• Sports News
  • WWE
  • WWE RAW
  • 3 सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस की जगह WWE में ले सकते हैं

3 सुपरस्टार्स जो रोमन रेंस की जगह WWE में ले सकते हैं

WWE में रोमन रेंस ने बहुत कम समय में बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। यही कारण है कि रोमन रेंस को कंपनी में द बिग डॉग कहा जाता है। वे कंपनी के टॉप बेबीफेस थे। रोमन रेंस के लाखों करोड़ों फैन है जो रोमन रेंस का मुकाबला देखने के लिए WWE में पहुंचते हैं।

Ad

अब क्‍योंकि रोमन रेंस को अपनी बीमारी के कारण उन्‍हें WWE छोड़कर जाना पड़ा हैं। WWE में फिलहाल ऐसे कुछ ही सुपरस्‍टार हैं, जो रोमन रेंस की जगह WWE में ले सकते हैं।

Ad

1. सैथ रॉलिंस

Ad
Ad

रोमन रेंस के पूर्व टीम मेंबर और पूर्व WWE चैंपियन सैथ रॉलिंस भविष्य में रोमन रेंस के स्थान पर WWE का फेस बनते नजर आ सकते हैं। वे कंपनी के टॉप स्टार बन सकते हैं।

Ad

इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इसके पहले भी एक समय था जब फैंस को सैथ रॉलिंस WWE का फेस बनते हुए देखने को मिले थे जहां WWE दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद भी किया था। अब वो समय है जब WWE को सथ के लिए कुछ बड़े कदम उठाना चाहिए।

Ad

सैथ रॉलिंस एकमात्र ऐसे रैसलर हैं जिनके पास एक ही समय में WWE चैंपियनशिप और यूनाइटेड स्टेट चैंपियनशिप एक साथ थी। सैथ रॉलिंस को WWE में चैंपियन के रूप में एक हील रेसलर होने के बावजूद काफी पसंद किया गया था। उनमे ऐसी कुछ बात हैं जो फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है।

Ad

Get WWE News in Hindi Here

Ad

2. ड्रू मैकइंटायर

कुछ समय के लिए WWE छोड़ने के बाद ड्रू मैकइंटायर हमें एक बार फिर WWE में नजर आए हैं। उन्होंने धमाकेदार वापसी की। वह भी एक नए लुक के साथ। ड्रू मैकइंटायर ने इससे पहले भी WWE के लिए लंबे समय तक काम किया है। लेकिन वहां पर WWE उनके ऊपर इतना ध्यान नहीं दे रही थी। जिस कारण ड्रू मैकइंटायर ने WWE को छोड़कर इंपैक्ट रैसलिंग साइन कर ली थी जहां हमें उनका एक नया रूप देखने को मिला।

Ad

वहां उन्हें काफी सफलता भी मिली। उसके बाद वे NXT में आये। यह सब देखकर WWE ने एक बार फिर उन्हें अपनी कंपनी में बुला लिया है। इस बार WWE में वह हमें काफी खतरनाक नजर आ रहे हैं,WWE रोमन रेंस के जाने के बाद ड्रू मैकइंटायर को एक बड़ा पुश दे सकती हैं।

3. बॉबी लैश्ले

Ad

इंपैक्ट रैसलिंग से अपनी WWE में वापसी करने के बाद भले ही बॉबी लैश्ले को कोई अच्छा प्रतिद्वंदी देखने को ना मिला हो। लेकिन बॉबी लैश्ले ही एकमात्र ऐसे रैसलर हैं जो वास्तविकता में रोमन रेंस की बराबरी कर सकते हैं। वे कंपनी के टॉप स्टार बनने के लायक हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि रोमन रेंस और बॉबी लैश्ले के लड़ने का तरीका लगभग एक जैसा ही है।

यहां तक कि इन दोनों रैसलर के फिनिशिंग मूव भी एक ही है। ऐसे में रोमन रेंस की जगह बॉबी लैश्ले ले सकते हैं। बॉबी लेस्ली कोई कंपनी का फेस इसलिए भी बनना चाहिए क्योंकि वे WWE के अन्य रैसलर के साथ ड्रीम मुकाबले दे सकते हैं।

WWE में बॉबी लैश्ले का मुकाबला ब्रॉक लैसनर, जॉन सीना, एजे स्टाइल आदि दिग्गज रैसलर के साथ करवा सकती है। और इन मुकाबलों के लिए दर्शक जुटाने में WWE को कोई दिक्कत भी नहीं होने वाली हैं। शायद भविष्य में हमें बॉबी लैश्ले कंपनी का फेस बनते हुए नजर आ सकते हैं।

Ad
Edited by
Ankit
 
See more
More from Sportskeeda