• Sports News
  • WWE
  • 3 भारतीय सुपरस्टार्स जो पिछले 5 सालों में WWE के अंदर चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे हैं 
WWE

3 भारतीय सुपरस्टार्स जो पिछले 5 सालों में WWE के अंदर चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे हैं 

WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। WWE ने सिर्फ अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है और लगभग हर देश में इसके ढेरों फैंस है। भारत में WWE को काफी लोगों द्वारा देखा और पसंद किया जाता है। सालों से भारत में WWE का प्रसारण हो रहा है और फैंस को ये चीज़ काफी ज्यादा पसंद आती हैं।

Ad

भारत में WWE के कुछ सुपरस्टार्स काम भी कर चुके हैं। साथ ही कई स्टार्स को इस दौरान सफलता भी मिली हैं। द ग्रेट खली पहले ऐसे भारतीय सुपरस्टार थे जिन्होंने WWE में कोई चैंपियनशिप जीती थी। खली के बाद लग रहा था कि अब शायद ही कोई भारतीय सुपरस्टार WWE में आकर प्रसिद्ध होगा।

Ad
Expand Tweet
Ad

ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने जॉन सीना को मैच में बुरी तरह लहूलुहान कर दिया था

Ad

इसके बावजूद कुछ ऐसे भारतीय सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्होंने WWE में सफलता हासिल की है। साथ ही वो चैंपियनशिप भी जीते हैं। पिछले 5 सालों में कुछ भारतीय सुपरस्टार्स WWE में चैंपियनशिप जीत चुके हैं। इसलिए हम 3 भारतीय सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने पिछले 5 सालों के अंदर WWE में चैंपियनशिप जीती हैं।

Ad

3- WWE सुपरस्टार समीर सिंह

Ad
Expand Tweet
Ad

Ad

WWE में समीर सिंह ने कुछ सालों पहले की कदम रखा था। 2016-17 में वो NXT और 205 लाइव का हिस्सा थे और उस समय वो सुनील सिंह के साथ टैग टीम में काम करते थे। खैर, उन्हें इतनी सफलता नहीं मिल रही थी। 2017 से 2019 में उनके करियर में काफी बदलाव आया। दरअसल, समीर सिंह और उनके साथी जिंदर महल के साथ नजर आते थे।

ये भी पढ़ें:- 4 कारण क्यों सीएम पंक ने WWE छोड़कर सही निर्णय लिया था

महल के चोटिल होने के बाद वो 24/7 चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में शामिल हुए। इस दौरान समीर सिंह ने 24/7 चैंपियनशिप भी जीती। साथ ही वो इस टाइटल को एक बार नहीं बल्कि 5 अलग-अलग मौकों पर जीत चुके हैं। WWE के बाद भी उन्हें सफलता मिली हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

2- सुनील सिंह

Expand Tweet
Ad

समीर सिंह की तरह ही सुनील सिंह ने भी WWE में काफी सफलता हासिल की है। वो समीर सिंह के साथ टैग टीम में नजर आते हैं जिसका नाम बॉलीवुड बॉयज़ है। खैर, वो WWE में अबतक टैग टीम चैंपियन नहीं बन पाए हैं। इसके बावजूद उन्होंने 24/7 चैंपियनशिप पर कब्जा किया हुआ है।

सुनील सिंह ने WWE में 4 बार 24/7 चैंपियनशिप पर कब्जा किया है। वो कई मजेदार सैगमेंट का हिस्सा रहे हैं। सुनील और समीर दोनों को भविष्य में WWE के अंदर और भी ज्यादा सफलता मिल सकती हैं क्योंकि दोनों ही काफी टैलेंटेड है। वो भारत के पहले टैग टीम चैंपियंस बन सकते हैं।

1- जिंदर महल

Expand Tweet
Ad

जिंदर महल ने WWE की सबसे बड़ी और अहम चैंपियनशिप में से एक WWE टाइटल पर कब्जा किया हुआ है। महल को अपने शुरुआती WWE करियर में जॉबर की तरह बुक किया गया। इसके बावजूद उन्होंने काफी सुधार किया और वापसी के बाद उनकी किस्मत बदल गई।

जिंदर महल Backlash 2017 में महल ने रैंडी ऑर्टन को पराजित करते हुए WWE चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। इसके बाद वो 181 दिनों तक चैंपियन रहे थे। बाद में उन्होंने WrestleMania में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप भी जीती। इसके अलावा वो 2 बार 24/7 चैंपियनशिप भी जीत चुके हैं। उन्हें भारतीय स्टार के रूप में जबरदस्त सफलता मिली हैं।

ये भी पढ़े:- WWE की 5 प्रसिद्ध विमेंस सुपरस्टार्स जो 2021 में शादी कर सकती हैं

Ad
Edited by
Ujjaval Palanpure
 
See more
More from Sportskeeda