• Sports News
  • Hindi - Health and Fitness
  • 5 सुपर फूड जिन्हें खाकर तेजी से बॉडी मसल्स बनाए जा सकते हैं

5 सुपर फूड जिन्हें खाकर तेजी से बॉडी मसल्स बनाए जा सकते हैं

अगर आप अच्छी बॉडी मसल्स बनाने की चाह रखते हैं और जिम में जाकर लगातार कई घण्टों तक पसीना बहाते हैं तो ये जान लीजिए कि केवल पसीना बहाकर और एक्सरसाइज करके आप अपने मसल्स को नहीं बढ़ा सकते हैं।

अच्छी बॉडी मसल्स के लिए आपको अपने दैनिक आहार में कुछ बदलाव करने होंगे। क्योंकि अच्छा पोषण युक्त खानपान ही मसल्स को तेजी बढ़ाता हैं। शरीर को गठीला और फुर्तीला बनाने के लिए नियमित से जूस, सलाद और डेयरी उत्पादों का सेवन करना बेहद ही जरूरी होता हैं। आज हम आपको बता रहें हैं कुछ ऐसे आहार जिनका नियमित सेवन करने पर आपके बॉडी मसल्स तेजी बढ़ेंगे।

Ad

1. अंडा बॉडी मसल्स और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध होता हैं। इसमें कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन और वसा की प्रचुर मात्रा पाई जाती हैं जो हमारे शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। रोजाना दिन में एक बार 2 अंडे का सेवन जरूर करना चाहिए।

2. दूध में विटामिन, प्रोटीन और अन्य आवश्यक मिनरल पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर की मांसपेशियों और हड्डियों की मजबूती के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। एक्सरसाइज करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को एक गिलास दूध नियमित रूप से पीना चाहिए।

3. बादाम हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभ होती हैं। इसका सेवन किसी भी रूप में किया जा सकता हैं। 4 से 5 बादाम को दूध में उबालकर पीने से बॉडी मसल्स मजबूत बनती हैं, साथ ही यह दिल और दिमाग के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होती हैं।

Ad

4. बादाम की तरह अखरोट भी अच्छा ड्राइफ्रूट हैं जिसका नियमित सेवन करने पर याद्दाश्त तेज होती है, सिर दर्द और माइग्रेन के दूर होता है। प्रतिदिन 3 अखरोट का सेवन करने पर शरीर का वजन बढ़ता हैं एंव बॉडी मसल्स तेजी बढ़ती है।

5. घी का सेवन लगभग हर घर में किया जाता है। नियमित रूप से एक चम्मच घी दूध में मिलाकर पीने से शरीर में अतिरिक्त ऊर्जा का संचार होता हैं, बॉडी मसल्स तेजी से बढ़ती हैं।

Get Health & Fitness News Here

Ad

Quick Links

Edited by
विजय शर्मा
 
See more
More from Sportskeeda