• Sports News
  • Hindi Kabaddi News
  • Pro Kabaddi 2023-24
  • 3 खिलाड़ी जिन्होंने इस हफ्ते PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेडिंग पॉइंट हासिल किये
PKL 2022 - 3 खिलाड़ी जिन्होंने पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा रेडिंग पॉइंट लिए (Photo - Pro Kabaddi League)

3 खिलाड़ी जिन्होंने इस हफ्ते PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेडिंग पॉइंट हासिल किये

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के नौवें सीजन (PKL 2022) में पिछले हफ्ते (25 नवंबर - 30 नवंबर) कुल मिलाकर 14 मैच खेले गए और अब टूर्नामेंट धीरे-धीरे अपने अंत की तरफ बढ़ रहा है। जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम 19 मैचों में 13 जीत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है, वहीं तेलुगु टाइटंस 19 मैचों में 17 हार के साथ अभी भी आखिरी स्थान पर है।

PKL 2022 के पिछले हफ्ते भी काफी खिलाड़ियों ने रेडिंग में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया और तीन खिलाड़ियों ने 35 से रेड पॉइंट हासिल किये।

Ad

आइये नज़र डालते हैं उन 3 खिलाड़ियों पर जिन्होंने पिछले हफ्ते PKL 2022 में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट हासिल किये:

# प्रतीक दहिया (गुजरात जायंट्स) - 48 रेड पॉइंट

प्रतीक दहिया
Ad

गुजरात जायंट्स के प्रमुख ऑलराउंडर प्रतीक दहिया ने पिछले हफ्ते PKL 2022 में शानदार प्रदर्शन किया और तीन मैचों में तीन सुपर 10 की मदद से सबसे ज्यादा 48 रेड पॉइंट लिए। दबंग दिल्ली के खिलाफ प्रतीक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 पॉइंट लिए लेकिन टीम को 50-47 की हार से नहीं बचा सके। तमिल थलाइवाज के खिलाफ टीम की 42-39 की हार में प्रतीक ने 10 और पुनेरी पलटन के खिलाफ टीम की 51-39 की जीत में 18 रेड पॉइंट लिए।

# अर्जुन देशवाल (जयपुर पिंक पैंथर्स) - 43 रेड पॉइंट

Ad
अर्जुन देशवाल

PKL 2022 में पिछले हफ्ते भी सबसे ज्यादा रेड पॉइंट लेने वाले टॉप तीन खिलाड़ियों में जयपुर पिंक पैंथर्स के प्रमुख रेडर अर्जुन देशवाल शामिल रहे। अर्जुन ने पिछले हफ्ते तीन मैचों में तीन सुपर 10 की मदद से 43 रेड पॉइंट लिए। अर्जुन ने तमिल थलाइवाज के खिलाफ 41-26 की जीत में 12, तेलुगु टाइटंस के खिलाफ 48-28 की जीत में 18 और बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ 45-25 की जीत में 13 रेड पॉइंट लिए। अर्जुन ने पिछले हफ्ते PKL 2022 में 200 रेड पॉइंट भी पूरे किये।

# नवीन कुमार (दबंग दिल्ली) - 37 रेड पॉइंट

नवीन कुमार

PKL 2022 में पिछले हफ्ते दबंग दिल्ली के कप्तान नवीन कुमार ने तीन मैचों में तीन सुपर 10 की मदद से 37 रेड पॉइंट लिए। नवीन ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ टीम की 50-47 की जीत और बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ टीम की 52-49 की हार में 11-11 रेड पॉइंट लिए। तमिल थलाइवाज के खिलाफ दबंग दिल्ली का मुकाबला 37-37 से टाई रहा और इसमें नवीन ने 15 रेड पॉइंट लिए। इस मैच के दौरान नवीन ने PKL 2022 में 200 रेड पॉइंट पूरे किये।

Ad
Edited by
Prashant
 
See more
More from Sportskeeda