• Sports News
  • WWE
  • WWE WrestleMania XL (WrestleMania 40)
  • 3 कारण क्यों WrestleMania 36 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला मैकइंटायर से होना चाहिए

3 कारण क्यों WrestleMania 36 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला मैकइंटायर से होना चाहिए

रेसलमेनिया 36 का मैच कार्ड अभी क्लियर नहीं है। WWE चैंपियनशिप मैच को लेकर तमाम बातें सामने आ रही है। इस समय चैंपियन लैसनर हैं। लैसनर पार्ट टाइमर की भूमिका में हमेशा रहते हैं। पिछले साल सर्वाइवर सीरीज के बाद से वो प्रापर फ्यूड में नजर नहीं आए है।

Ad

चैंपियन रहने के बाद भी लैसनर ने रॉयल रंबल मैच में अपनी एंट्री का एलान कर दिया है। वो नंबर एक पर एंट्री करेंगे। अब WWE का प्लान क्या है ये किसी को नहीं पता है। रॉयल रंबल मैच लैसनर का जीतना काफी मुश्किल हैं। माना जा रहा है कि जो लैसनर को इस मैच में एलिनिमेट करेगा उसके साथ रेसलमेनिया में उनका मुकाबला होगा। WWE चैंपियनशिप रेड ब्रांड का हिस्सा है। रॉ रोस्टर का ही कोई सुपरस्टार उनका प्रतिद्वंदी होगा। मैकइंटायर का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आ रहा है। तो आइए जानते हैं क्यों रेसलमेनिया 36 में लैसनर और मैकइंटायर का मुकाबला होना चाहिए।

Ad

ये भी पढ़ें:- 4 बड़े सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस को Royal Rumble मैच में एलिमिनेट कर सकते हैं

Ad

# मैकइंटायर को फेस के तौर पर पुश देना WWE ने शुरू कर दिया है

Ad
Ad

रॉ में रैंडी और एजे के बीच फ्यूड चल रही है। काफी लंबे समय से दोनों के बीच फ्यूड चल रही है। इस हफ्ते रॉ में मैकइंटायर इनके मैच के बीच मेंं आ गए और इसके बाद ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ। मैकइंटायर ये मैच जीत भी गए। इसका सीधा-सीधा मतलब है कि WWE उन्हें अब आगे के लिए तैयार कर रहा है। मैकइंटायर अब पूरी तरह बेबीफेस के कैरेक्टर में ढल रहे हैं। रेसलमेनिया 36 में लैसनर का पूरा हील साइड होगा। WWE उनके सामने किसी मजबूत बेबीफेस को रखना चाहेगा। अगर ये मैकइंटायर को बेबीफेस के तौर पर पुश मिलने की बातें सही हैं तो फिर लैसनर का मुकाबला मैकइंटायर के साथ ही होगा।

Ad

# मैकइंटायर डिजर्व करते हैं

Ad
Ad

साल 2017 में मैकइंटायर ने दोबारा WWE में वापसी की। साल 2007 से 2014 तक वो WWE में सफल नहीं हो पाए। लोअर कार्ड में हमेशा वो काम करते थे। किसी का ध्यान उनके ऊपर नहीं था। टॉप लेवल का परफॉर्मेंस वो नहीं कर पाते थे। लेकिन वापसी के बाद सब कुछ बदल गया। अप्रैल 2018 में जब वो मेन रोस्टर में आए तो एक अलग फिजिक और कैरेक्टर के साथ आए। उन्हें देखकर लग नहीं रहा था कि वो पुराने मैकइंटायर होंगे। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। जिस भी फ्यूड में वो अभी तक रहे वो काफी शानदार रही। शानदार मैच उन्होंने दिए। काफी मेहनत मैकइंटायर ने की। वो अब एक बड़ा पुश डिजर्व करते हैं। इस समय फैंस की मांग भी है कि मैकइंटायर को बड़ा मौका दिया जाना चाहिए। रेसलमेनिया में लैसनर के साथ एक बड़ा मैच वो दे सकते हैं।

# UK ऑडियंस को कनेक्ट करने के लिए

हाल ही में UK में बीटी स्पोर्ट्स के साथ WWE ने डील की है। नए दशक के आगमन और UK में WWE के फ्लैगशिप को आगे बढ़ाने के लिए भी मैकइंटायर को पुश देना जरूरी हैं। अगर मेन रोस्टर को देखा जाए तो इसमें दो ऐसे नाम हैं जो UK ऑडियंस को खींच सकते हैं। शेमस और मैकइंटायर इस लिस्ट में शामिल हैं। शेमस ने हाल ही में वापसी की है। और शेमस को इतनी जल्दी इतना बड़ा पुश WWE नहीं देगी। मैकइंटायर एक ऐसे शख्स हैं जिनके ऊपर दांव खेला जा सकता है। अगर उन्हें पुश दिया जाता है तो इसमें सभी का फायदा होगा। रेसलमेनिया में अगर मैकइंटायर का बड़ा मैच होता है तो फिर नई डील को काफी फायदा इससे होगा।

Ad
Edited by
PANKAJ
 
See more
More from Sportskeeda