• Sports News
  • गेमिंग
  • सर्वाधिक कमाई करने वाले विश्व के 5 गेमर्स

सर्वाधिक कमाई करने वाले विश्व के 5 गेमर्स

प्रतिस्पर्धात्मक वीडियो गेमिंग जो कि ई-स्पोर्ट्स के नाम से लोकप्रिय है। वैश्विक रूप से यह गतिविधि सर्पिल गति से आगे बढ़ रही है। इसमें हर वर्ष हजारों की संख्या में दर्शकों की वृद्धि हो रही है, और कई लाख दर्शक इस खेल का आनंद लेते हैं। विश्वस्तर पर आभासी गेमिंग मंच पर सर्वाधिक पैसा खर्च होने वाली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसमें 1 मिलियन से लेकर 20 मिलियन डॉलर तक की इनामी राशी रखी जाती है। अन्य खेलों से इसकी तुलना करें, तो पता चलता है कि सुपर बॉल खेल की इनामी राशी 8.5 मिलियन अमेरीकी डॉलर, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की 10 मिलियन अमेरीकी डॉलर, यूफा यूरोप लीग की 9 मिलियन अमेरीकी डॉलर है। ऐसी भी खबरें हैं कि ई-स्पोर्ट्स को 2024 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में शामिल किया जा सकता है। इस तरह की खबरों से यह खेल लोकप्रियता के नए आयाम छू रहा है। ई-स्पोर्ट्स की लोकप्रियता को देखते हुए, अब दुनिया के हर कोने से प्रतिस्पर्धी इसमें भाग ले रहे हैं। हर साल बढ़ती इनामी राशी भी प्रतिस्पर्धियों को इन प्रतियोगिताओं की ओर आकर्षित करती है। आइए, उन पांच गेमर्स के बारे में जानते हैं, जिनकी कमाई ने विश्व के अन्य खेलों के खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है :

Ad

Ad
Ad

#1 साहिल अरोरा (यूनिवर्स)

Ad
Ad
Ad
Ad

डोटा 2 के पेशेवर अमेरीकी खिलाड़ी साहिल अरोरा उर्फ यूनिवर्स की कमाई गेमर्स में सर्वाधिक है। 27 साल के इस गेमर 2,720,623.84 अमेरीकी डॉलर की कमाई की। इस वक्त पूरे अमेरिका में ईस्पोर्ट्स से इतनी कमाई करने वाला गेमर नहीं है। इनामी राशी की बात करें तो साहिल ने सिंगल प्रतियोगिता में 1,326,932.14 अमेरीकी डॉलर जीता है। सिटल में आयोजित हुए इंटरनेशनल 2015 डोटा 2 चैम्पियनशिप में उसने इतनी बड़ी इनामी राशी अपने नाम की थी। साहिल को पहले स्थान पर मिली इनामी राशी पूरी प्रतियोगिता में अन्य विजेताओं को मिली राशी का 48.77 फीसदी था। इंटरनेशनल 2015 (TI5) में डोटा 2 के इस दिग्गज को रेडबुल ने एमवीपी नाम दिया था। क्लॉकवर्क गेमप्ले में बेहतरीन खेल के लिए ये उपनाम दिया गया था। इसके साथ ही 5-मेन इको स्लेम में CDEC के खिलाफ गेम 4 के ग्रेंड फाइनल्स में खेलते हुए उम्दा प्रदर्शन किया था। मार्च 25, 2016 को साहिल ने इविल जेनियूजेज़ (इजे) का साथ छोड़ टीम सीक्रेट (TS) को ज्वाइन कर लिया। हालांकि, जून में साहिल ने TS को छोड़कर अपनी पुरानी टीम में लौट आए, उसके बाद मनिला मेजर 2016 में TS लास्ट रही। मौजूदा समय में साहिल विश्व में सबसे ज्यादा प्रतिभावान ऑफलेनर्स हैं। साथ ही वो ‘इश’काफेल, द डार्क सियर और डार्कटेरर, द फेसलैस वाय्ड नाम से दुनियाभर के गेमर्स के बीच मशहूर हैं।

Ad

#2 पीटर डागेर (पीपीडी)

ईस्पोर्ट्स संगठन इविल जेनियूजेज़ के सीईओ पीटर डागेर को पीपीडी नाम से जाना जाता है। गेमर्स में सर्वाधिक कमाई करने के मामले में 2,603,724 डॉलर इनामी राशी हासिल कर इस सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। पीपीडी नाम उसे जो मिला है, वह पीटरपेंडम उपनाम से बना है। 25 साल में इसी नाम के साथ उसने अपने कैरियर की शुरुआत की थी। पीटर ने बहुत कम उम्र में ही गेमिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। शुरुआती समय में न्यूर्थ और बड़े भाई और दोस्तों के साथ खेलना ज्यादा पसंद था। बतौर इविल जेनियूजेज़ कप्तान उनकी टीम ने TI5 प्रतियोगिता जीती, इसके बाद पीटर की प्रतिभा को जैसे पंख लग गये। कुछ समय बाद इविल जेनियूजेज़ संगठन में प्रशासनिक कार्य संभाला और उसके बाद सीईओ बन गया।

#3 सुमेल हसन (सुमा1एल)

पाकिस्तान मूल के अमेरिकन गेमर सुमेल हसन विश्व में कमाई के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। 17 साल की उम्र में 2,401,560 डॉलर की कमाई कर चुके हैं। उसका नाम गिनिज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे छोटी उम्र के गेमर के रूप में शामिल हो चुकी है, जिसने 1 मिलियन डॉलर की इनामी राशी से ज्यादा गेमिंग प्रतियोगिताओं में जीता है। फरवरी 9, 2015 को सुमा1एल ने 100,000 डॉलर का आंकड़ा छूआ था। उसने ये आंकड़ा डोटा 2 एशिया चैम्पियनशिप 2015 में पहला स्थान हासिल कर जीती थी। इस प्रतियोगिता में उसने 256,831.60 डॉलर की इनामी राशी जीती थी। टाइम मैगज़ीन के 2016 में टॉप 30 प्रभावशाली किशोर में सुमेल का नाम आ चुका है। पहले ऐसे डोटा 2 प्लेयर भी बने हैं, जिनका नाम मैगज़ीन अवार्ड में भी शामिल हो चुका है। 7 साल की उम्र में सुमेल ने डोटा खेलना शुरू कर दिया था। हालांकि, साहिल ने उसकी प्रतिभा को पहचाना और इजे को जनवरी 2015 में उसे रिक्रुट करने पर जोर दिया। सुमेल को लेकर एक अफवाह उड़ी थी कि TI6 प्रतियोगिता से पहले वो इजे छोड़ सकते हैं, लेकिन कुछ दिन के बाद संगठन की तरफ से घोषणा हुई थी कि उसने करार को आगे बढ़ाने के लिए साइन कर दिया है।

#4 क्लिंटन लूमिज (फियर)

क्लिंटन लूमिज को फियर यानी डर नाम से भी जाना जाता है। वह अमेरिका का दिग्गज डोटा 2 प्लेयर है, जो कि मेडफोर्ड के ओरेगोन का रहने वाला है। 2016 में रिटायरमेंट लेने तक फियर सबसे अधिक उम्र के डोटा प्लेयर थे। रिटायरमेंट के बाद अब उन्होंने पेशेवर डोटा कोच के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली है। अपने कैरियर में उन्होंने इजे टीम का हिस्सा रहते हुए मिलियन डॉलर राशी इनाम में जीती। 28 साल के लूमिज ने गेमिंग कैरियर में 2,372,459 डॉलर की राशी अपने नाम कर सूची में चौथा स्थान हासिल किया है। फ्री टू प्ले नामक डाक्यूमेंट्री में लूमिज को दिखाया गया है। इसमें वो डेनिल इशुतिन और बेनेटिक्ट लिम के साथ नजर आए हैं। हालांकि, TI6 प्रतियोगिता से पहले स्वास्थ्य कारणों की वजह से उन्होंने एक्टिव गेमिंग से संन्यास ले लिया। अब उनका पूरा ध्यान इजे टीम को कोचिंग देने में लगा हुआ है। इजे के सीईओ पीटर डागेर ने एक विशेष इंटरव्यू में कहा था कि फियर एक बेहतरीन डोटा प्लेयर हैं, जिनके साथ मुझे खेलने का मौका मिला। जब भी लोग मुझसे टीम की ऊर्जा का केन्द्र पूछते हैं, तब मैंने लूमिज का नाम लेते हुए, उसे सह-कप्तान बताया है। लूमिज के रिटायरमेंट के बाद इविल जेनियूजेज़ ने संगठन में उनके योगदान के लिए सम्मान में फियर नाम से परिधान निकाला।

#5 ली पेंग (आइसआइस)

चाइनीज़ डोटा 2 प्लेयर ली पेंग को आइसआइस नाम से भी जाना जाता है। मौजूदा समय में वो विंग्स गेमिंग की तरफ से खेलते हैं। 1,980,996 डॉलर की कमाई के साथ ली सूची में पांचवें स्थान पर हैं। बिग गॉड के साथ उसने अपने गेमिंग कैरियर की शुरुआत की थी। ली ने ‘ईएसएल वन मनिला 2016’ जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। चाइना के इस यूनो प्लेयर ने 1,827,800.40 डॉलर की राशी TI6 प्रतियोगिता में जीती। ये राशी प्रतियोगिता की कुल इनामी राशी का 92.25% थी। ‘रूबीक, द ग्रेंड मेगुस,’ ‘झारवेक्को, द विच डॉक्टर’ और ‘डेज़ल, द शेडो प्रीस्ट’ नाम से भी गेमिंग की दुनिया में लोकप्रिय हैं।

Ad

Quick Links

Edited by
Staff Editor
 
See more
More from Sportskeeda