• Sports News
  • Hindi Cricket News
  • IPL 2024
  • आईपीएल इतिहास के 9 ऐसे मौके जब युवराज सिंह के जबरदस्त प्रदर्शन के बावजूद उनकी टीम को मिली हार
युवराज सिंह

आईपीएल इतिहास के 9 ऐसे मौके जब युवराज सिंह के जबरदस्त प्रदर्शन के बावजूद उनकी टीम को मिली हार

भारतीय टीम (Indian Team) को कई यादगार जीत दिलाने वाले युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने 10 जून 2019 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। युवराज सिंह ने भारत को दो विश्व कप जिताए और इसके अलावा वो दो बार आईपीएल (IPL) जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे हैं।

Ad

युवराज सिंह आईपीएल में किंग्स XI पंजाब, पुणे वॉरियर्स इंडिया, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के लिए खेले हैं। 2016 और 2019 में वो आईपीएल का खिताब जीते हैं। वो एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है, जोकि अंडर 19, चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 वर्ल्ड कप, वर्ल्ड कप और आईपीएल सभी ट्रॉफी जीते हैं।

Ad

यह भी पढ़ें: भारत के लिए वनडे अंतर्राष्ट्रीय में शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट

Ad

हालांकि इतने सफल करियर के बावजूद ऐसे कई मौके रहे, जब आईपीएल में युवराज सिंह ने खुद तो शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन टीम को जीत नहीं मिल पाई।

Ad

इस लिस्ट में हम उन्हीं प्रदर्शन पर नजर डालेंगे, जब युवी का प्रदर्शन भी उनकी टीम को जीत नहीं दिला पाया:

Ad

1-) 57 रन vs राजस्थान रॉयल्स (2008)

Ad
युवी
Ad

आईपीएल के पहले सीजन में 21 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और किंग्स XI पंजाब के बीच जयपुर में मुकाबला हुआ। किंग्स XI पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए युवराज सिंह की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 166-8 का स्कोर खड़ा किया। युवराज सिंह ने 34 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 57 रनों की बेहतीन पारी खेली थी। हालांकि उनकी पारी के बावजूद उनकी टीम इस मैच को हार गई और राजस्थान रॉयल्स ने 19वें ओवर में 4 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Ad

2-) 50 रन और तीन विकेट vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (2009)

युवराज सिंह vs आरसीबी
Ad

1 मई 2009 को डरबन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स XI पंजाब के बीच मुकाबला हुआ। आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही थी और एक समय अच्छी स्थिति में नजर आ रहे थे। हालांकि युवराज सिंह ने 12वें ओवर की आखिरी दो गेंद और 14वें ओवर की पहली गेंद पर रॉबिन उथप्पा, जैक्स कैलिस और मार्क बाऊचर को आउट करते हुए हैट्रिक ली और आरसीबी के ऊपर दबाव बनाया। उनकी घातक गेंदबाजी के कारण ही बैंगलोर की टीम 145-9 का स्कोर बना पाई।

बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स XI पंजाब के लिए उनके कप्तान युवराज सिंह ने खुद ओपनिंग का जिम्मा संभाला। युवी ने 34 गेंदों में 4 छक्के और 3 चौके की मदद से 50 रन बनाए और वो 10वें ओवर में 70 के स्कोर पर आउट हुए। हालांकि उनके आउट होने के बाद टीम लड़खड़ा गई और 20 ओवरों के बाद 137-7 का स्कोर बना पाई। युवी को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

यह भी पढ़ें: आईपीएल की ऑलटाइम फ्लॉप इलेवन पर एक नज़र

3-) 58 रन vs चेन्नई सुपर किंग्स (2009)

युवराज सिंह
Ad

7 मई 2009 को सेंचुरियन में किंग्स XI पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवरों में मैथ्यू हेडन और धोनी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 185-3 का स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स XI पंजाब की टीम 53-2 का स्कोर था, जब युवराज सिंह बल्लेबाजी करने आए। युवी ने नाबाद रहते हुए 36 गेंदों में 2 छक्के और 5 चौके की मदद से 58 रन बनाए। उन्हें महेला जर्यवर्धने का अच्छा साथ मिला। हालांकि अंत में वो 18 ओवरों में 174-3 का स्कोर बना पाए और इस मैच को हार गए।

यह भी पढ़ें: IPL Special - आईपीएल की ऑलटाइम इलेवन पर एक नजर

4-) 66 रन और 4 विकेट vs दिल्ली कैपिटल्स (2011)

युवराज सिंह vs दिल्ली कैपिटल्स
Ad

17 अप्रैल 2011 को मुंबई में पुणे वॉरियर्स इंडिया और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। युवराज सिंह जब बल्लेबाजी करने आए , तो पुणे का स्कोर 82-2 था। युवी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 5 छक्के और 4 चौके की मदद से नाबाद रहते हुए 66 रन बनाए और टीम का स्कोर 187-5 तक पहुंचाया।

पुणे की टीम जब गेंदबाजी करने आई, तो दिल्ली की शुरुआत काफी अच्छी रही। हालांकि गेंद के साथ फिर युवराज सिंह का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। युवी ने 4 ओवरों में 29 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्होंने इरफान पठान, नमन ओझा और मैच के 19वें ओवर में आरोन फिंच और वेणुगोपाल राव को आउट किया।

हालांकि इतने बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद उनकी टीम आखिरी ओवर में इस मैच को हार गई। युवी को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

5-) 62 रन vs चेन्नई सुपर किंग्स (2011)

युवराज सिंह और धोनी
Ad

27 अप्रैल 2011 को मुंबई में चेन्नई सुपर किंग्स और पुणे वॉरियर्स इंडिया का मुकाबला हुआ। पुणे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 41-4 विकेट गंवा चुकी है और टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। हालांकि कप्तान युवराज सिंह ने हार नहीं मानी और नाबाद रहते हुए 43 गेंदों में 4 छक्के और 3 चौके की मदद से 62 रन बनाए।

उनकी इसी पारी की बदौलत पुणे ने 141-6 का स्कोर खड़ा किया। हालांकि उनकी शानदार पारी के बावजूद पुणे वॉरियर्स इंडिया इस मैच को नहीं जीत पाई और चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरी ओवर में दो विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

6-) 83 रन और 4 विकेट vs राजस्थान रॉयल्स (2014)

युवराज सिंह ने राजस्थान रॉयल्स
Ad

2014 में 11 मई को बैंगलोर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला हुआ। आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 9वें ओवर में 40-3 के स्कोर पर संघर्ष कर रहे थे। यहां से युवराज सिंह ने एबी डीविलियर्स के साथ मिलकर पारी को संभाला। युवी ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 38 गेंदों में 7 चौकों और 7 छक्के की मदद से 83 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 218.42 का रहा, जिसके दम पर आरसीबी ने 190-5 का स्कोर बनाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम युवराज सिंह की गेंदबाजी के आगे टिक ही नहीं पाई। युवी ने 4 ओवरों में 35 रन देकर करुण नायर, शेन वॉटसन, स्टुअर्ट बिन्नी और संजू सैमसन का विकेट चटकाया। हालांकि अंतिम ओवरों में खराब गेंदबाजी के कारण आरसीबी की टीम 19वें ओवर में ही इस मैच को हार गई।

7-) 57 रन vs मुंबई इंडियंस (2015)

युवराज सिंह vs मुंबई इंडियंस
Ad

5 मई 2015 को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई में मुकाबला हुआ। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 50-3 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी, युवराज सिंह ने यहां से पारी को संभाला। युवराज सिंह ने 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 57 रन बनाए और वो 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए।

उनकी पारी की बदौलत दिल्ली की टीम ने 152-6 का स्कोर खड़ा किया। मुंबई की टीम ने 5 विकेट खोकर इस लक्ष्य को आसानी से आखिरी ओवर में हासिल कर लिया। युवी की यह पारी बेकार गई।

#) 70 रन vs दिल्ली कैपिटल्स (2017)

अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान युवराज सिंह
Ad

आईपीएल 2017 में 2 मई को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला दिल्ली में हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 9वें ओवर में 75-2 था, जब युवराज सिंह बल्लेबाजी करने आए। युवराज सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों में नाबाद रहते हुए 70 रन बनाए। अपनी पारी में युवी ने 11 चौके और एक छक्का लगाया।

युवी की पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 185-3 का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि अंत में यह काफी नहीं रहा और टीम इस मैच को आखिरी ओवर में 6 विकेट से हार गई।

#) 53 रन vs दिल्ली कैपिटल्स (2019)

युवराज सिंह vs दिल्ली कैपिटल्स
Ad

आईपीएल 2019 में 24 मार्च को मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच हुआ। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत की धुआंधार पारी की बदौलत 213-6 का स्कोर खड़ा किया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही 45-3 हो गया था। युवराज सिंह ने एक छोर संभाले रखा, लेकिन उन्हें किसी भी खिलाड़ी से ज्यादा समर्थन नहीं मिला।

युवराज सिंह ने 35 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 53 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 151.43 का रहा। वो 19वें ओवर में रबाडा की गेंद पर आउट हुए, मुंबई की टीम अंत में 176 रनों पर ऑलआउट हो गई।

Ad
Edited by
मयंक मेहता
 
See more
More from Sportskeeda