• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • WWE की 3 नकली जोड़ियां जो आगे चलकर असली बन गई और 2 जो बीच में ही टूट गई

WWE की 3 नकली जोड़ियां जो आगे चलकर असली बन गई और 2 जो बीच में ही टूट गई

सभी को कहानियां पसंद आती हैं। खासकर तब जब वो प्यार से जुड़ी हुई हों। पिछले कुछ समय में हमें कई ऐसी स्टोरीलाइन देखने को मिली हैं जिनमें रैसलर्स की नकली जोड़ियां दिखाई जाती है।

Ad

इस तरह की स्टोरीलाइन फैंस को काफी पसंद भी आती है। इस कारण WWE ऐसी स्टोरी बनाती है। हालाँकि कई बार स्टोरी हकीकत भी बन जाती है। ऐसे कई रैसलर्स रहे हैं जिन्होंने एक दूसरे के साथ काम करते हुए स्टोरी नहीं बल्कि हकीकत में रिश्ता बना दिया हो।

Ad

WWE के अंदर ऐसा बहुत बार हो चुका है। इनमें से कुछ की जोड़ी ज्यादा देर तक नहीं चली जबकि कुछ की बहुत आगे बढ़ चुकी है।

Ad

आईये जानें ऐसी 3 नकली जोड़ियों के बारे में जो आगे चलकर असली बनी और 2 जो बीच में ही टूट गईं।

Ad

#3 आगे चलकर असली बनी: रुसेव और लाना

Ad
Ad

रुसेव और लाना की जोड़ी को तो सब जानते हैं। लाना एक समय पर रुसेव की सोशल एम्बेसडर का काम करती थीं। इन दोनों को देखकर तो ऐसा ही लगा था कि दोनों कि जोड़ी कभी काम नहीं करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Ad

अब दोनों रैसलर्स असल जिंदगी में पति-पत्नी हैं। इन दोनों की स्टोरीलाइन हमें कई साल पहले देखने को मिली थी।

Ad

दोनों ने मिलकर कई मुकाबले एक साथ भी लड़े थे। समय के साथ-साथ दोनों रैसलर्स के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं और फिर दोनों ने सगाई कर ली। हालाँकि दोनों की सगाई WWE को ज्यादा पसंद नहीं आई क्योंकि दोनों को उस समय कंपनी ने एक स्टोरीलाइन में डाला हुआ था जिसपर इन दोनों की इस घोषणा से बुरा असर पड़ा था।

हालांकि इन दोनों की रिलेशनशिप में इससे कुछ फर्क नहीं पड़ा और कुछ समय के बाद दोनों ने शादी भी कर ली थी। अभी भी दोनों एक दूसरे के साथ हैं और WWE में भी इन्हें एक जोड़ी की तरह ही दिखाया जा रहा है।

Get WWE News in Hindi Here

#2 बीच में ही टूट गई: कार्मेला और बिग कैस

Ad

कार्मेला और बिग कैस NXT के दिनों से ही एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों रैसलर्स की रिलेशनशिप को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। जब कैस चोटिल थे तब कार्मेला उनके साथ थीं लेकिन ज्यादा समय तक ऐसा नहीं हो पाया।

बिग कैस की चोट भी इन दोनों के बीच ब्रेक-अप के एक कारण में से एक है। चोटिल होने के कारण कैस अपना ज्यादातर समय कार्मेला के साथ नहीं बिता पाते थे। इसके अलावा इन दोनों ने एक घर भी ख़रीदा था और ये दोनों की रिलेशनशिप के लिए काफी बुरा साबित हुआ।

कार्मेला के अनुसार दोनों के बीच अक्सर झगड़े होने लगे थे और उन्हें ऐसा भी लगा कि कैस इस रिलेशनशिप को लेकर सीरियस नहीं हैं। इन सभी कारणों से इन दोनों रैसलर्स का ब्रेक अप हो गया था। अब बिग कैस कंपनी के लिए काम नहीं कर रहे हैं जबकि कार्मेला स्मैकडाउन ब्रांड में हैं।

#2 आगे चलकर असली बनी: डेनियल ब्रायन और ब्री बैला

Ad

डेनियल ब्रायन और ब्री बैला के बीच नजदीकियां तब बड़ी जब कंपनी ने द बैला ट्विन्स और ब्रायन के बीच स्टोरीलाइन दिखाई थी। इससे इन तीनों में अच्छी दोस्ती हो गई थी। कुछ समय के बाद ब्रायन ने ब्री को डेट करना शुरू कर दिया था।भले ही कंपनी में इनकी स्टोरीलाइन काम ना कर पाई हो लेकिन असल ज़िंदगी में दोनों की जोड़ी काम कर गई। कुछ समय तक डेट करने के बाद ब्रायन ने ब्री से शादी कर ली थी।

उसके बाद से ही इन दोनों की जोड़ी के बारे में फैंस बात करते हुए आ रहे हैं। दोनों ने एक समय पर प्रो रैसलिंग से रिटायरमेंट ले ली थी लेकिन साल 2018 में ब्रायन ने रिंग में अपनी वापसी की और उनके आने के कुछ समय बाद ब्री ने भी रिंग में अपनी वापसी की थी।

पहले द बैला ट्विन्स ने अपना हील टर्न किया और फिर उसके कुछ समय बाद ब्रायन ने भी स्टाइल्स के खिलाफ अपना हील टर्न कर लिया था। अब तो इन दोनों की रिलेशनशिप काफी आगे बढ़ चुकी है क्योंकि ब्रायन एक बेटी के पिता भी बन चुके हैं। हालाँकि कंपनी इनकी निजी जिंदगी को किसी स्टोरी के जरिये ज्यादा नहीं दिखाती है।

#1: बीच में ही टूट गई: जॉन सीना और निकी बैला

भले ही डेनियल ब्रायन और ब्री बैला की रिलेशनशिप सफल रहा हो लेकिन ऐसा ब्री की बहन निकी के साथ नहीं हो सका। निकी और जॉन ने साल 2012 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। कई सालों तक दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया था। दोनों की रिलेशनशिप को कई बार टीवी पर भी दिखाया गया था।

फैंस भी दोनों रैसलर्स की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे थे। साल 2017 में हमें मिज़ और जॉन सीना के बीच तकरार होते हुए नजर आई थी। दोनों रैसलर्स की दुश्मनी में मरिस और निकी को भी शामिल कर लिया गया था। मरिस ने सीना को थप्पड़ तक मार दिया था।

रैसलमेनिया में हमें इन चारों के बीच एक मिक्स्ड टैग टीम मैच देखने को मिला था। इस मैच में जॉन और निकी की जीत हुई थी। इसके बाद सीना ने सभी के सामने निकी को प्रोपोज भी किया था। इन दोनों की शादी पिछले साल होने वाली थी लेकिन शादी होने से पहले ही दोनों का ब्रेक-अप हो गया था।

#1 आगे चलकर असली बनी: ट्रिपल एच और स्टेफनी मैकमैहन

Ad

ट्रिपल एच और स्टेफनी की जोड़ी को फैंस अच्छी तरह से जानते हैं। दोनों ने ये साबित किया है कि वो एक दूसरे के लिए ही बने हैं।

स्टेफनी एक रैसलर तो नहीं हैं लेकिन कंपनी ने कई बार इनका इस्तेमाल किसी स्टोरीलाइन में किया है। एक समय पर स्टेफनी ने स्टोरीलाइन में रहते हुए टेस्ट नामक रैसलर से सगाई कर ली थी। लेकिन उसके बाद कंपनी ने स्टेफनी को ट्रिपल एच के साथ स्टोरीलाइन में डाल दिया।

एक समय पर रिंग में इन दोनों के बीच शादी हो रही थी लेकिन ट्रिपल एच ने स्टेफनी से शादी नहीं की और इन दोनों की स्टोरीलाइन को ख़त्म कर दिया गया। इन स्टोरीलाइन को फैंस ने काफी पसंद किया था।

इस स्टोरीलाइन के खत्म होने के बाद भी दोनों रैसलर्स की रिलेशनशिप ख़त्म नहीं हुई और फिर साल 2003 में दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। अभी भी दोनों एक दूसरे के साथ हैं और WWE को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda