• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • 3 पूर्व US चैंपियंस जो कभी WWE टाइटल नहीं जीत पाए
नाकामुरा और रुसेव

3 पूर्व US चैंपियंस जो कभी WWE टाइटल नहीं जीत पाए

WWE और रेसलिंग जगत में चैंपियनशिप का काफी ज्यादा महत्व है। हर कोई चाहता है कि वो WWE में आकर चैंपियनशिप जीते और नाम कमाए। खैर, WWE के पास काफी सारी चैंपियनशिप है। हर डिवीजन के लिए अलग टाइटल्स है। खैर, मेंस सुपरस्टार्स के लिए मुख्य रूप से 4 टाइटल्स है।

Ad

इसमें से दो वर्ल्ड चैंपियनशिप है वहीं दो मिड-कार्ड टाइटल्स है। कोई भी सुपरस्टार WWE में आने के बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने से पहले छोटी टाइटल्स पर कब्जा करता है। सालों से ऐसा ही देखने को मिल रहा है। WWE में सालों से इंटरकॉन्टिनेंटल और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप रही है।

Ad
Expand Tweet
Ad

ये भी पढ़ें:- 3 दिग्गज जिनका कभी भी WWE में एक-दूसरे से सामना नहीं हुआ

Ad

WWE में कई सारे सुपरस्टार्स ने US टाइटल पर कब्जा किया और बाद में वो वर्ल्ड चैंपियन भी बने। उन्हें US टाइटल से अपने करियर की सही शुरुआत मिली। इसके बावजूद कुछ ऐसे भी US चैंपियंस रहे हैं जो WWE चैंपियन नहीं बन पाए हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 वर्तमान सुपरस्टार्स के बारे में जो US चैंपियनशिप जीत पाए लेकिन वर्ल्ड टाइटल पर कब्जा नहीं कर पाए।

Ad

3- पूर्व WWE स्टार रुसेव

Ad
View this post on Instagram

One of the greatest moments of my life!

A post shared by Miroslav Barnyashev (@tobemiro) on

Ad

रुसेव एक मेन इवेंट लेवल के सुपरस्टार है और वो टॉप स्टार के रूप में काम कर सकते थे। WWE ने उन्हें अपने शुरुआती करियर में काफी बड़ा पुश दिया था और उन्होंने US टाइटल जीतने के बाद उसे लंबे समय तक गंवाया भी नहीं था।

Ad

उस समय लग रहा था कि WWE उन्हें वर्ल्ड चैंपियन जरूर बनाने वाला है लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। हाल ही में इस पूर्व US चैंपियन को WWE ने कंपनी से निकाल दिया। वो जरूर अन्य प्रमोशन में जाकर वहां की टॉप टाइटल जीत सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जो 2020 में बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं

2- WWE स्टार समोआ जो

View this post on Instagram

“We walk down to the valley my son.”

A post shared by Samoa Joe (@samoajoe_wwe) on

Ad

समोआ जो ने दो बार US चैंपियनशिप जीती है और उन्होंने बतौर चैंपियन बढ़िया काम किया है। वो WWE के मुख्य सुपरस्टार्स में से एक है। इसके बावजूद वो कभी भी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाए।

देखा जाए तो उन्हें WWE या यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए 4-5 मौके मिल चुके हैं लेकिन WWE ने उनपर कभी भी भरोसा नहीं दर्शाया। उम्मीद है कि भविष्य में वो WWE चैंपियन जरूर बने।

1- WWE रॉयल रंबल विजेता शिंस्के नाकामुरा

Ad

शिंस्के नाकामुरा का वर्ल्ड चैंपियन न बनना सबसे ज्यादा अजीब बात है। वो एक विश्व स्तरीय स्टार हैं और उन्होंने पूरी दुनिया में अपनी रेसलिंग स्किल्स से नाम कमाया है। उन्होंने जैफ हार्डी को हराकर US चैंपियनशिप जीती थी।

नाकामुरा को WWE ने रेसलमेनिया में टाइटल मैच दिया था लेकिन वो वहां चैंपियन नहीं बन पाए। देखा जाए तो अबतक नाकामुरा को चैंपियन न बनना WWE की सबसे बड़ी गलती रही है। अब शायद ही ये स्टार कभी वर्ल्ड चैंपियन बन पाए।

ये भी पढ़ें:- 3 विमेंस सुपरस्टार्स जो WWE में बैकी लिंच की जगह ले सकती हैं

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda