• Sports News
  • Hindi Kabaddi News
  • Pro Kabaddi 2023-24
  • प्रो कबड्डी 2019: फेसबुक पर सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले 5 कबड्डी खिलाड़ी

प्रो कबड्डी 2019: फेसबुक पर सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाने वाले 5 कबड्डी खिलाड़ी

#4 दीपक निवास हूडा (1 लाख)

Ad
Ad

दीपक निवास हूडा एक और भारतीय ऑलराउंडर हैं जिन्हें कबड्डी ने खूब पहचान दिलाई है। तेलुगु टाइटंस के साथ प्रो कबड्डी का सफर शुरु करने वाले दीपक को पुनेरी पलटन में आकर खूब नाम और सफलता हासिल हुई। पिछले सीजन दीपक ने जयपुर के लिए खेलते हुए 200 से ज़्यादा रेड प्वाइंट हासिल किए थे। दीपक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फेसबुक पर उनके फॉलोवर्स की संख्या 1 लाख से ज़्यादा तो वहीं इंस्टाग्राम पर उन्हें 1 लाख 35 हजार लोग फॉलो करते हैं।

Ad

#3 रोहित कुमार (1 लाख 21 हजार)

Ad

रोहित कुमार ने पटना पाइरेट्स के साथ सफलता का स्वाद चखा और अपने शानदार रेड की वजह से युवा फैंस के बीच मशहूर हुए। रोहित ने पिछले सीजन बेंगलुरु बुल्स को अपनी कप्तानी में खिताब जिताया और उनके हैंडसम लुक की वजह से सोशल मीडिया पर उनके काफी फॉलोवर्स हैं। रोहित को फेसबुक पर 1 लाख 21 हजार लोग फॉलो करते हैं और वह लगातार कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं।

Ad
Edited by
निशांत द्रविड़
 
See more
More from Sportskeeda