सर्वाइवर सीरीज में अंडटेकर का फाइनल फेयरवेल हुआ। अंडरटेकर ने यहां प्रोमो कट किया था और वो काफी भावुक नजर आए थे। 30 साल का अंडरटेकर का करियर अब खत्म हो गया है। इस पूरे महीन को WWE यूनिवर्स ने सेलिब्रेट किया। अंडरटेकर के कई शो और डॉक्यूमेंट्रीज फैंस के सामने आई।
अंडरटेकर ने भी इस दौरान कई इंटरव्यू दिए। अंत में सभी ने सर्वाइवर सीरीज में उनका फाइनल फेयरवेल देखा। इस दौरान बैकस्टेज भी कई चीजें हुई जिन्हें देखने के लिए फैंस बेताब है। अंडरटेकर के हर पल को फैंस देखना चाहते हैं। क्योंकि अब शायद ही अंडरटेकर रिंग में कभी नजर आएंगे। तो आइए देखते हैं अंडरटेकर के फाइनल फेयरवेल के परदे के पीछे की दस फोटोज।
ये भी पढ़ें: WWE के मौजूदा सुपरस्टार्स और उनके फिनिशर्स: रोमन रेंस, जॉन सीना समेत दिग्गज सुपरस्टार्स किस मूव से मैच जीतते हैं?
WWE सर्वाइवर सीरीज का आयोजन एमवे सेंटर में हुआ। WWE ठंडरडोम यहीं पर है। इस पिक्चर में आप देख सकते हैं सर्वाइवर सीरीज से पहले अंडरटेकर यहां पर पहुंचे। ये बड़ी मजेदार बात है कि इस समय टेकर के दिमाग में क्या चल रहा होगा। इस तस्वीर में काफी खुश अंडरटेकर नजर आ रहे हैं।
ये तस्वीर बहुत ही खास है। अंडरटेकर ने कई रिकॉर्ड WWE में कायम किए है। रेसलमेनेिया स्ट्रीक के लिए उन्हें जाना जाता है। रेसलमेनिया में 25-2 का रिकॉर्ड उनका रहा है। ब्रॉक लैसनर ने उनकी स्ट्रीक तोड़ी थी और फिर रोमन रेंस ने भी उन्हें हराया। रेसलमेनिया में ट्रिपल एच और शेन मैकमैहन के साथ भी उनका मुकाबला हुआ था। ट्रिपल एच के साथ भी टेकर ही शानदार राइवलरी रही है।
अंडरटेकर और रिक फ्लेयर एक दूसरी की काफी इज्जत करते हैं। अंडरटेकर ने हाल ही में कहा भी था कि उन्हें रिक फ्लेयर का कैरेक्टर हमेशा पंसद आया। इन दोनों की राइवलरी भी खास रही है। रेसलमेनिया 18 में भी इनका आमना-सामना हुआ था। सर्वाइवर सीरीज में बैकस्टेज में ये दोनों कुछ बातें करते हुए नजर आए।
ये तस्वीर बहुत ही भावुक करने वाली है। अंडरटेकर प्रोफेशनल रेसलिंग में सबसे बड़ी हस्ती माने जाते हैं। अंडरेटकर का रिंग गियर और कॉस्ट्यूम काफी प्रसिद्ध रहा है। खासतौर पर उनका कोट बहुत ही शानदार रहता है। इस पिक्चर में साफ दिख रहा है कि लॉकर रूम में अंडरटेकर तैयार हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: "WWE में रोमन रेंस सबसे शानदार रेसलर हैं और मैं उनका बहुत बडा़ फैन हो गया हूं"
{{comment_text}}
{{comment_text}}