• Sports News
  • Hindi Kabaddi News
  • Pro Kabaddi 2023-24
  • प्रो कबड्डी 2019:  मुंबई लेग के बाद अंक तालिका, टॉप रेडर्स और डिफेंडर्स- अपडेटेड आंकड़े  
मुंबई लेग हुआ समाप्त

प्रो कबड्डी 2019:  मुंबई लेग के बाद अंक तालिका, टॉप रेडर्स और डिफेंडर्स- अपडेटेड आंकड़े  

प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन का दूसरा लेग मुंबई में काफी शानदार रहा। घरेलू टीम यू मुंबा ने जीत के साथ अपने होम लेग को समाप्त किया, तो लेग में काफी रोमांचक मैच भी देखने को मिले। यूपी योद्धा ने सीजन की पहली जीत दर्ज की, तो इस सीजन का पहला टाई मुकाबला भी मुंबई लेग में ही देखने को मिला।

मुंबई लेग के बाद यू मुंबा 17 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे, तो पुनेरी पलटन 0 अंकों के साथ आखिरी स्थान पर हैं। दूसरे लेग के बाद पॉइंट्स टेबल कुछ इस प्रकार है:

Ad
मुंबई लेग के बाद पॉइंट्स टेबल इस प्रकार है

सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स

मुंबई लेग के बाद सबसे सबसे ज्यादा रेड पॉइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी
Ad

मुंबई लेग में वैसे तो रेडर्स का प्रदर्शन कुछ ज्यादा खास नहीं रहा, लेकिन दबंग दिल्ली के स्टार रेडर नवीन कुमार ने अपने प्रदर्शन से सभी को काफी प्रभावित किया। इस सीजन में अबतक खेले गए 4 मैचों में नवीन के नाम 41 रेड पॉइंट हैं, जिसमें 3 सुपर 10 शामिल हैं। इसके अलावा जयपुर के कप्तान दीपक निवास हूडा ने भी टॉप 5 में जगह बनाई। वो 31 रेड पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

सबसे ज्यादा टैकल पॉइंट्स

Ad
Enter caption

मुंबई लेग में डिफेंडर्स का बोलबाला देखने को मिला। इसी वजह से मुंबई में ज्यादा स्कोर वाले मुकाबले देखने को नहीं मिले। साथ ही में राहुल चौधरी और परदीप नरवाल जैसे दिग्गज रेडर प्रभावित करने में नाकाम रहे। मुंबई लेग में यू मुंबा के डिफेंडर सुरेंदर सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया और 20 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। इस लेग में संदीप ढुल ने भी पांचवां स्थान हासिल किया।

मुंबई लेग में बने कुछ अहम आंकड़ों पर एक नजर:

-तमिल थलाइवाज के दिग्गज खिलाड़ी राहुल चौधरी प्रो कबड्डी के इतिहास में 900 पॉइंट पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने यह कारनामा 103 मैचों में पूरा किया।

Ad

-दीपक निवास हूडा पीकेएल इतिहास में अपने 800 पॉइंट पूरे किए और ऐसा करने वाले वो परदीप नरवाल (883) और राहुल चौधरी (900) के बाद तीसरे खिलाड़ी बने हैं।

-यू मुंबा के डिफेंडर सुरेंदर सिंह ने अपने 50वें मैच में पहला रेड पॉइंट हासिल किया। उन्होंने अपने पहले पॉइंट गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स के खिलाफ मैच में सुपर रेड (4 अंक) करते हुए हासिल किए।

-यू मुंबा के कप्तान फजल अत्राचली ने प्रो कबड्डी इतिहास में अपने 250 टैकल पॉइंट पूरे किए। ऐसा करने वाले वो चौथे डिफेंडर बने हैं।

Ad
Edited by
मयंक मेहता
 
See more
More from Sportskeeda