• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • League 2
  • World Cup 2019: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम की 3 बड़ी समस्याएं

World Cup 2019: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम की 3 बड़ी समस्याएं

#2. भुवनेश्वर कुमार का गेंद के साथ प्रदर्शन

Ad
Ad

पिछले कुछ वर्षों में भारत के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में से एक रहे भुवनेश्वर कुमार के फॉर्म में उनकी पीठ की चोट के बाद से गिरावट देखी गयी है। इसके चलते वह 2018 में बहुत समय तक बाहर रहे। उनकी चोट के बाद मोहम्मद शमी सफेद गेंद के साथ बेहतरीन वापसी करते हुए उनसे आगे निकल गये। इसी के चलते भुवी वर्तमान में भारतीय टीम में बतौर गेंदबाज़ पहली पसंद नही रहे हैं।

Ad

तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह अब भारत के प्रमुख विकल्प हैं। संभावना है कि अगर भारत मैच में केवल दो तेज गेंदबाजों के साथ खेलता है तो वह शमी के साथ शुरुआत करेंगे। हालांकि, यूके जैसे देश में जहां सीम गेंदबाजों को सहायता मिलती है, भुवनेश्वर गेंदबाजी आक्रमण के एक महत्वपूर्ण सदस्य बन जाते हैं।

उनका फॉर्म टीम प्रबंधन के लिए चिंताजनक है क्योंकि उनका आत्मविश्वास कम दिख रहा है, और टीम चाहेगी की वर्ल्ड कप के दौरान भुवी अपने पूरे फॉर्म में हों।

Ad
Edited by
सावन गुप्ता
 
See more
More from Sportskeeda