• Sports News
  • WWE
  • 7 सुपरस्टार्स जो WWE में आने से पहले मॉडल थीं

7 सुपरस्टार्स जो WWE में आने से पहले मॉडल थीं

प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया में WWE सबसे बड़ा नाम है। यहां एक रैसलर फिर चाहे वह मेल हो या फिमेल अपनी किस्मत आज़मा सकता है। वर्तमान समय में WWE का विमेंस डिवीजन मेल डिवीजन के साथ कंधे से कंधा मिला रहा है।

Ad

पिछले कुछ सालों में WWE ने विमेंस डिवीजन को आगे बढ़ने के लिए कई बड़े काम किए है जो कि वाकई काबिलेतारीफ है। विमेंस डिवीजन में इस समय रोंडा राउज़ी, एलेक्सा ब्लिस, शॉर्लेट फ्लेयर, बैकी लिंच जैसी कई सुपरस्टार्स हैं जो मेंस सुपरस्टार्स की तरह शानदार मुकाबले दे रही हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE के 10 सुपरस्टार्स जिनकी उम्र बेहद कम है

Ad

लेकिन क्या आप जानते हैं कि WWE की कई फीमेल सुपरस्टार्स ऐसी हैं जो WWE में आने से पहले मॉडल रह चुकी हैं। इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं उन 7 सुपरस्टार्स पर जो WWE में आने से पहले मॉडल रह चुकी हैं।

Ad

नाया जैक्स

Ad
Ad

इस लिस्ट में नाया जैक्स का नाम देखकर कई फैंस हैरान होंगे लेकिन यह सच है कि WWE में आने से पहले नाया जैक्स एक प्लस साइज मॉडल थीं। नाया जैक्स कहती हैं कि उनके मॉडलिंग करियर ने उनके अंदर आत्मविश्वास जगाया जिसके कारण वह आज यहां तक पहुंची हैं।

Ad

मॉडलिंग में भले ही नाया जैक्स प्लस साइज मॉडल रही हों लेकिन WWE में वह बिल्कुल फिट हैं। उनके मुकाबलों की परफॉर्मेंस को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि वह WWE में मौजूद कई फिमेल सुपरस्टार्स से कहीं ज्यादा बेहतर हैं।

Ad

Get WWE News in Hindi Here

एलिसा फॉक्स

Ad

साल 2008 में WWE में साइन किए जाने से पहले एलिसा फॉक्स कैटलॉग मॉडल थीं। मॉडलिंग की दुनिया में कुछ समय बिताकर उन्होंने WWE की ओर रूख किया। आपको बता दें कि एलिसा फॉक्स WWE रिंग में मुकाबलों के अलावा टोटल डिवाज़ और WWE के प्रोग्राम 'बी ए स्टार' में स्पोकपर्सन के रूप में हिस्सा ले चुकी हैं।

फिलहाल एलिसा फॉक्स WWE में किसी बड़ी स्टोरीलाइन में नज़र ना रही हैं। हालांकि हमें लगभग हर हफ्ते उनके मुकाबले देखने को मिलते हैं। वर्तमान में एलिसा फॉक्स WWE के रॉ ब्रांड में परफॉर्म कर रही हैं।

लाना

Ad

लाना की गिनती विमेंस डिवीजन की सबसे खूबसूरत फिमेल सुपरस्टार्स के रूप में होती है। पिछले कई सालों से WWE का अहम हिस्सा रहीं लाना कंपनी में कई बड़ी स्टोरीलाइन का हिस्सा रही हैं। लाना WWE में जिनती शानदार रही हैं उतना ही उनका मॉडलिंग करियर भी शानदार रहा।

लाना ना केवल एक सफल मॉडल रही हैं बल्कि वह शोज़ में स्पोक्समॉडल भी रह चुकी हैं। लाना WWE के कई फोटोशूट्स में भी नज़र आ चुकी है। उनकी तस्वीरों को देखने के हम कह सकते हैं कि उनका कैमरे के प्रति प्यार कुछ ज्यादा ही है।

कैटलिन

Ad

WWE में आने से पहले कैटलिन एक सफल फिटनेस मॉडल रह चुकी हैं। रैसलिंग में बिना किसी अनुभव के कैटलिन ने WWE में भी काफी सफलता हासिल की। कैटलिन ने NXT का तीसरा सीजन जीतने के साथ साथ एक बार डिवीज़ चैंपियनशिप भी अपने नाम की थी।

साल 2014 में रैसलिंग से रिटायरमेंट लेने के बाद कैटलिन ने अपना कपड़ों का बिजनेस शुरू किया है। इसके अलावा वह एक बार फिर फिटनेस इंडस्ट्री में वापस लौट चुकी हैं। वर्तमान में वह कुछ मौके पर फिटनेस मैग्जीन के लिए मॉडलिंग करते हुए नज़र आती हैं।

मरीस

Ad

मरीस WWE की उन सुपरस्टार्स में से एक हैं जो WWE में आने से पहले और कंपनी में रहने के साथ भी मॉडलिंग कर रही हैं। मरीस दुनिया की कई बड़ी मैग्जीन के लिए फोटोशूट करवा चुकी हैं। रैसलिंग के साथ साथ उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में भी खूब सफलता हासिल की है।

WWE में रिंग में भले ही वह ज्यादा मुकाबलों में नज़र नहीं आती हो लेकिन उनके प्रोमो हमेशा ही शानदार होते हैं। द मिज से शादी के बाद मरीस ने एक खूबसूरत बेटी को जन्म दिया। फिलहाल मरीस रिंग से दूर हैं और उनके जल्द वापसी करने की उम्मीद है।

बेला ट्विंस

Ad

रैसलिंग को लंबे समय से फॉलो कर रहे फैंस को यह बताने की जरूरत नहीं होगी कि बेला ट्विंस WWE का हिस्सा बनने से पहले सफल मॉडल रह चुकी हैं। टोटल डिवाज़ का हिस्सा बनने के बाद बेला ट्विंस ने मॉडलिंग की दुनिया अपनी पकड़ काफी मजबूत कर ली है।

बेला ट्विंस WWE में सबसे पॉपुलर सुपरस्टार्स के रूप में रही हैं। वर्तमान में बेला ट्विंस भले ही रिंग कम नज़र आती हो लेकिन जब-जब भी वह रिंग में आती हैं हर बार फैंस उन्हें देखना पसंद करते हैं।

एलेक्सा ब्लिस

Ad

वर्तमान समय में WWE की विमेंस डिवीजन की टॉप सुपरस्टार्स में से एक एलेक्सा ब्लिस NXT में आने से पहले एक फिटनेस मॉडल रह चुकी हैं। ट्रिश स्ट्रेटश से प्रभावित एलेक्सा ब्लिस एक सफल मॉडल के अलावा सफल रैसलर भी रही हैं।

WWE में अभी कई बार रॉ विमेंस चैंपियनशिप को अपने नाम कर चुकीं एलेक्सा ब्लिस कंपनी में कई यादगार मुकाबले दे चुकी हैं। वर्तमान मे एलेक्सा ब्लिस चोट के चलते रिंग एक्शन से दूर हैं। एक फैन होने के नाते हम उम्मीद करते हैं कि एलेक्सा ब्लिस जल्द ही रिंग में वापसी करें।

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda