• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • पुलिस ने सड़क किनारे बैठे व्यक्ति को खिलाया खाना, युवराज सिंह ने ट्वीट कर कही दिल जीत लेने वाली बात
युवराज सिंह

पुलिस ने सड़क किनारे बैठे व्यक्ति को खिलाया खाना, युवराज सिंह ने ट्वीट कर कही दिल जीत लेने वाली बात

कोरोना वायरस के पूरे देश में लॉक डाउन की स्थिति है। ऐसे में लोग अपने घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोग, पुलिस कर्मी और इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े लोग लगातार काम कर रहे हैं और अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद कर रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और साल 2011 विश्व कप के हीरो युवराज सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पुलिस वालों को धन्यवाद दिया है।

युवराज सिंह ने अपने ट्विटर से जो वीडियो शेयर किया है उसमें दिखाई दे रहा है कि पुलिस वाले सड़क किनारे बैठे कुछ जरूरतमद लोगों को खाना खिला रहे हैं। युवराज सिंह ने इस वीडियो के साथ एक कैप्शन भी दिया है। युवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'इन पुलिसकर्मियों की ओर से किए मानवता भरे काम को देखकर बेहद खुशी होती है। इतने मुश्किल समय में अपना खाना साझा करना और उनकी दयालुता देखकर इनके लिए सम्मान पैदा होता है। युवराज सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है वो महाराष्ट्र का बताया जा रहा है जिसमें तीन पुलिस वाले सड़क किनारे बैठे एक बुजुर्ग को अपना खाना खिलाते हुए नजर आ रहे हैं।

Ad

ये भी पढ़े- युजवेंद्र चहल ने मुंबई इंडियंस को किया ट्रोल, कहा सपने देखते रहो

Expand Tweet

गौरतलब, है कि कोरोना वायरस के बढ़ते असर को कम करने के लिए 14 अप्रैल तक के लिए लॉक डाउन का ऐलान किया गया है। ऐसे में वो लोग जो दिहाड़ी मजदूर हैं, उन पर इस लॉक डाउन का सबसे अधिक प्रभाव पड़ा है और वो खाने को भी मोहताज हो रहे हैं। हालांकि, समाज के कई लोग सामने आए हैं और वो लगातार इन जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। बीते दिनों टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक ऐसी ही एनजीओ की आर्थिक मदद की थी जो इन जरूरतमंद लोगों को खाना दे रही है।

Ad
Edited by
सावन गुप्ता
 
See more
More from Sportskeeda