• Sports News
  • Hindi - Health and Fitness
  • भोजन के बाद करें ये योगासन और रहें स्वस्थ. जाने फायदे!
भोजन के बाद करें ये योगासन और रहें स्वस्थ. जाने फायदे!

भोजन के बाद करें ये योगासन और रहें स्वस्थ. जाने फायदे!

कई लोगों को लगातार अपच या एसिडिटी की समस्या होती है। इसका मतलब यह हुआ की आपका खाना ठीक तरह से हजम नहीं हो पा रहा है। कई लोग काम की व्यस्तता के चलते व्यायाम करने के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। जिससे धीरे-धीरे उनका पाचन तंत्र खराब होने लगता है।

अगर यह समस्या ज्यादा दिन रहे तो इससे कई गंभीर बीमारियां पनप सकती हैं। वैसे तो खाना खाने के बाद कोई आसन या एक्सरसाइज न करने की सलाह दी जाती है लेकिन, एक ऐसा आसन है जिसे खाना खाने के बाद किया जाता है। यह योगासन पाचन तंत्र को दुरुस्त कर आपको कई तरह की बीमारियों से बचा सकता है।

Ad

दरअसल, हम बात कर रहे हैं वज्रासन की, जिसे आप खाना खाने के तुरंत बाद करेंगे तो आपको पाचन संबंधी समस्याओं में आराम मिलेगा। खासतौर पर जिन लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद पेट में भारीपन महसूस होता है, खट्टी डकारें आती हैं या सुबह पेट ठीक से साफ नहीं होता है। उन लोगों को यह आसन जरूर करना चाहिए। इस आसन को करने से अपच, अम्लपित्त, गैस, कब्ज की निवृत्ति होती है।

Ad

वज्रासन एक और इसके फायदें हैं अनेक, जानिए विस्तार से!

1. वज्रासन को करने से रक्त का संचार नाभि केंद्र की ओर रहता है। इससे पाचन शक्ति बढ़ती है और पेट से संबंधित रोग भी दूर होते हैं।

Ad

2. महिलाओं के लिए ये आसन काफी फायदेमंद होता है। इस आसन को करके मासिक धर्म की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

3. खाना खाने के तुरंत बाद सोने या बैठकर टीवी देखने से डाइजेशन संबंधी समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में रोज वज्रासन को अपनी रूटीन में शामिल करने से डाइजेशन से संबंधित समस्याओं में काफी आराम मिलता है।

4. इस आसन से पाचन तंत्र सुगम रहता है और पेट की दूसरी बीमारियां भी दूर होती हैं।

वज्रासन करने की विधि क्या है जानिये!

Ad
वज्रासन करने की मुद्रा

• वज्रासन करने के लिए आप अपने दोनों पैरों को पीछे की ओर मोड़ते हुए घुटनों के बल बैठ जाएं। कमर, पीठ और कंधे सीधे रखें। आप मदद के लिए ऊपर दी गयी इस तस्वीर का सहारा ले सकतें हैं या फिर आप खुद भी अपने योगा टीचर से मदद मांग सकते हैं याद रहे योगा एक बेहद ही मददगार व्ययायम का रूप है पर इससे योगा गुरुओं की देखरेख में करना ही समझदारी माना गया है. अब आगे बढ़ते हैं..

• गर्दन को सीधा रखते हुए मुंह सामने की ओर रखें।

• दोनों हाथों को घुटनों के ऊपर या ध्यान मुद्रा में गोद में रखें।

• आंखें बंद कर मन को शांत करने का प्रयास करें और गहरी सांस लें।

• कुछ देर बाद अप अपनी सामान्य मुद्रा में आ सकतें है.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Ad

Quick Links

Edited by
Ritu Raj
 
See more
More from Sportskeeda