• Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
WWE के मौजूदा चैंपियंस WWE रेसलर्स की सैलरी WWE यूनिवर्सल चैंपियंस की लिस्ट WWE चैंपियनशिप जीतने वाले रेसलर्स WWE Live Event रोमन रेंस डेनियल ब्रायन

WWE SmackDown

WWE स्मैकडाउन उन तीन ब्रांडों (RAW, SMACKDOWN, NXT) में से एक है जिसे WWE ऑपरेट करता है। वर्तमान में स्मैकडाउन का प्रसारण हर शुक्रवार (भारत में शनिवार सुबह) रात को होता है। पहले स्मैकडाउन का एपिसोड US नेटवर्क पर होता था लेकिन 4 अक्टूबर 2019 से ये शो FOX नेटवर्क पर चला गया है। स्मैकडाउन को ब्लू ब्रांड के नाम से भी जाना जाता है। टीवी पर स्मैकडाउन लाइव का डेब्यू साल 1999 में हुआ।


अगर आप भारत में स्मैकडाउन टीवी पर देखना चाहते हैं तो आप हर शनिवार सुबह 6:30 बजे TEN 1 और TEN 1 HD पर इसका लाइव प्रसारण देख सकते हैं।


वहीं जो फैंस किसी भी कारण से टीवी पर स्मैकडाउन नहीं देख सकते उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप WWE नेटवर्क पर सब्सक्राइब कर शो का फुल HD क्वालिटी में आनंद ले पाएंगे। WWE नेटवर्क पर सब्सक्राइब करने पर आपको 1 महीने का फ्री ट्रायल भी मिलेगा।


SmackDown का इतिहास


29 अप्रैल 1999 को स्मकैडाउन लाइव का पहली बार टेलीविजन पर लाइव प्रसारण हुआ। सबसे पहले स्मैकडाउन लाइव का शो हर गुरूवार को आता था। साल 2005 में WWE ने इसे स्मैकडाउन लाइव को गुरूवार की जगह शुक्रवार को शिफ्ट कर दिया। इसके 10 साल तक यानी 2015 तक स्मैकडाउन लाइव का शो हर शुक्रवार को लाइव प्रसारित किया जाता था।


साल 2016 में WWE ने एक बार फिर स्मैकडाउन लाइव में बड़ा बदलाव किया और शो को शुक्रवार से हटाकर मंगलवार को शिफ्ट कर दिया। वर्तमान में स्मैकडाउन लाइव WWE के दो सबसे बड़े ब्रांड में से एक के रूप में जाना जाता है। स्मैकडाउन लाइव के शो का प्रसारण 7 देशों के लगभग 148 से ज्यादा शहरों में किया जा रहा है।


साल 2002 में स्मैकडाउन लाइव ने WWE रॉ के साथ मुकाबले करने शुरू कर दिए। हालांकि 2011 में WWE ने यह फैसला किया कि कोई भी रैसलर किसी भी ब्रांड के लिए एक्सक्लूसिव नहीं होगा।


उसी साल 14 अक्टूबर को स्मैकडाउन लाइव अमेरिकन टेलीविजन के इतिहास की दूसरी सबसे लंबे समय तक चलने वाली टीवी सीरीज बनी। इसके तीन साल बाद WWE ने स्मैकडाउन लाइव के टीवी पर 15 साल पूरे होने का जश्न मनाया।


7 जनवरी 2016 को ब्लू ब्रांड ने एक और मील का पत्थर हासिल किया जब स्मैकडाउन लाइव पहली बार USA नेटवर्क पर लाइव हुआ। इसके अलावा यह भी पहली बार ही था जब WWE के तीनों शो (रॉ, स्मैकडाउन, एनएक्सटी) एक ही नेटवर्क (USA नेटवर्क) पर आ रहे हो।

WWE SmackDown: 5 चौंकाने वाली चीज़ें जो इस हफ्ते स्मैकडाउन में देखने को मिल सकती हैं