• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • League 2
  • क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019: हेडिंग्ले स्टेडियम में भारतीय टीम के आंकड़े

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019: हेडिंग्ले स्टेडियम में भारतीय टीम के आंकड़े

भारत आईसीसी क्रिकेट विश्वकप 2019 में लीड्स के हेडिंग्ले में श्रीलंका के खिलाफ एक मैच खेलेगा। अब तक मेन इन ब्लू टीम इस मैदान पर कुल नौ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी है। तीन में उसे विजय हासिल हुई है और छह मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

तो आइए जानते हैं कि एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में अब तक इस मैदान में भारतीय खिलाड़ियों के आंकड़े वर्ल्ड कप को लेकर क्या संकेत देते हैं :

Ad

बैटिंग रिकॉर्ड

  • 324 रनों का सर्वाधिक स्कोर भारत ने इस मैदान पर 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ छह विकेट खोकर बनाया था।
  • 158 रनों के स्कोर पर 1996 में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ इस मैदान पर ऑल आउट हो चुकी है। टीम का यहां अब तक का यह सबसे न्यूनतम स्कोर है।
  • 186 रनों के साथ अब तक कुल खेले मैचों में सुनील गावस्कर यहां सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।
  • 87 रनों का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर इस मैदान पर 2014 में रविन्द्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। यह किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा यहां एक मैच में बनाया गया सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
  • 15 अर्द्धशतक अब तक भारतीय खिलाड़ी यहां कुल खेले मैचों में लगा चुके हैं।
  • 02 अर्द्धशतक भारत की ओर से सर्वाधिक बार सुनील गावस्कर यहां जड़ चुके हैं।

बॉलिंग रिकॉर्ड

Ad
  • 05 विकेट लेकर अब तक यहां मदन लाल भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं।
  • 1975 में मदन लाल ने ईस्ट अफ्रीका के खिलाफ यहां 15 रन देकर एक पारी में तीन विकेट झटके थे और इस मैदान पर किसी भारतीय गेंदबाज का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

विकेट कीपिंग रिकॉर्ड

Ad
  • 08 खिलाड़ियों को यहां महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे सर्वाधिक बार आउट किया है। यह किसी भारतीय विकेटकीपर का यहां सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा है।
  • 06 खिलाड़ियों को विकेटकीपर के तौर पर सन 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ एमएस धोनी ने सर्वाधिक बार एक मैच में आउट किया था। यह भी किसी भारतीय विकेटकीपर का यहां सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा है।

फील्डिंग रिकॉर्ड

  • 03 कैच अब तक यहां बिशन सिंह बेदी ने भारत की ओर से सर्वाधिक बार क्षेत्ररक्षण के दौरान पकड़े हैं।
  • 03 कैच यहां एक मैच में सर्वाधिक बार 1974 में बिशन सिंह बेदी ने इंग्लैंड के खिलाफ हुए मैच में लपके थे। यह किसी भारतीय खिलाड़ी का इस मैदान पर अब तक का क्षेत्ररक्षक के रूप में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।

Hindi Cricket News, सभी मैच के क्रिकेट स्कोर, लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज स्पोर्टसकीड़ा पर पाएं

Ad
Edited by
Naveen Sharma
 
See more
More from Sportskeeda