• Sports News
  • Hindi Kabaddi News
  • Pro Kabaddi 2023-24
  • प्रो कबड्डी 2019, 12वां मैच: यू-मुंबा ने पुनेरी पलटन को दी करारी शिकस्त, अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचे 
प्रो कबड्डी 2019, 12वां मैच: पुनेरी पलटन vs यू-मुंबा

प्रो कबड्डी 2019, 12वां मैच: यू-मुंबा ने पुनेरी पलटन को दी करारी शिकस्त, अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचे 

प्रो कबड्डी 2019 के मुंबई लेग के पहले दिन यू-मुंबा ने 12वें मुकाबले में पुनेरी पलटन को 33-23 से हराते हुए इस सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की और वो अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। पुनेरी पलटन की लगातार यह दूसरी हार है। मुंबई की जीत में अहम भूमिका उनकी डिफेंस ने निभाई। रेडिंग में अभिषेक सिंह और अर्जुन देशवाल ने भी अहम भूमिका निभाई।

इस मैच में भी पुनेरी पलटन को अपने स्टार रेडर नितिन तोमर की कमी खली, जो चोटिल होने के कारण प्लेइंग सेवन का हिस्सा नहीं बन पाए।

Ad

पहले हाफ के बाद यू -मुंबा ने 11-9 से बढ़त बनाई। पहले 20 मिनट में पूरी तरह से डिफेंडर्स का बोलबाला देखने को मिला और अभिषेक सिंह को छोड़कर हर एक रेडर ने संघर्ष ही किया। मुंबई के लिए कप्तान फजल अत्राचली और सुरेंदर सिंह पूरी फॉर्म में दिखाई दिए। पुणे का एक भी मुख्य रेडर रेडिंग में अंक नहीं ला पाए। उन्होंने रेडिंग में जो 3 अंक हासिल किए, वो भी उनके डिफेंडर्स (सुरजीत सिंह और शुभम शिंदे) ने दिलाए।

दूसरे हाफ की शुरुआत में ही मुंबई की टीम ने पुणे को ऑलआउट करके अपनी बढ़त में इजाफा किया। मुंबई की टीम ने इसके बाद पुणे के ऊपर और दबाव बनाया और इस बीच उनके रेडर्स ने भी जिम्मेदारी उठाई और अंक हासिल किए। इसी कारण वो पुणे को दोबारा ऑलआउट करने के करीब भी आए। पुणे ने खुद को एक-दो बचाया और सुपर टैकल के लिए जरिए पॉइंट भी हासिल किए, लेकिन 32वें मिनट में पुणे की टीम मैच में दूसरी बार ऑलआउट हो गई। पुणे ने वापसी का प्रयास जरूर किया, लेकिन रेडर्स के खराब प्रदर्शन के कारण वो जीत नहीं पाए और मुंबई ने जीत दर्ज की, तो पुणे को इस मैच से अंक नहीं मिला।

यू मुंबा का अगला मैच कल बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ होगा, तो पुनेरी पलटन का अगला मैच 29 जुलाई को बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ होना है। यह दोनों मुकाबले मुंबई में ही खेले जाएंगे।

Ad
Edited by
मयंक मेहता
 
See more
More from Sportskeeda