• Sports News
  • WWE
  • WWE SmackDown
  • WWE के 25 सबसे पैसे वाले सुपरस्टार्स
जॉन सीना और रोमन रेंस

WWE के 25 सबसे पैसे वाले सुपरस्टार्स

रेसलिंग जगत में डब्लू डब्लू ई (WWE) में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। इस कंपनी में काम करने वाले सुपरस्टार्स के पास काफी ज्यादा पैसा होता है क्योंकि उन्हें WWE में काम करने के लिए बहुत पैसा मिलता है। इसके अलावा WWE सुपरस्टार्स कुछ दूसरे काम भी करते हैं।

Ad

हर एक फैन को WWE सुपरस्टार्स की कमाई (नेट वर्थ) के बारे में जाने में रुचि रहती है। इसलिए हम बात करने वाले हैं WWE के 25 सबसे अमीर सुपरस्टार्स के बारे में।

Ad

#25 निकी बेला

Ad
निकी बेला
Ad

निकी और उनकी बहन ब्री ने WWE से रिटायरमेंट ले ली है। निकी ने WWE में लंबे समय तक काम किया है। WWE के अलावा उनके और भी कुछ बिजनेस है। निकी की नेट वर्थ 6 मिलियन डॉलर्स की है।

Ad

#24 ट्रिश स्ट्रेटस

Ad

ट्रिश ने WWE में काफी नाम कमाया है। वह 9 बार विमेंस चैंपियनशिप जीत चुकी है। WWE से जाने के बाद वह वर्ल्ड नेचुरल स्पोर्ट्स एसोसिएशन में काम कर चुकी है। स्ट्रेटस की नेट वर्थ 6 मिलियन डॉलर्स की है।

Ad

#23 एजे स्टाइल्स

Ad

एजे स्टाइल्स लंबे समय से प्रो-रेसलिंग का हिस्सा रहे हैं।उन्होंने 2016 में WWE में डेब्यू किया था। WWE से उन्हें काफी बड़ा ऑफर मिला था। खैर, स्टाइल्स की कुल नेट वर्थ 6 मिलियन डॉलर्स की है।

#22 वेड बैरट

वेड बैरट का नाम इस सूची में चौंकाने वाला है लेकिन उन्होंने WWE में आने के लिए काफी मेहनत की है। वह WWE Next का पहला सीजन जीते थे। बैरट की नेट वर्थ 7 मिलियन डॉलर्स की है।

#21 ब्रेट हार्ट

ब्रेट WWE के सबसे बड़े रेसलर्स में से एक है। WWE के द्वारा इस कनेडियन सुपरस्टार ने काफी नाम कमाया है। वह WWE के अलावा WCW और TNA में भी काम कर चुके हैं। उनकी नेट वर्थ 7 मिलियन डॉलर्स की है।

ये भी पढ़ें- 4 सुपरस्टार्स जो 2020 में सैथ रॉलिंस की जगह लेकर WWE के फेस बन सकते हैं

#20 केविन नेश

केविन नेश
Ad

केविन नेश को nWo में अपने काम के लिए जाना जाता है। अपने रेसलिंग करियर में वह कई सारी चैंपियनशिप जीते हैं। केविन नेश की नेट वर्थ 8 मिलियन डॉलर्स की है।

#19 स्टिंग

स्टिंग का WWE करियर छोटा रहा है लेकिन WCW और TNA में इस सुपरस्टार ने काफी नाम कमाया है। स्टिंग की नेट वर्थ कुल 8 मिलियन डॉलर्स की है।

#18 सैथ रॉलिंस

रॉलिंस ने 2012 में डेब्यू किया था और कम समय में वह इस सूची में आ गए। दरअसल, सैथ रॉलिंस की कुल नेट वर्थ 9 मिलियन डॉलर्स की है।

#17 डेविड ओटूंगा

डेविड ओटूंगा को फैंस बतौर कॉमेंटेटर जानते हैं। वह इससे पहले रेसलिंग भी कर चुके हैं। उनकी नेट वर्थ 10 मिलियन डॉलर्स की है।

#16 रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन का नाम इस सूची में आना लगभग तय था। ऑर्टन ने अपने करियर में काफी अच्छा काम किया है। उनकी नेट वर्थ 11 मिलियन डॉलर्स की है।

ये भी पढ़ें:- 7 अनोखी चीज़ें जो साल 2019 में देखने को मिली

#15 रोमन रेंस

रोमन रेंस
Ad

रोमन रेंस ने 2012 में डेब्यू किया था और वह बहुत जल्दी एक अमीर रेसलर बन गए। रोमन रेंस की नेट वर्थ 12 मिलियन डॉलर्स की है।

#14 एरिक बिशफ

एरिक ने बतौर जनरल मैनेजर काफी बढ़िया काम किया है और इससे उनकी ज्यादा कमाई रही है। एरिक बिशफ की कुल नेट वर्थ 12.5 मिलियन डॉलर्स की है।

#13 बतिस्ता

बतिस्ता ने कुछ समय पहले WWE से रिटायरमेंट ली थी। वह हॉलीवुड में काफी नाम कमा चुके हैं और उनकी नेट वर्थ 13 मिलियन डॉलर्स की है।

#12 गोल्डबर्ग

गोल्डबर्ग समय-समय पर WWE में नजर आ जाते हैं। उन्होंने अपना अंतिम मैच समरस्लैम में लड़ा था। गोल्डबर्ग की नेट वर्थ 14 मिलियम डॉलर्स की रही है।

#11 जैफ जैरेट

जैफ को WWE में कई सालों तक नहीं देखा गया था। पिछले साल वह रॉयल रंबल में दिखाई दिए थे। उनकी नेट वर्थ 15 मिलियन डॉलर्स है।

ये भी पढ़ें:- साल 2019 में WWE में टूटे 10 से भी ज्यादा कई सारे बड़े रिकॉर्ड्स

#10 द अंडरटेकर

अंडरटेकर
Ad

अंडरटेकर का नाम इस सूची में आना लगभग तय था। द फिनोम ने WWE के कई सालों तक काम किया। उनकी नेट वर्थ 17 मिलियन डॉलर्स की है।

#9 मिक फॉली

मिक ने WWE के अलावा TNA में भी काफी काम किया है। वह हॉल ऑफ फेमर है और उनकी नेट वर्थ 18 मिलियन डॉलर्स की है।

#8 बिग शो

पिछले कुछ सालों से वह WWE में ज्यादा नजर नहीं आए हैं लेकिन इससे उनकी कमाई पर असर नहीं हुआ है। बिग शो की नेट वर्थ 20 मिलियन डॉलर्स की है।

#7 हल्क होगन

हल्क को रेसलिंग जगत का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा कहा जा सकता है। दिग्गज हल्क होगन की नेट वर्थ 25 मिलियन डॉलर्स है।

#6 ट्रिपल एच

ट्रिपल एच NXT के मालिक है और वह WWE का अहम हिस्सा है। एच की नेट वर्थ पूरे 40 मिलियन डॉलर्स की है।

ये भी पढ़ें:- WWE Year Ender, साल 2019 के 5 सबसे शानदार पीपीवी

#5 स्टैफनी मैकमैहन

स्टेफनी मैकमैहन
Ad

ट्रिपल एच के बाद उनकी पत्नी स्टैफनी मैकमैहन की कुल कमाई 45 मिलियन डॉलर्स की है और वह सूची में तीसरी विमेंस सुपरस्टार है।

#4 'स्टोन कोल्ड' स्टीव ऑस्टिन

स्टोन कोल्ड ने WWE में काफी नाम कमाया है। वह फैंस के पसंदीदा सुपरस्टार है। ऑस्टिन की नेट वर्थ 50 मिलियन डॉलर्स है।

#3 जॉन सीना

पूर्व WWE चैंपियन का नाम सूची में न हो तो यह न्याय नहीं होगा। जॉन सीना की नेट वर्थ 55 मिलियन डॉलर्स की है जो एक रेसलर के हिसाब से काफी ज्यादा है।

#2 द रॉक

द रॉक/ड्वेन जॉनसन ने WWE और हॉलीवुड से काफी कमाई की है। उनकी नेट वर्थ 280 मिलियन डॉलर्स की है।

#1 विंस मैकमैहन

विंस मैकमैहन का नाम सूची में नम्बर 1 पर है क्योंकि वह WWE के मालिक है और पूरी कंपनी उनके कहने पर चलती है। विंस की नेट वर्थ सुनकर फैंस दंग रह जाएंगे। दरअसल, मैकमैहन की कुल कमाई 2.2 बिलियन डॉलर्स की है।

ये भी पढ़ें- WWE Year Ender, साल 2019 के 5 सबसे खराब पीपीवी

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda