• Sports News
  • फ़ुटबॉल
  • किंग्स कप 2019: पहले मैच में भारत की करारी शिकस्त, सुनील छेत्री ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

किंग्स कप 2019: पहले मैच में भारत की करारी शिकस्त, सुनील छेत्री ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

भारतीय फुटबॉल टीम ने बुधवार को थाईलैंड में चल रहे किंग्सकप का अपना पहला मैच खेला लेकिन उन्हें 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। कुराकाओ ने उन्हें बेहद आसानी से हरा दिया। हालांकि हाल ही में भारतीय टीम के साथ जुड़े क्रोएशियाई कोच ने भरोसा दिलाया था कि, भारतीय टीम किंग्स कप का यह खिताब जीत सकती है, और उसके लिए टीम बहुत मेहनत भी कर रही है। मगर यह सारी उम्मीदें 90 मिनट के खेल में टूट गईं।

पहले हाफ के 15वें मिनट में ही कुराकाओ ने पहला गोल दाग कर 1-0 की बढ़त बना ली। इस गोल से भारत जब तक संभल पाती तब तक 18वें मिनट में एक और गोल कर कुराकाओ ने 2-0 की बढ़त बना ली। मैच के 32वें मिनट में भारतीय टीम को गोल करने का मौका मिला। कुराकाओ के एक खिलाड़ी ने गलत तरीके से गेंद को डिफेंड किया जिसके चलते टीम को पेनल्टी शूट आउट मिला। इस पेनल्टी का सुनील छेत्री ने बखूबी फायदा उठाते हुए टीम के लिए शानदार गोल कर दिया। 31वें मिनट के बाद स्कोर लाइन 2-1 थी लेकिन 33वें मिनट में कुराकाओ ने एक और गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया। इस बढ़त को उन्होंने आखिर तक कायम रखा।

Ad

आपको बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। सुनील छेत्री मैदान पर उतरते ही भारत के लिए सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले फुटबॉल खिलाड़ी बन गए हैं। छेत्री ने अब भारत के लिए 108 मैच खेल लिए हैं। इससे पहले 107 मैच के साथ पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया के नाम ये रिकॉर्ड था।

भारतीय टीम 1977 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रही है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली दो अन्य टीमें मेजबान थाईलैंड और वियतनाम हैं। भारत ने 1977 में तीसरा पायदान हासिल किया था। भारत विश्व रैंकिंग में 101वें स्थान पर है जबकि थाईलैंड 114वें, कुराकाओ 134वें और वियतनाम 98वें स्थान पर है।

Ad

Quick Links

Edited by
सावन गुप्ता
 
See more
More from Sportskeeda