• Sports News
  • WWE
  • WWE Clash of Champions
  • 3 कारण क्यों Clash of Champions में ब्रॉन स्ट्रोमैन द्वारा सैथ रॉलिंस को चुनौती नहीं देनी चाहिए

3 कारण क्यों Clash of Champions में ब्रॉन स्ट्रोमैन द्वारा सैथ रॉलिंस को चुनौती नहीं देनी चाहिए

समरस्लैम पीपीवी जबरदस्त रहा। और अब डब्लू डब्लू ई(WWE) क्लैश ऑफ चैंपियंस पीपीवी की तैयारी में जुट गया है। इस लिए बिल्डअप शुरू हो गया है। डब्लू डब्लू ई(WWE) अभी एक बड़े मैच की तैयारी कर रहा है। यूनिवर्सल चैंंपियनशिप के लिए सैथ रॉलिंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच मैच हो सकता है। अगर देखा जाए तो ये मैच काफी शानदार होगा। रॉलिंस अभी सफलता के चरम पर है। समरस्लैम में उन्होंने लैसनर को हराया था। लेकिन स्ट्रोमैन के साथ मैच में कुछ कहना मुश्किल होगा।

Ad

अगर इस मैच की गहराई तक जाएं तो एक बार निकल कर आती है कि अगले महीने ये मैच नहीं भी हो सकता है। और ये मैच होना भी नहीं चाहिए। ब्रॉन स्ट्रोमैन द्वारा सैथ ऱॉलिंस को अभी यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज नहीं करना चाहिए। तीन कारणों पर हम बात करेंगे कि आखिर ब्रॉन स्ट्रोमैन को चुनौती पेश नहीं करनी चाहिए।

Ad

#ब्रॉन स्ट्रोमैन और सैथ रॉलिंस दोनों को होगा नुकसान

Ad
Ad

ब्रॉन स्ट्रोमैन और सैथ रॉलिंस की फ्यूड किस तरह आगे बढ़ेगी इसके बारे में WWE को गहराई से सोचना पड़ेगा। सैथ रॉलिंस उन चुनिंदा सुपरस्टार्स में से एक है जिन्होंने ब्रॉन लैसनर को मात दी है। समरस्लैम 2019 में क्लीन तरीके से लैसनर पर सैथ रॉलिंस ने जीत हासिल की। अभी इसी महीने सैथ रॉलिंस चैंपियन बने और इसके बाद पहले डिफेंस में अगर वो हार जाएं तो क्या होगा। लैसनर और सैथ रॉलिंस का जो बिल्डअप था वो पूरी तरीके से बर्बाद चला जाएगा। इसका कोई मतलब नहीं रह जाता है।

Ad

यह भी पढ़े: विंस मैकमैहन के कारण पूर्व चैंपियन ने घटाया 18 किलो वजन

Ad

वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो साल 2018 समरस्लैम से ब्रॉन स्ट्रोमैन ने अपना मोमेंटम खो दिया था। WWE ने भी उनका अच्छे से इस्तेमाल नहीं किया। अभी जाकर वो लाइमलाइट में आए है। और अगर वो पहली ही फ्यूड हार जाएं तो उनके करियर के लिए ये अच्छा संकेत नहीं होगा। डिस्क्वालिफिकेशन और काउंट आउट के जरिए इस मैच का नतीजा निकालना भी मुश्किल है। फैंस को भी ये पंसद नहीं आएगा। तो WWE को इस मैच को कराने से पहले सोच लेना चाहिए।

Ad

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Ad

#रॉलिंस और स्ट्रोमैन दोबारा अपना टाइम बर्बाद नहीं करना चाहेंगे

इस समय सैथ ऱॉलिंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन दोनों हॉट शीट पर हैं। एक छोटी से गलती दोनों पर हमेशा के लिए भारी पड़ सकती है। एक दिक्कत ये भी है कि यूनिवर्सल चैंपियन रहते हुए सैथ रॉलिंस का मुकाबला जिनके साथ भी हुआ वो सफल नहीं हो पाए। एजे स्टाइल्स, बैरन कॉर्बिन के खिलाफ सैथ को मोमेंटम नहीं मिल पाया।बेबीफेस VS बेबीफेस मुकाबला तय कर नहीं सकते क्योंकि ये फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं है। एजे स्टाइल्स के साथ ऐसा ही हुआ था।

बैरन कॉर्बिन के साथ सैथ रॉलिंस की फ्यूड काफी बोरिंग थी। एक ही सैगमेंट को पहले से रॉ में दिखाया जा रहा था और WWE अब ये नहीं करना चाहेगा। ये गलती करके WWE को काफी नुकसान हुआ है। स्ट्रोमैन के साथ अगर अच्छी तरह इस फ्यूड को बिल्ड नहीं किया गया तो फिर रॉलिंस के टाइटल को भी खतरा है।

Ad

इस केस में ब्रॉन स्ट्रोमैन हील टर्न ले सकते हैं। ये प्लानिंग WWE कर सकता है। इसके बाद रॉलिंस के खिलाफ स्ट्रोमैन उतर कर टाइटल जीत सकते हैं। हालांकि अभी कहना मुश्किल है कि WWE आगे क्या करेगा। अगर सिंपल तरीके से इस फ्यूड को आगे बढ़ाया गया तो ये फिर टाइम वेस्ट कहलाया जाएगा।

#सैथ रॉलिंस के खिलाफ किसी अन्य हील को मौका देना चाहिए

Ad

एक अच्छे आइडिया के तौर पर देखा जाए तो सैथ रॉलिंस और ब्रॉन स्ट्रोमैन की फ्यूड को अभी बचा कर रखना चाहिए। इसे सही तरीके से बिल्ड कर के आगे के बारे में सोचना चाहिए। रॉ में अभी बेबीफेस की कमी है। लेकिन हील सुपरस्टार वहां पर है। अगर स्ट्रोमैन भी हील टर्न लेते हैं तो फिर रोस्टर और हिल जाएगा। अगर स्ट्रोमैन और रॉलिंस की फ्यूड को WWE बिल्ड करती है तो फिर एक या दो सुपरस्टार्स और होने चाहिए जो पिलफॉल के लिए काम करेंंगे। इससे स्ट्रोमैन और सैथ रॉलिंस दोनों को फायदा होगा।

सैथ रॉलिंस के खिलाफ WWE अभी मिडकार्ड हील्स को क्लैश ऑफ चैंपियंस के लिए प्रतिद्वंदी के तौर पर उतार सकती है। स्मैकडाउन लाइव में रोमन रेंस के खिलाफ मैच के बाद बडी मर्फी एकदम से चमक गए। ठीक इसी तरह सैथ रॉलिंस के खिलाफ भी किसी मिड कार्ड सुपरस्टार को उतारना चाहिए। सिजेरो का नाम इसमें सबसे पहले आता है।

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda