• Sports News
  • Hindi - Health and Fitness
  • निचली एब्स बनाने के लिए 6 ज़बरदस्त एक्सरसाइज़

निचली एब्स बनाने के लिए 6 ज़बरदस्त एक्सरसाइज़

क्या आप लम्बे समय से पेट का फैट कम करने की कोशिश कर रहे हैं लकिन नतीजो तक नहीं पहुंच पा रहे? ये बात सच है कि पेट के निचले हिस्से का फैट काफी जमा हुआ होता है और उसे खत्म करने के लिए बहुत सा,समय लगता है। डाइट का भी इसमें काफी योगदान रहता है। साथ ही आपको वो एक्सरसाइज़ करने के भी ज़रुरत है जोकि एब्स के निचले हिस्से पर काम करती हैं। समय ज़रूर लगेगा लेकिन नतीजे आवश्य आएंगे। तो चलिए आपको बताते हैं वो 6 एक्सरसाइज़ जिनसे पड़ेगा आपके एब्स के निचले हिस्सों पर असर।

Ad

#1 माउंटेन क्लाइम्बर्स

Ad
Ad
Ad
Ad
पहला स्टेप:
Ad

प्लैंक पोज़ीशन में आ जाइये। हाथ बिलकुल कंधों के नीचे हों और शरीर सीधा हो। दूसरा स्टेप: अब बिना बाजुएं मोड़ें बांये पैर को उठाकर आगे लाएं और बांया घुटना छाती तक लेकर आएं। तीसरा स्टेप: अब पैर वापस सीधा कर लें। यही प्रक्रिया दाएं पैर से भी दोहराएं। 10 सेकंड के विश्राम के साथ ये एक्सरसाइज़ 2 मिनट तक करें।

Ad

#2 लैग रेज़

Ad
पहला स्टेप:

ज़मीन पर सीधे लेट जाएं और हाथों को हिप्स के नीचे रख लें। दूसरा स्टेप: अब धीरे-धीरे दोनों टांगें को ऊपर उठाएं, टांगें मोड़ें नहीं। तीसरा स्टेप: अब टांगों को नीचे लाएं लेकिन हवा में ही रखें, ज़मीन पर ना टिकाएं। चौथा स्टेप: अब फिर से टांगें ऊपर लेकर जाएं। यही प्रक्रिया दोहराएं। 20 रैप्स के साथ 2 सैट्स कीजिये।

#3 स्लाइड एंड नी टक्स

पहला स्टेप:

प्लैंक पोज़ीशन में आ जाइये। हाथ बिलकुल कंधों के नीचे हों और शरीर सीधा हो। दूसरा स्टेप: दोनों टांगों को स्लाइड करते हुए छाती की तरफ लाएं। ध्यान रहे कि हाथ मोड़ें नहीं। तीसरा स्टेप: अब वापस पहले जैसी पोज़ीशन में आ जाएं। यही प्रक्रिया दोहराएं। 15 रैप्स के 2 सैट्स कीजिये।

#4 सीटेड नी टक्स

पहला स्टेप:

एक बेंच पर बैठ जाएं। कमर सीधी रखें। दूसरा स्टेप: बेंच के किनारों को पकड़ लें और अपनी दोनों टांगें उठाकर अपने सामने की तरफ ले आएं। टांगें मोड़ें नहीं, सीधी रखें। तीसरा स्टेप: अपने धड़ को इस तरह पीछे की तरफ पुश करें कि वो शरीर सर से लेकर पैरों तक बिलकुल सीधा रहे। चौथा स्टेप: अब क्रंच करते हुए धड़ को आगे की तरफ लेकर आएं। पांचवा स्टेप: पहले जैसी पोज़ीशन में वापस आ जाएं। 20 रैप्स के साथ 3 सैट्स करें।

#5 प्लैंक हॉप्स

पहला स्टेप:

प्लैंक पोज़ीशन में आ जाएं। शरीर सीधा रखें। दूसरा स्टेप: अब दोनों पैरों से उछल कर आगे आएं और घुटनों को कोहनी के पास तक लाने की कोशिश करें। हाथ सीधे रखें। तीसरा स्टेप: पहले जैसी पोज़िशन में वापस आ जाएं। ये एक रैप है। 20 रैप्स के 2 सैट्स करें।

#6 रिवर्स क्रंचिज़

पहला स्टेप:

ज़मीन पर लेट जाएं। जांघें उठा लें। जांघों और टांगों के निचले हिस्से के साथ 90 डिग्री का कोण बनाएं। दूसरा स्टेप: अब इसी पोज़ीशन में जांघें पीछे की तरफ लेकर आएं और कोशिश करें कि घुटने छाती के ज़्यादा से ज़्यादा पास आ सकें। तीसरा स्टेप: अब जांघें तब तक वापस लेकर जाएं जब तक वो धड़ के साथ 90 डिग्री का कोण बनाएं। चौथा स्टेप: फिर से यही प्रक्रिया दोहराएं। 20 रैप्स के साथ 2 सैट्स कीजिये। लेखक: मालविका कनौरिया, अनुवादक: उदित अरोड़ा

Ad

Quick Links

Edited by
Staff Editor
 
See more
More from Sportskeeda