में पहले स्थान पर आते हैं। दाएं हाथ के इस भारतीय बल्लेबाज़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 11 टी20 मुकाबले खेले हैं, और इनमें उन्होंने 38 की औसत और 136 के स्ट्राइक रेट से 341 रन बनाए हैं।
रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में दो अर्धशतक और एक शतक लगाया है, और कुल 51 बॉउंड्री मारीं हैं जिनमें 39 चौके और 12 छक्के शामिल है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा का सर्वाधिक स्कोर 66 गेंदों में 106 रन है, जो उन्होंने साल 2016 में धर्मशाला के मैदान पर बनाया था। रोहित ने अपनी इस पारी में 12 चौके और 5 छक्के लगाए थे, और भारत को निर्धारित 20 ओवरों में 199 के स्कोर तक पहुँचाया था। रोहित शर्मा ने इस पारी में महज़ 55 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था, जिसके चलते उन्होंने सुरेश रैना का किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज़ टी20 शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
Quick Links
Naveen Sharma