• Sports News
  • WWE
  • 12 WWE चैंपियंस और उनके कितने सोशल मीडिया फैंस हैं: जानिए रोमन रेंस को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कितने लोग फॉलो करते हैं
WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

12 WWE चैंपियंस और उनके कितने सोशल मीडिया फैंस हैं: जानिए रोमन रेंस को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कितने लोग फॉलो करते हैं

WWE को दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड बनाने में विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) की कई साल नहीं दशकों की मेहनत रही है। इसलिए WWE रोस्टर में मात्र जगह बनाने से ही रेसलर्स को अच्छी लोकप्रियता मिलने लगती है। वहीं टॉप पर पहुंचने वाले सुपरस्टार्स दुनिया की जानी-मानी हस्तियों में भी गिने जाते हैं।

Ad

WWE में चैंपियन बनना भी बहुत बड़ी उपलब्धि है और इन उपलब्धियों के साथ उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ती है। इसलिए इस आर्टिकल में जानते हैं WWE के मौजूदा चैंपियंस और उनके सोशल मीडिया फैन फॉलोअर्स की संख्या के बारे में।

Ad

नोट: सुपरस्टार्स के फॉलोअर्स की संख्या को इस आर्टिकल के लिखे जाने तक गिना गया है और इस आर्टिकल में फेसबुक फॉलोअर्स को सम्मिलित नहीं किया गया है।

Ad

ये भी पढ़ें: 12 WWE चैंपियंस और उनका वजन कितना है: रोमन रेंस समेत मौजूदा चैंपियंस कितने किलो के हैं

Ad

10 लाख 77 हजार फॉलोअर्स

Ad
Ad

रिया रिप्ली हाल ही में WWE Wrestlemania 37 में असुका को हराकर नई Raw विमेंस चैंपियन बनी हैं। इससे पहले रिप्ली एक बार NXT विमेंस चैंपियन बनने का गौरव भी हासिल कर चुकी हैं। उनकी ट्विटर पर फैन फॉलोइंग 3 लाख 10 हजार से ऊपर है, वहीं इंस्टाग्राम पर उन्हें 7 लाख 60 हजार से अधिक फैंस फॉलो करते हैं। इसलिए उनके कुल फैंस की संख्या लगभग 10 लाख 77 हजार है।

Ad

ये भी पढ़ें: 5 रियल लाइफ कपल्स जो WWE में चैंपियन रह चुके हैं

Ad

WWE SmackDown विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर - 9 लाख 95 हजार फॉलोअर्स

Ad

WWE विमेंस डिविजन की एक और उभरती हुई स्टार बियांका ब्लेयर ने 2021 विमेंस Royal Rumble मैच जीतने के बाद SmackDown विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स को चैलेंज किया था। Wrestlemania 37 में बैंक्स को हराकर ही ब्लेयर नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनी हैं। ट्विटर पर उन्हें करीब 3 लाख, इंस्टाग्राम पर जल्द ही उनके फॉलोअर्स की संख्या 7 लाख को छूने वाली है। इससे उनके फैंस की संख्या लगभग 9 लाख 95 हजार है।

ये भी पढ़ें: 10 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE ने दूसरे देश का नागरिक बना दिया

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन शेमस - 7.6 मिलियन

Ad

शेमस मौजूदा WWE रोस्टर के सबसे अनुभवी सुपरस्टार्स में से एक हैं, पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से कंपनी से जुड़े रहे हैं और 4 बार WWE चैंपियन रहे हैं। Wrestlemania 37 में रिडल को हराकर नए WWE यूएस चैंपियन बने हैं। ट्विटर पर उन्हें 4.8 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 2.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। यानी विश्व में उनके फैंस की संख्या 7.6 मिलियन है।

WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन अपोलो क्रूज़ - 9 लाख 28 हजार

Ad

अपोलो क्रूज़ ने कुछ समय पहले हील टर्न लिया और Wrestlemania 37 में बिग ई को हराकर नए WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बने हैं। ट्विटर पर उन्हें करीब 2 लाख 35 हजार और इंस्टाग्राम पर उनकी फैन फॉलोइंग 6 लाख 93 हजार को पार कर चुकी है। जो उनके कुल फैंस की संख्या को लगभग 9 लाख 28 हजार बना रही है।

Raw टैग टीम चैंपियंस - एजे स्टाइल्स (3.4 मिलियन), ओमोस (1 लाख 13 हजार)

Ad

एजे स्टाइल्स और ओमोस ने टीम बनाकर Wrestlemania 37 में द न्यू डे को हराया और नए Raw टैग टीम चैंपियन बने। एजे स्टाइल्स को ट्विटर पर 1.1 मिलियन, वहीं इंस्टाग्राम पर 2.3 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। दूसरी ओर उनके पार्टनर की ट्विटर और इंस्टाग्राम फैन फॉलोइंग क्रमशः 13,600 और करीब 1 लाख है।

WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस - नाया जैक्स (2.35 मिलियन), शायना बैज़लर (5 लाख 81 हजार)

Ad

नाया जैक्स और शायना बैज़लर पिछले 2 महीने से भी ज्यादा समय से WWE विमेंस चैंपियन बनी हुई हैं। ट्विटर पर जैक्स को लगभग 6 लाख 50 हजार और इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वहीं उनकी पार्टनर शायना बैज़लर को ट्विटर पर 1 लाख 66 हजार और इंस्टाग्राम पर 4 लाख 15 हजार लोग फॉलो कर रहे हैं।

SmackDown टैग टीम चैंपियंस - डॉल्फ जिगलर (5.9 मिलियन), रॉबर्ट रूड (6 लाख 40 हजार)

Ad

डॉल्फ जिगलर और रॉबर्ट रूड की टीम पिछले 3 महीनों से भी ज्यादा समय से चैंपियन बनी हुई है और दोनों ही रोस्टर के सबसे अनुभवी सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। जिगलर को ट्विटर पर 2.7 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 3.2 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। दूसरी ओर रूड को ट्विटर पर 4 लाख 40 हजार और इंस्टाग्राम पर लगभग 2 लाख लोग फॉलो कर रहे हैं।

WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले

Ad

बॉबी लैश्ले अपने करियर में 16 साल के इंतज़ार के बाद पहली बार WWE चैंपियन बने हैं और इससे उनकी लोकप्रियता में भी बहुत इजाफा हुआ है। उन्हें ट्विटर पर लगभग 1 लाख 93 हजार लोग पसंद करते हैं और इंस्टाग्राम पर 7 लाख 84 हजार लोग पसंद कर रहे हैं। कुल मिलाकर उन्हें 9 लाख 77 हजार लोफ़ फॉलो कर रहे हैं। यानी उनके फैंस की संख्या जल्द ही 1 मिलियन को पार करने वाली है।

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस - 8.5 मिलियन

मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार रोमन रेंस मौजूदा यूनिवर्सल चैंपियन भी हैं और दुनिया की सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक भी हैं। ट्विटर पर उन्हें 4.2 मिलियन तो वहीं इंस्टाग्राम पर उनके फैंस की संख्या 4.3 मिलियन को पार कर चुकी है। मौजूदा यूनिवर्सल चैंपियन के फैंस की संख्या 8.5 मिलियन है।

Ad
Edited by
Aakanksha
 
See more
More from Sportskeeda