• Sports News
  • टेनिस
  • डेविड कप युगल में 43वीं जीत दर्ज कर लिएंडर पेस ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

डेविड कप युगल में 43वीं जीत दर्ज कर लिएंडर पेस ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने डेविस कप युगल मुकाबलों की 43वीं जीत दर्ज कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। रोहण बोपन्ना के साथ मिलकर उन्होंने मो झिन गोंग और झी झांग की जोड़ी को 5-7, 7-6(5), 7-6(3) से हराया। इसके अलावा इस जीत से चीन के खिलाफ भारत की एशिया ओसियाना मुकाबले में वापसी भी हो गई। 44 वर्ष के पेस के साथ बोपन्ना ने ऑल इंडिया टेनिस संघ की सख्ती के कारण जोड़ी बनाई थी। लम्बे समय से पेस और इतनी के निकोला पीटरान्जली 42 डेविस कप जीत के साथ बराबरी पर थे लेकिन अब उन्होंने 43 जीत के साथ रिकॉर्ड कायम कर लिया है। सबसे पहले 1990 में लिएंडर पेस ने जीशान अली के साथ डेविस कप में अभियान शुरू किया था। जीशान फिलहाल टीम के कोच हैं, उसके बाद महेश भूपति के साथ उनकी सफल जोड़ी रही, जो अभी कप्तानी का रहे हैं। पेस और भूपति की जोड़ी विश्व पटल पर खतरनाक मानी जाती थी। दोनों ने मिलकर डेविस कप में लगातार 24 मैचों में जीत दर्ज की और यह सबसे अधिक है। सर्विस ब्रेक पॉइंट आदि में उम्दा खेल की बदौलत पेस आज इस जगह पहुँचने में कामयाब हुए हैं। फैन्स में भी इसकी ख़ुशी देखी जा सकती है।

Ad

Quick Links

Edited by
Staff Editor
 
See more
More from Sportskeeda