3 बातें जो Royal Rumble से पहले की Raw में जानने को मिली
WWE ने अपने इस साल के पहले पीपीवी रॉयल रंबल को लेकर तैयारी कर ली हैं। इस बार रॉ के गो होम एडिशन शो के दौरान फैंस को पीपीवी को लेकर स्टोरीलाइन देखने को मिली। रॉ में बडी मर्फी और सैथ टैग टीम चैंपियन बन गए हैं। इसके अलावा इस बार शो में WWE ने कई ऐसे हिंट भी दिए जो रॉयल रंबल के बाद हुए नजर आ सकते हैं। तो आइये जानते हैं वो 3 हिंट जो रॉ में रॉयल रंबल से पहले WWE ने हमें दिए:
#3 मैट हार्डी जल्द ही WWE को छोड़ कर सकते हैं
मैट हार्डी ने रेसलमेनिया 33 में WWE में वापसी की थी। वो सात बाद में WWE में नजर आए थे। ये कंपनी के सबसे यादगार रिटर्न में से एक था। इस दौरान वो अपने भाई जैफ हार्डी के साथ टैग टीम चैंपियन भी बने थे. अपनी वापसी के दौरान वो अपनी सबसे फेमस गिमिक ब्रोकन के साथ आए थे। इसके बाद भी वो अपनी दूसरी पारी में कुछ ख़ास नहीं कर पाए हैं।
ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जिन्हें 2020 विमेंस Royal Rumble के दौरान फैंस सबसे ज्यादा चीयर कर सकते हैं
हाल में ही रॉ के दौरान भी उन्हें रोवन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वो नवंबर के बाद WWE रिंग में नजर आए थे। इसके अलावा उन्हें आखिरी बार जीत दो महीने पहले ही मिली थी। कुछ समय से उनके भविष्य को लेकर लगातार सवाल उठ रहें हैं। उनका WWE कॉन्ट्रैक्ट इस साल फरवरी में ही खत्म हो रहा हैं। ऐसे में अब उम्मीद की जा रही हैं कि वो अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद कंपनी से जा सकते हैं और AEW से जुड़ सकते हैं।
#2 लिव मॉर्गन अपने गिमिक चेंज के बाद भी टॉप फेस नहीं बन पा रही हैं
लिव मॉर्गन के रिटर्न के बाद से ही फैंस की निगाह उन पर टिक गई थी। फैंस को उम्मीद थी कि अपनी वापसी के बाद से वो एक बार फिर खुद को साबित कर पाएंगी। लेकिन इस बार रॉ में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वो मिक्स्ड टैग टीम मैच में लाना और बॉबी के खिलाफ थीं। इस मैच में हार के बाद से साफ़ है कि WWE अभी उन्हें टॉप फेस बनाना नहीं चाहती हैं।
#1 यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप का फ्यूड काफी ज्यादा लंबा चलेगा
ये भी पढ़ें: 5 बड़ी बातें जो WWE ने SmackDown के एपिसोड द्वारा इशारों-इशारों में बताई
WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन एंड्राडे ने रॉ में अपना टाइटल रे मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड किया था। इस मैच में जीत के बाद उन्होंने रे पर हमला कर दिया था। जिसके बाद उनकी मदद के लिए हम्बर्टो कारिलो आ गए थे। अब ये दोनों स्टार्स आगामी पीपीवी में एक-दूसरे का सामना करेंगे। इससे साफ़ है कि इन तीनों स्टार्स के बीच आने वाले समय में दुश्मनी होने वाली है।
Quick Links
Ishaan Sharma