Hockey World Cup 2018: भारतीय टीम का हुआ ऐलान, मनप्रीत सिंह करेंगे कप्तानी

भुवनेश्वर में 28 नवंबर से होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। 18 सदस्यीय टीम की कप्तानी मनप्रीत सिंह और उपकप्तानी चिंगलसेना सिंह करेंगे। रुपिंदर पाल और एसवी सुनील सिंह जैसे खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं मिली है।

ओडिशा के अनुभवी डिफेंडर बीरेंदर लाकरा की टीम में वापसी हुई है। पिछले महीने रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजरने के कारण वो मस्कत में हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले पाए थे। उनका साथ अमित रोहिदास, सुरेंदर कुमार और कोथाजीत सिंह देंगे। इसके अलावा 2016 के जूनियर वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे हरमनप्रीत सिंह और वरुण कुमार पर भी सबकी नजरें रहेंगी। मिडफील्ड में मनप्रीत सिंह अहम भूमिका निभाएंगे। फारवर्ड लाइन की जिम्मेदारी अक्षदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, ललित उपाध्याय, मनदीप सिंह और सिमरनजीत सिंह के ऊपर रहेगी। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 28 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से करेगी। भारत को कनाडा, बेल्जियम और दक्षिण अफ्रीका के साथ पूल सी में रखा गया है।

Ad

टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने कहा कि हमने हॉकी विश्व कप के लिए अपनी सबसे बेहतरीन टीम चुनी है। 34 में से 18 खिलाड़ियों को चुनने के लिए हमें कुछ कड़े फैसले लेने पड़े। जो 18 खिलाड़ी चुने गए हैं उनमें युवा और अनुभव का अच्छा मिश्रण है और उन्हें उनकी हालिया फॉर्म और फिटनेस के आधार पर चुना गया है। इन खिलाड़ियों ने हाल ही में काफी अच्छा खेल दिखाया है। मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय टीम टूर्नामेंट में एक कड़ी चुनौती पेश करेगी।

पूरी भारतीय टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: पी आर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक

Ad

डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह, बीरेंदर लाकरा, वरुण कुमार, कोथाजीत सिंह, सुरेंदर कुमार, अमित रोहिदास

मिडफील्डर्स: मनप्रीत सिंह (कप्तान), चिंगलेनसाना सिंह (उप कप्तान), निलाकान्ता शर्मा, हार्दिक सिंह, सुमित

फॉरवर्ड: अक्षदीप सिंह, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, सिमरनजीत सिंह।

Ad
Edited by
सावन गुप्ता
 
See more
More from Sportskeeda