• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • वसीम जाफर ने पृथ्वी शॉ को बताया विशेष बल्लेबाज
पृथ्वी शॉ

वसीम जाफर ने पृथ्वी शॉ को बताया विशेष बल्लेबाज

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने पृथ्वी शॉ को लेकर प्रतिक्रिया दी है। वसीम जाफर ने पृथ्वी शॉ को वीरेंदर सहवाग जैसी क्षमता वाला बल्लेबाज बताया है। इसके अलावा वसीम जाफर ने यह भी कहा कि मैदान से बाहर पृथ्वी शॉ को थोड़ा सम्भलकर रहने की जरूरत है।

Ad

आकाश चोपड़ा से बातचीत करते हुए वसीम जाफर ने कहा कि पृथ्वी शॉ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त की है लेकिन उन्हें अनुशासित रहने की जरूरत है। वसीम जाफर ने कहा कि मैदान से बाहर पृथ्वी शॉ को अनुशासन में रहने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें:भारतीय टीम की वनडे क्रिकेट में 3 सबसे शर्मनाक हार

वसीम जाफर ने पृथ्वी शॉ को बताया विशेष

Ad

बल्लेबाजी के दौरान शॉट लगाने की क्षमता को देखते हुए वसीम जाफर ने पृथ्वी शॉ को एक विशेष बल्लेबाज कहा। उन्होंने कहा कि वह किसी भी आक्रमक को ध्वस्त करने की क्षमता रखते हैं। वीरेंदर सहवाग में भी इस तरह की क्षमता थी। आगे उन्होंने कहा कि पृथ्वी शॉ को अपने शॉट का चयन करते समय सोचकर खेलना चाहिए। गेंदबाज उन्हें अपने जाल में फंसा लेते हैं, इस तरफ पृथ्वी शॉ को ध्यान देने की जरूरत है।

पृथ्वी शॉ

गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक जड़कर सुर्खियाँ बटोरी थी। इसके बाद वे चोटिल हो गए थे। शॉ ने खांसी की दवा का सेवन किया था जिसमें प्रतिबंधित दवा मिली हुई थी। इसके बाद उन पर आठ महीने का बैन लगा था। न्यूजीलैंड में भारत दौरे से उनकी टीम में वापसी हुई थी। भारत के लिए अब तक पृथ्वी शॉ तीन टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले खेल चुके हैं। वापसी के बाद उनका प्रदर्शन ख़ास नहीं रहा था। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने अंडर 19 विश्वकप में जीत हासिल की थी। वहां से यह माना गया था कि शॉ आगे चलकर टीम इंडिया में आएँगे और लम्बे समय तक खेलेंगे। देखना होगा कि क्रिकेट शुरू फिर से होने के बाद वे कैसा खेलते हैं।

Ad
Edited by
Naveen Sharma
 
See more
More from Sportskeeda