• Sports News
  • WWE
  • WWE Wrestlemania इतिहास में ब्रॉक लैसनर की 3 सबसे बड़ी जीत
ब्रॉक लैसनर, रोमन रेंस, अंडरटेकर

WWE Wrestlemania इतिहास में ब्रॉक लैसनर की 3 सबसे बड़ी जीत

ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की गिनती प्रो रेसलिंग इतिहास के सबसे खतरनाक इन रिंग परफॉरमर्स में की जाती है। विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) तब लैसनर पर दांव खेलते आए हैं, जब WWE की व्यूअरशिप में तगड़ी गिरावट देखने को मिलती रही हो। ये भी सच्चाई है कि क्राउड बटोरने में शायद ही कोई द बीस्ट की बराबरी कर पाए।

Ad

अपने WWE करियर में ब्रॉक लैसनर को हमेशा विंस का साथ मिलता आया है और इसी कारण उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां भी अपने नाम की हैं। लैसनर कई सबसे यादगार रेसलमेनिया (Wrestlemania) मोमेंट्स का हिस्सा भी रहे हैं, जिनमें Wrestlemania 30 में अंडरटेकर (Undertaker) की स्ट्रीक का टूटना भी एक है।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE Wrestlemania इतिहास में रोमन रेंस की 3 सबसे बड़ी जीत

Ad

Wrestlemania के अपने कुछ मैचों में उन्हें जीत मिली तो कुछ में हार। लेकिन इस आर्टिकल में हम द बीस्ट के ऐतिहासिक सफर को याद करते हुए ब्रॉक लैसनर Wrestlemania में आई 3 सबसे बड़ी जीत से अवगत कराएंगे।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE Wrestlemania इतिहास में रैंडी ऑर्टन की 4 सबसे बड़ी जीत

Ad

ब्रॉक लैसनर ने कर्ट एंगल को हराया - WWE Wrestlemania 19

Ad

Ad

ब्रॉक लैसनर ने मार्च 2002 में अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया था और आते ही उन्होंने WWE के टॉप सुपरस्टार्स में अपनी जगह बना ली थी। सबसे खास बात ये रही कि डेब्यू के कुछ ही महीने बाद वो अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन भी बने।

Ad

नए साल यानी 2003 में प्रवेश करने के कुछ समय बाद उनकी दुश्मनी कर्ट एंगल से शुरू हुई, जिनके खिलाफ लैसनर को Armageddon 2003 में अपने टाइटल को गंवाना पड़ा था। द बीस्ट को चैंपियनशिप रीमैच Wrestlemania 19 में मिला, जो उनका Wrestlemania डेब्यू मैच भी रहा।

ये भी पढ़ें: WWE Wrestlemania इतिहास में जॉन सीना की 5 सबसे बड़ी जीत

इसी मैच में उन्होंने हैवीवेट सुपरस्टार होने के बाद भी शूटिंग स्टार प्रेस लगाया, जिससे उनकी गर्दन टूटते-टूटते बची थी। लेकिन अंत में एंगल के खिलाफ आई चैंपियनशिप जीत ने उनके Wrestlemania डेब्यू को यादगार बना दिया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

रोमन रेंस - WWE Wrestlemania 34

ब्रॉक लैसनर vs रोमन रेंस
Ad

WWE Wrestlemania 34 से पूर्व Elimination Chamber 2018 पीपीवी के Elimination Chamber मैच में जीत दर्ज कर यूनिवर्सल टाइटल शॉट हासिल किया था। लोग उम्मीद कर रहे थे कि यही वो मौका होगा जब रोमन रेंस, लैसनर को हराकर कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार बनेंगे।

जिस तरह रेंस कई एफ-5 लगने के बाद भी किकआउट कर रहे थे, उससे फैंस की उम्मीदें बढ़ने लगी थीं कि रेंस ही इस मैच के विजेता बनेंगे। लैसनर को कड़ी मशक्कत और पांचवां एफ-5 लगाने के बाद जीत मिली। इस जीत से उन्होंने अपनी Wrestlemania जीत की हैट्रिक भी पूरी की थी।

अंडरटेकर - WWE Wrestlemania 30

Wrestlemania 30 को हमेशा अंडरटेकर की स्ट्रीक के अंत होने के लिए याद रखा जाएगा। शो के बिल्ड-अप के दौरान एक Raw एपिसोड में द डेड मैन की वापसी के बाद इस दुश्मनी की शुरुआत हुई थी। मैच में शुरू से लेकर जबरदस्त एक्शन देखा गया।

मैच में हैल्स गेट, किमूरा लॉक, कई जर्मन सुपलेक्स, पाइलड्राइवर और यहां तक कि एफ-5 पर भी किकआउट किया जा चुका था। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मैच कितना करीबी रहा होगा। लेकिन अंत में लैसनर ने एफ-5 लगाकर जब अंडरटेकर को पिन किया, तो पूरी दुनिया उस लम्हे को देखती ही रह गई, क्योंकि ऐसा होने की किसी ने उम्मीद नहीं की थी।

Ad
Edited by
Aakanksha
 
See more
More from Sportskeeda