• Sports News
  • हॉकी
  • भारतीय महिला और पुरुष टीम ने टोक्यो ओलम्पिक 2020 के लिए क्वालिफाई किया
भारतीय महिला हॉकी टीम

भारतीय महिला और पुरुष टीम ने टोक्यो ओलम्पिक 2020 के लिए क्वालिफाई किया

भारतीय हॉकी के लिए शनिवार का दिन बेहद खुशनुमा रहा। ओलम्पिक क्वालीफायर मुकाबलों के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम को टोक्यो ओलम्पिक 2020 का टिकट मिल गया। इसके बाद पुरुष टीम ने भी ओलम्पिक के लिए क्वालिफाई कर लिया। हालांकि महिला टीम को अमेरिका के हाथों हार का सामना करना पड़ा लेकिन गोल की संख्या अधिक होने की वजह से वे क्वालिफाई कर गए। ये मुकाबले ओडिसा की राजधानी भुवनेश्वर में खेले गए।

महिला हॉकी टीम को अमेरिका ने 4-1 से हरा दिया। इससे पहले वाले मुकाबले में भारत ने अमेरिकी टीम को 5-1 से हराया था। दोनों मैचों का कुल स्कोर 6-5 रहा और भारतीय टीम ने ओलम्पिक का टिकट कटा लिया। वे दूसरी बार इन खेलों में जगह बनाने में कामयाब रहे। दूसरे मैच में भारतीय टीम काफी पिछड़ गई थी लेकिन उनके लिए एकमात्र गोल कप्तान रानी रामपाल ने अंतिम समय में किया और कुल गोल की संख्या में एक अंक का इजाफा करते हुए भारत की राह आसान कर दी। पहले वाले मैच में रानी रामपाल प्लेयर ऑफ़ द मैच चुनी गईं थी।

Ad

हॉकी में भारतीय पुरुष टीम ने भी रूस को हराकर ओलम्पिक का टिकट कटा लिया। उन्होंने रूस को 7-1 के बड़े अंतर से हराया। क्वालीफायर के दोनों मैचों का कुल स्कोर 11-3 रहा और रूस की टीम इसमें कहीं नहीं टिकी। भारतीय पुरुष टीम ने एकतरफा मैच जीते और टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालिफाई कर लिया।

पहले मैच में भारत ने रूस को 4-2 के स्कोर से हराया था। मनदीप सिंह ने अकेले दो गोल दागते हुए टीम की जीत सुनिश्चित कर दी और वे प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुने गए। भारतीय हॉकी के लिए यह काफी ख़ुशी की बात कही जा सकती है क्योंकि पुरुष और महिला टीम ओलम्पिक में खेलते हुए नजर आएगी। अब वे इन खेलों के लिए कड़े अभ्यास में जुट जाएंगे।

Ad
Edited by
Naveen Sharma
 
See more
More from Sportskeeda